महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान शिंदे को उनके राजनीतिक योगदान और सेवा के लिए दिया गया है।
महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। ताजा घटनाक्रम विपक्षी खेमे- महाविकास अघाड़ी ( एमवीए ) के नेता द्वारा भाजपा नीत महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सम्मानित किए जाने का है। इस मामले में एमवीए के प्रमुख चेहरे और शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने टिप्पणी की है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को मिले पुरस्कार पर राउत ने सवाल खड़े किए। उन्होंने सवाल किया, 'क्या आप जानते हैं कि यह पुरस्कार किसने दिया? राजनीति क नेताओं को दिए जाने वाले ऐसे पुरस्कार या तो
खरीदे जाते हैं या बेचे जाते हैं।' क्या है मामला, किसने-किसे सम्मानित किया बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) के प्रमुख और वयोवृद्ध राजनेता शरद पवार ने महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार (Mahadji Shinde Rashtra Gaurav Puraskar) से सम्मानित किया है। गौरतलब है कि शिंदे विधानसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के खिलाफ बगावत की थी। जिसके बाद वे भाजपा के समर्थन से सीएम बने थे
महाराष्ट्र राजनीति एकनाथ शिंदे शरद पवार महाविकास अघाड़ी एमवीए शिवसेना
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सियासत: शरद पवार ने CM शिंदे को दिया 'गौरव सम्मान', संजय राउत ने कहा- ऐसे पुरस्कार खरीदे-बेचे जाते हैंमहाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। ताजा घटनाक्रम विपक्षी खेमे- महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के नेता द्वारा भाजपा नीत महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सम्मानित किए जाने का है। इस
और पढो »
'अब शिंदे की शिवसेना में पड़ी फूट, बनेगा नया नेता', संजय राउत के दावे से गरमाई महाराष्ट्र की सियासतसंजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने एक बयान में कहा कि शिंदे गुट में एक नए नेतृत्व का उदय होने वाला है। संजय राउत ने कहा बीजेपी ने शिंदे को हटाने की योजना तैयार कर ली है। शिंदे इस बात को लेकर बार-बार परेशान होते रहते हैं और इस वजह से बार-बार सतारा में अपने गृह नगर दारे चले जाते...
और पढो »
Bigg Boss 11 विनर शिल्पा शिंदे ने रिवील किए शादी को लेकर अपने प्लानBigg Boss 11 विनर शिल्पा शिंदे ने रिवील किए शादी को लेकर अपने प्लान
और पढो »
माहाराष्ट्र राजनीति: एक मंच पर दिखे Eknath Shinde और Sharad Pawar, संजय राउत ने उठाए सवालNCP अध्यक्ष शरद पवार ने एकनाथ शिंदे को महादजी पुरस्कार प्रदान किया, जिस पर शिवसेना ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने आपत्ति जताई है। राउत ने कहा कि शरद पवार को इस समारोह में शामिल नहीं होना चाहिए था।
और पढो »
महाराष्ट्र CM के बंगले में शिफ्ट होने से डर रहे फडणवीस, एकनाथ शिंदे के मन में क्या? संजय राउत ने किए खुलासेSanjay Raut News : शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम न बनाए जाने के दर्द से उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह ने शिंदे से किया वादा नहीं निभाया। शिंदे को शक है कि उनके फोन टैप किए जा रहे हैं।
और पढो »
महाराष्ट्र में राजनीतिक गर्माहट, शिरसाट ने उद्धव-शिंदे की सुलह का संकेत दियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जबरदस्त जीत के बाद राज्य की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने ऑपरेशन टाइगर शुरू कर दिया है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं को शिंदे की शिवसेना में शामिल किया जा रहा है। इस बीच, शिंदे के करीबी मंत्री संजय शिरसाट ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे को एक साथ लाने का संकेत दिया है, जिससे राजनीतिक चर्चाओं को हवा मिली है।
और पढो »