Beyond the Breaking News

एग्ज़िट बंद थे और खिड़कियां सील... आग से 21 ज़िंदगियां लेने वाले इस होटल के संचालन में थीं कई खामियां

United States News News

एग्ज़िट बंद थे और खिड़कियां सील... आग से 21 ज़िंदगियां लेने वाले इस होटल के संचालन में थीं कई खामियां
United States Latest News,United States Headlines

दिल्ली के मालवीय नगर की इमारत में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई है. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि इमारत इस तरह बनाई गई थी कि वेंटिलेशन की कोई गुंजाइश नहीं थी. खिड़कियों को स्थाई रूप से सील कर दिया गया था.

एग्ज़िट बंद थे और खिड़कियां सील... आग से 21 ज़िंदगियां लेने वाले इस होटल के संचालन में थीं कई खामियांपढ़ने का समय: 7 मिनट कमरे में धुआं भर रहा था और विवेक अग्रवाल का दम घुट रहा था.

उन्होंने अपने एक कज़िन को फ़ोन किया और कहा, "हम फंस गए हैं हमें किसी तरह बचा लीजिए.

" दिल्ली के मालवीय नगर इलाक़े के एक 'होटल' में बुधवार को लगी आग में गुरुग्राम में रहने वाले अग्रवाल परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई. पेशे से सीए और एक बड़ी कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत विवेक अग्रवाल के रिश्तेदार अजय गुप्ता ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "बुधवार को हमारा परिवार होटल, अस्पताल और मॉर्चरी के चक्कर लगाता रहा. पूरा परिवार ख़त्म हो गया है.

" विवेक अग्रवाल के पिता का इलाज साकेत के मैक्स अस्पताल में चल रहा था और उनका परिवार पास ही एक होटल में ठहरा था. उनके तीन रिश्तेदार बुधवार सुबह ही राजस्थान से पहुंचे थे. उनकी मौत भी इस हादसे में हो गई. बुधवार सुबह मालवीय नगर में फ्लरिश बीएनबी के नाम से संचालित होटल में लगी आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 11 विदेशी नागरिक हैं.

बुधवार देर शाम दिल्ली पुलिस ने इस होटल के संचालक लवकेश बजाज को गिरफ़्तार कर लिया. तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए ऋतब्रत बनर्जी बने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता'बांग्लादेश में हत्या' से जुड़े ममता बनर्जी के बयान पर पड़ोसी देश के राजनीतिक दलों ने क्या कहा? Play video, "दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में आग, चश्मदीद ने ये बताया", अवधि 0,57दिल्ली दमकल विभाग के मुताबिक़, होटल संचालक ने अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लिया था.

इसके अलावा होटल में फ़ायर सिस्टम भी नहीं था. दिल्ली के चीफ़ फ़ायर ऑफ़िसर अभिलाष मलिक के मुताबिक़, इस होटल को दिल्ली के पर्यटन विभाग ने बीएंडबी का लाइसेंस दिया था और फ़ायर विभाग से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी. अभिलाष मलिक के मुताबिक़, "इमारत में एक बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपर पांच मंज़िलें हैं.

बेसमेंट में दो कमरे थे, हर मंज़िल पर पांच कमरे थे और टैरेस पर भी चार कमरे थे जिनमें से दो का इस्तेमाल गेस्टरूम की तरह किया जा रहा था.

"दिल्ली फ़ायर सर्विस के मुताबिक़, सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर मदद के लिए कॉल मिली थी और कुछ ही मिनटों में फ़ायर टेंडर रवाना कर दिए गए थे. बीबीसी ने घटनास्थल पर रिकॉर्ड किए गए कई ऐसे वीडियो देखें है जिनमें सुबह दस बजकर 50 मिनट के बाद भी लोगों को इमारत से बाहर निकाले जाते हुए देखा जा सकता है.

बीबीसी ने घटनास्थल पर रिकॉर्ड किए गए कई ऐसे वीडियो भी देखें है जिनमें लोग इमारत से कूदकर जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं. अभिलाष मलिक ने बचावकर्मियों के सामने आई मुश्किलों के बारे में मीडिया से कहा, "हमें इस आग को बुझाने में चुनौतियां आईं लेकिन चुनौतियां यहां ठहरे लोगों के लिए ज़्यादा थीं.

" "बिल्डिंग को इस तरह बनाया गया था कि यहां ठहरे लोगों के लिए निकलने की संभावना ना के बराबर थी. खिड़कियों को स्थायी रूप से सील कर दिया गया था और वेंटिलेशन की कोई गुंज़ाइश नहीं थी.

" उन्होंने कहा, "ऐसी इमारत शाफ़्ट की तरह काम करती हैं. आग लगने के कुछ सेकंड के अंदर ही इमारत में गर्मी और धुआं भर जाता है और लोगों को बचाना बहुत मुश्किल हो जाता है.

