भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 मार्च से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कई जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। लखनऊ में दिन में गर्मी और रात में राहत रहेगी। पूर्वांचल और वाराणसी में भी मौसम बदल रहा है, जबकि आगरा में गर्मी का असर बढ़ रहा है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2 मार्च से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार राज्य में हल्की बारिश के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि बारिश की तीव्रता कम रहने का अनुमान है, लेकिन तेज हवाएं दिनचर्या को प्रभावित कर सकती हैं।20 से अधिक जिलों में बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, इटावा, फैजाबाद, हमीरपुर, मैनपुरी, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद और सीतापुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मार्च की शुरुआत में ही गर्मी के तेवर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।लखनऊ में दिन में गर्मी, रात में राहतराजधानी लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.
6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिन में हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। शहर में हवा की गति 13.7 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताह के मध्य तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।पूर्वांचल और वाराणसी में बदल रहा मौसमपूर्वांचल सहित वाराणसी में भी मौसम का रुख बदलता नजर आ रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का स्तर 41 से 69 प्रतिशत के बीच रहा। नमी में कमी के कारण बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश की संभावना कम बताई जा रही है। मौसम विभाग ने 4 मार्च तक तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है।आगरा में भी बढ़ी गर्मीवहीं आगरा में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय तेज धूप और हल्की गर्म हवाओं ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। आने वाले दिनों में यहां भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है।4 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारीकुल मिलाकर प्रदेश में 2 मार्च से मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। जहां एक ओर कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी, वहीं कई जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर तेज होगा। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश मौसम बारिश तापमान हवाएं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान में बारिश, पुणे में पानी में गाड़ियां बहीं: MP में दो दिन बाद मानसून की एंट्री; UP सहित 7 राज्यों म...India Weather,Imd Weather, Winter Updates, Winter in India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »
चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के बाद ओडिशा पहुंचा: यहां 100kmph की रफ्तार की हवा, समुद्र में लहरें उठीं; आंध्...India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »
MP-UP समेत देश के 13 राज्यों में कोहरे का अलर्ट: तेलंगाना-कर्नाटक में कोल्डवेव की चेतावनी; जम्मू-कश्मीर के ...India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »
MP-UP, बिहार, छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का यलो अलर्ट: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तापमान -4°C; दिल्ली में 150...India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »
यूपी, बिहार-झारखंड में कोल्ड डे,18 राज्यों में कोहरे का अलर्ट: जम्मू-कश्मीर में 40 दिन का चिल्लई कलां आज से...India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »
MP-यूपी, हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट: पहाड़ी राज्यों में तेज बर्फबारी, कश्मीर जाने के 2 रास्ते ब्लॉक; हि...India Weather, Imd Weather, Cold Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »



