एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने 90 के दशक में कुमार सानू को डेट करने और सिंगर की पत्नी की कार के शीशे को तोड़ने की घटना का खुलासा किया है। उन्होंने अपने करियर में कास्टिंग काउच के कुछ अनुभवों को भी साझा किया है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सितारों की लव लाइफ में भी प्रशंसक रुचि दिखाते हैं। लेकिन उन स्टार्स की संख्या बेहद कम है, जो अपने अफेयर और प्यार के रिश्तों के बारे में खुलकर बात करते हैं। हालांकि, कुछ लोग इस मामले में अपवाद भी होते हैं। जी हां, कुछ सिनेमा के सितारे दिल की बातें न छुपाने का फैसला भी लेते हैं। इसमें एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) का नाम भी शामिल है। हाल ही में उन्होंने अपने 5 साल के रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। कुनिका को देखकर उनकी उम्र का
अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल काम है। एक्ट्रेस 60 साल की उम्र में भी खूबसूरती और फिटनेस के मामले में यंग एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। बात उनकी लव लाइफ की करें तो एक्ट्रेस का नाम अक्सर एक मशहूर सिंगर के साथ जोड़कर देखा जाता था। आखिरकार अब सालों बाद अभिनेत्री ने डेटिंग से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कुछ खराब अनुभवों को लेकर बात की। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को लेकर एक्ट्रेस के पिता सहमत नहीं थे। जब उन्होंने एक्टिंग में करियर शुरू किया था, तो उनके पिता कई सालों तक नाराज रहे। कुमार सानू को डेट कर चुकी हैं कुनिका सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कुनिका सदानंद ने इस बात को स्वीकार किया कि कुमार सानू के साथ उनका रिश्ता रहा था। दोनों ने 90 के दशक में एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया था। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा भी किया कि जब सिंगर की पत्नी को उनके रिश्ते के बारे में पता चला था, तो वह नाराज भी हो गई थीं। कुमार सानू की पत्नी रीता ने एक्ट्रेस की कार के शीशे को तोड़ डाला था। ये भी पढ़ें- 'हां, मैंने Kumar Sanu को डेट किया', सिंगर संग अपने अफेयर पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस, कहा- इसे 25 साल हो गए जब एक प्रोड्यूसर ने की थी बदतमीजी की कोशिश बॉलीवुड में समय-समय पर कास्टिंग काउच के किस्से सुनने को मिलते हैं। कुनिका ने खुलासा किया कि एक बार वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और वह अपने मेकअप रूम में बैठी हुई थी। उस समय एक टॉप प्रोड्यूसर ने उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी, लेकिन एक्ट्रेस ने सख्त लहजे में कह दिया था कि हिम्मत भी मत करना। इसके बाद उन्होंने दोबारा उस निर्माता के साथ काम नहीं किया। Photo Credit- Instagram एक्ट्रेस ने बताया, 'मैंने गुस्से में आकर उन्हें कहा था कि पीछ हट जाओ। उस समय मेरी आंखों में एक तरह से दुर्गा का रूप आया था और फिर वह व्यक्ति भी घबराया हुआ नजर आया था।' एक्ट्रेस का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे लोगों की कमी नहीं है। उनके दौर के ज्यादातर कलाकार इमोशनल हैं और एक-दूसरे की काफी इज्जत भी करते हैं। ये भी पढ़ें- 'खिड़की से कूदने वाले थे...'Kumar Sanu को डेट कर चुकी एक्ट्रेस ने बताया कैसा था सिंगर का पत्नी संग रिश्ता?
कुनिका सदानंद कुमार सानू रिश्ता फिल्म इंडस्ट्री कास्टिंग काउच
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कुनिका सदानंद ने कुमार सानू के साथ अफेयर का खुलासा कियाएक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अपने पुराने अफेयर का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनका सिंगर कुमार सानू के साथ अफेयर रहा था.
और पढो »
एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने कुमार सानू के साथ अफेयर का खुलासा कियाएक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अपने बीते कल में जाकर कई बातों का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनका सिंगर कुमार सानू से अफेयर रहा है.कुनिका ने ये भी खुलासा किया कि वो अपनी पहली शादी से इतना तंग थे कि अपनी जान तक देने चले थे.
और पढो »
कुनिका सदानंद ने कुमार सानू के साथ अपने रिश्ता के बारे में खुलासा कियाएक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने कुमार सानू के साथ अपने अफेयर के बारे में खुलकर बात की है.
और पढो »
कुमार सानू के साथ रिश्ते को लेकर बोलीं कुनिका: एक्ट्रेस ने कहा- सिंगर की एक्स वाइफ को पता चला तो उन्होंने म...एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने सिंगर कुमार सानू को डेट किया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने उनके साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया है। कुनिका के साथ रिलेशनशिप
और पढो »
देवोलीना भट्टाचार्जी बनी मां, शानवाज शेख के साथ बेटे का स्वागत कियाटीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक बेटे का स्वागत किया है। उन्होंने अपने पति शानवाज शेख के साथ इस खुशी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया है।
और पढो »
सोनम कपूर ने लंदन में परिवार के साथ मनाया न्यू ईयरबॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने परिवार के साथ लंदन में नए साल का जश्न मनाया। उन्होंने अपने पति और बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए।
और पढो »