उदयपुर में शीतलहर से ठिठुरन, मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की

मौसम समाचार

उदयपुर में शीतलहर से ठिठुरन, मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की
शीतलहरकोहराबारिश
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 24 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

उदयपुर शहर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह से हल्की धूप खिली है लेकिन ठंडी हवाओं से लोग परेशान हैं। शहर में कोहरा भी छाया रहा है जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने राजस्थान में 15 जनवरी से बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

उदयपुर में इन दिनों ठिठुरन भरी हवाओं का दौर जारी है। सुबह से हल्की धूप खिली है लेकिन शीतलहर से लोग परेशान हैं। धूप निकलने के बाद धीरे-धीरे कोहरा कम हुआ।हाईवे और गांव-कस्बों में सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। दिनभर ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। दिन में धूप बेअसर है और गलन से लोग परेशान है। सर्दी के बढ़ते प्रकोप से शहर के कुछ निजी स्कूलों ने छोटे बच्चों के लिए सुबह के समय में बदलाव करते हुए आधे से एक घंटे बढ़ा दिया है। सुबह फतहसागर, गुलाबबाग आदि जगहों पर मॉर्निंग वॉक पर आने

वाले लोग ऊनी स्वेटर, जैकेट से सर्दी का बचाव करते दिखे। मौसम विभाग की माने तो 15 जनवरी से एक बार फिर राजस्थान में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश होने का आॅरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी है। आज मंगलवार सुबह 7 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर में रात का तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन का तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

शीतलहर कोहरा बारिश ओलावृष्टि मौसम विभाग उदयपुर

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

राजस्थान में शीतलहर के बीच बारिश ने बढ़ाई सर्दी, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कियाराजस्थान में शीतलहर के बीच बारिश ने बढ़ाई सर्दी, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कियाराजस्थान में शीतलहर के बीच बारिश ने सर्दी को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर, कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

UP में बारिश और ठंडक का दौर जारीUP में बारिश और ठंडक का दौर जारीउत्तर प्रदेश में बारिश और ठंडक का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और कोहरे की चेतावनी जारी की है।
और पढो »

दिल्ली में शीतलहर का असरदिल्ली में शीतलहर का असरनए साल 2025 में दिल्ली में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
और पढो »

मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश, कई जिलों में कोहरामध्य प्रदेश में झमाझम बारिश, कई जिलों में कोहरामध्य प्रदेश में शुक्रवार-शनिवार के दरम्यान भारी बारिश हुई। कई जिलों में कोहरा छा गया। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
और पढो »

कोहरे का अलर्ट, तापमान में बदलावकोहरे का अलर्ट, तापमान में बदलावमौसम विभाग ने दिल्ली में कोहरे के साथ तापमान में बदलाव की चेतावनी जारी की है.
और पढो »

मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावितमध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावितभोपाल में शुक्रवार की रात से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी दी है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 13:22:40