"क़रीब 25 कमरों के इस 'होटल' ने संचालन के लिए दिल्ली सरकार की बेड एंड ब्रेकफ़ास्ट स्कीम के तहत लाइसेंस लिया था. कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान राजधानी दिल्ली में पर्यटकों के रहने लायक कमरों की उपलब्धता बढ़ाने के मक़सद से लाई गई बीएंडबी योजना के तहत सिर्फ़ उन्हीं संपत्तियों को पंजीकृत किया जा सकता है जहां मालिक ख़ुद भी रहते हों.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली भोजन और शयन कक्ष संस्थापन 2007 के तहत ऐसी संपत्ति को होटल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल या व्यावसायिक लॉजिंग संस्थान की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. हालांकि, दिल्ली के हौजरानी इलाक़े में जहां फ़्लरिश स्टेज़ नाम की ये संपत्ति स्थित है, ऐसे कई और होटल हैं जो बीएंडबी योजना के तहत हुए पंजीकरण के आधार पर चल रहे हैं.

बीबीसी ने आस-पास ऐसे कई होटल देखे जो इसी तरह के पंजीकरण के आधार पर चल रहे हैं. साल 2023 के आंकड़ों के मुताबिक़, दिल्ली में ऐसे 432 घर हैं जो बीएंडबी के रूप में पंजीकृत हैं और इनमें 2200 से अधिक कमरे हैं. वहीं पिछले सप्ताह ही दिल्ली सरकार ने नई ड्राफ़्ट बीएंडबी पॉलिसी बनाई थी जिसके तहत 8 कमरों और 16 बेड वाली संपत्तियों को भी बीएंडबी की तरह पंजीकृत किया जा सकता है.

दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित इसी इमारत में आग लगी थी अमेरिकी नागरिक माइकल अपने परिजन का इलाज कराने दिल्ली आए हैं. वह फ़्लरिश बीएंडबी के बगल के ऐसे ही होटल में ठहरे थे. बीबीसी से बात करते हुए माइकल ने कहा, "इमारत आग में घिरी थी, मैंने कई लोगों को कूदते देखा. यहां सिर्फ़ एक ही एंट्री और एग्ज़िट है, कोई दूसरा रास्ता नहीं था, इस वजह से लोग ख़ुद को बचा नहीं पाए.

"उन्होंने बीबीसी से कहा, "मुझे लगता है कि एक ही एंट्री और एग्ज़िट होना हादसे में इतनी बड़ी जनहानि का सबसे बड़ा कारण है. मेरे कई दोस्त नहीं मिल रहे हैं, मैं उनके बारे में जानकारी जुटा रहा हूं.

"मैक्स अस्पताल की सिक्योरिटी में कार्यरत वसीम रज़ा और उनके कई दोस्त आग में फंसे लोगों को बचाने में जुटे रहे. वसीम ने बीबीसी को बताया, "होटल का मेन गेट बाहर से बंद था, कटर से उसे काटना पड़ा. एग्ज़िट बंद हो जाने की वजह से लोग फंस गए और उन तक पहुंचने में हमें मशक्कत करनी पड़ी.

" वसीम ने बीबीसी को बताया, "काफ़ी मशक्कत के बाद जब दिल्ली पुलिस के कुछ जवान और हम लोग इमारत के भीतर दाख़िल हो पाए तो हमने देखा पूरी इमारत में धुआं भरा है. " "हमें ऊपर की मंज़िलों पर कई लोग कमरों के भीतर, बेड के नीचे और वॉशरूम में बेहोश मिले. इनमें से अधिकतर की मौत हो चुकी थी. कुछ को हमने सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की और कई को ज़िंदा बाहर निकाला.

" दिल्ली के दमकल विभाग ने भी माना है कि होटल से बाहर निकलने का रास्ता नहीं था जिसकी वजह से अधिकतर लोग भीतर ही फंसे रहे गए. इस घटना के बाद नियमों की अनदेखी और सुरक्षा लापरवाहियों से जुड़े कई गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं. दिल्ली फ़ायर सर्विस के पूर्व प्रमुख अतुल गर्ग ने बीबीसी से कहा, "यह एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग थी जिसने बेड एंड ब्रेकफ़ास्ट का लाइसेंस लिया.

यह छह कमरों के लिए मिलता है लेकिन यहां 25 कमरे बना दिए गए थे.

" "इमारत का होटल की तरह अवैध इस्तेमाल किया गया. नीचे बेसमेंट में रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था, इस बिल्डिंग में हर सुरक्षा नियम का उल्लंघन हो रहा था.

"अतुल गर्ग कहते हैं, "इलेक्ट्रॉनिक लॉक था, आग लगी तो वो बंद हो गया, लोग नीचे उतरे और जान बचाने के लिए भागे लेकिन बाहर नहीं निकल पाए. एक ही जीना था क्योंकि अगर ये होटल के रूप में अप्रूव होता तो इसमें दो जीने होते.

"सरकारी एजेंसियों के निरीक्षण में लापरवाही का सवाल भी उठ रहा है. घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों ने बीबीसी से बात करते हुए सवाल किया कि यदि संपत्ति का निरीक्षण किया गया होता तो लापरवाहियां सामने आ सकतीं थीं. वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आपात सेवाओं के रेस्पॉन्स की देरी का सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, "ये पहली घटना नहीं जब आग में फंसे लोग मारे गए.

