उत्तराखंड में आज और सोमवार तक मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप की वजह से दिन के समय गर्मी का अहसास होगा।
रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप निकलने के कारण दिन के समय गर्मी का अहसास होगा। उत्तराखंड में कई दिनों से लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। फरवरी महीने की शुरुआत दिन के समय गर्मी से हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। सोमवार से कुछ क्षेत्रों में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कल मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान
में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार से पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक उत्पादन छाए रहने की हल्की बारिश होने की आसार है। देहरादून में शनिवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। इसके बाद दिनभर धूप खिली रही, जिससे तापमान में भी इजाफा हुआ और तपिश महसूस की गई। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की थी, लेकिन विभाग की यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई। कहीं भी बारिश नहीं हुई, क्योंकि तेज धूप खिलने के कारण पर चढ़ा रहा। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार है। तेज धूप निकलने के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्दी कम हो गई है। शनिवार को निकली तेज धूपशनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।पहाड़ी इलाकों में तेज धूपपर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि में मैदानी क्षेत्रों में भी लोगों ने गर्म कपड़े पहनना छोड़ दिए हैं। मौसम में गर्मी आने की वजह से लोगों ने गर्मियों के कपड़ों का उपयोग करना शुरू कर दिया है। यही नहीं, मौसम की मार सेब उत्पादन और खेती पर भी पड़ रही है। जनवरी के महीने में कम बारिश और बर्फबारी के कारण रवि की फसल और सेब उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है।सेब उत्पादन पर असरबारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण सेब के बागानों में पर्याप्त नमी नहीं हो रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते सेब उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है। कम बर्फबारी के चलते फूलों के उत्पादन पर भी फर्क पड़ा है, क्योंकि फूलों की संख्या और गुणवत्ता कम हो गई है
मौसम उत्तराखंड गर्मी धूप बारिश सेब उत्पादन
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सागर में मौसम का भयानक बदलाव, धूप की तपिश से लोग परेशानसागर जिले में मौसम के अचानक बदलाव से लोग परेशान हैं। दिन में तेज धूप से तापमान में वृद्धि हो गई है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।
और पढो »
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव की संभावना, तीन फरवरी से बर्फबारी और वर्षाउत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क और गर्म बना हुआ है। लेकिन तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
और पढो »
उत्तराखंड में मौसम का अंदाजा, देहरादून में कोहरा और बादलउत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन देहरादून में कोहरा और बादल छाए रहे।
और पढो »
उत्तराखंड में मौसम शुष्क, दिन में चटख धूप, कोहरा दुश्वारीउत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है। दून में इन दिनों सुबह कोहरे के कारण दृश्यता पांच सौ मीटर ही रह गई है। इसके साथ ही दिन में चटख धूप खिलने से पारे में वृद्धि दर्ज की गई है। दून का अधिकतम तापमान में बीते 10 वर्ष में चौथी बार 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि, छह और सात जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में दस्तक देने के साथ ही वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।
और पढो »
उत्तराखंड में शुष्क मौसम, देहरादून में हल्का कोहराउत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
और पढो »
उत्तराखंड में मौसम शुष्क, पाला और कोहरे से परेशानीउत्तराखंड में मौसम फिर से शुष्क हो गया है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है।
और पढो »