सरकार जांच घोषित कर देती है लेकिन रिपोर्ट नहीं आती है. सरकार को बताना चाहिए कि आपात सेवाओं को पहुंचने में देरी क्यों हुई.

" अतुल गर्ग निरीक्षण की कमी पर कहते हैं, "बीएंडबी के लाइसेंस पर होटल चल रहा था, इसकी जांच क्यों नहीं हुई, किसी की तो ज़िम्मेदारी तय होगी. सवाल तो उन अथॉरिटी से भी होना चाहिए जो ऐसी इमारत का लाइसेंस देती है.

"दार्जिलिंग में बड़ी संख्या में पहुंचे टूरिस्ट, होटल मिलने में हो रही है मुश्किलयूपी के बांदा में रिकॉर्ड गर्मी: लोग बोले- खनन, नदियों पर बांध, पेड़ों की कटाई वजहदिल्ली में युवक की हत्या, परिवार का आरोप- बिहार का होने की वजह से मारा- ग्राउंड रिपोर्टएग्ज़िट बंद थे और खिड़कियां सील... आग से 21 ज़िंदगियां लेने वाले इस होटल के संचालन में थीं कई खामियां'बांग्लादेश में हत्या' से जुड़े ममता बनर्जी के बयान पर पड़ोसी देश के राजनीतिक दलों ने क्या कहा?

अमेरिका की आज़ादी के 250 सालः ट्रंप के इन फ़ैसलों से नाराज़ हैं कई लोगअमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने भारत समेत 60 देशों पर अतिरिक्त टैरिफ़ लगाने का प्रस्ताव क्यों दिया? ईरान ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना तो जवाब में अमेरिका ने क़ेशम द्वीप पर किया हमलातृणमूल कांग्रेस से निकाले गए ऋतब्रत बनर्जी बने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता'बांग्लादेश में हत्या' से जुड़े ममता बनर्जी के बयान पर पड़ोसी देश के राजनीतिक दलों ने क्या कहा?

दिल्ली बस गैंगरेप मामला: सर्वाइवर का सवाल, 'मैं सेक्स वर्कर हूँ, क्या इसका मतलब यह है कि वे मेरा गैंगरेप करेंगे' एग्ज़िट बंद थे और खिड़कियां सील... आग से 21 ज़िंदगियां लेने वाले इस होटल के संचालन में थीं कई खामियांट्रंप की नेतन्याहू के साथ 'तल्ख़ बातचीत' ने ईरान वार्ता को और उलझाया

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली आग: मालवीय नगर के ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौतदिल्ली आग: मालवीय नगर के ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौतदिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। हादसे की पूरी जानकारी और दिल्ली में ऐसे बड़े हादसों का ऐतिहासिक प्रकार।
Read more »

दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हुईदिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हुईदिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में लगी आग से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। अधिकांश मृतक विदेशी नागरिक हैं।
Read more »

Delhi Fire: ‘आग बढ़ती गई, लोग गद्दे बिछाकर बचाते रहे जानें; तीसरी मंजिल से बच्चे संग कूदी महिला’, चश्मदीद ने बताई पूरी घटना | Delhi Malviya Nagar Fire 21 People Dead 37 Injured Latest UpdateDelhi Fire: ‘आग बढ़ती गई, लोग गद्दे बिछाकर बचाते रहे जानें; तीसरी मंजिल से बच्चे संग कूदी महिला’, चश्मदीद ने बताई पूरी घटना | Delhi Malviya Nagar Fire 21 People Dead 37 Injured Latest UpdateDelhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर विदेशी थे।
Read more »

PHOTOS: सुलगती इमारत, चीखें और धुएं का गुबार, देखें दिल्ली अग्निकांड का खौफनाक मंजर | Delhi Malviya Nagar Hotel Fire Accident 21 DeadPHOTOS: सुलगती इमारत, चीखें और धुएं का गुबार, देखें दिल्ली अग्निकांड का खौफनाक मंजर | Delhi Malviya Nagar Hotel Fire Accident 21 Deadनई दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल और एक रेस्टोरेंट वाली मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में भीषण आग लग जाने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
Read more »

विवेक और उनका परिवार हुआ खत्म!: अग्निकांड में फैमिली के आठ लोगों की मौत, मां-बेटी, मामा व मौसा-मौसी की गई जानविवेक और उनका परिवार हुआ खत्म!: अग्निकांड में फैमिली के आठ लोगों की मौत, मां-बेटी, मामा व मौसा-मौसी की गई जानमालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्तरां में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
Read more »

Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर की गली में आग का सच, होटल में कैसे जल गए सारे लोगDelhi Hotel Fire: मालवीय नगर की गली में आग का सच, होटल में कैसे जल गए सारे लोगदिल्ली के मालवीय नगर में भयानक आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई, इनमें ज्यादातर विदेशी थे, लेकिन ये आग लगी कैसे, जानने
Read more »



Render Time: 2026-06-04 10:50:13