एलन मस्क और विवेक रामास्वामी एच-1 बी वीजा कार्यक्रम में सुधार का समर्थन करते हैं।
एच-1 बी वीजा कार्यक्रम पर अरबपति टेक दिग्गज एलन मस्क ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली अव्यवस्थित है और इसमें बड़े सुधार की जरूरत है। एलन मस्क और भारत ीय मूल के राजनेता विवेक रामास्वामी लगातार एच-1बी वीजा का समर्थन कर रहे हैं। इसे लेकर दोनों नेता नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों से भी भिड़ चुके हैं। एक्स पर पोस्ट में एलन मस्क ने कहा कि एच-1 बी वीजा प्रणाली अव्यवस्थित है और इसमें बड़े सुधार की जरूरत है। एक एक्स यूजर ने लिखा था कि अमेरिका को विश्व की सर्वाधिक विशिष्ट
प्रतिभाओं के लिए गंतव्य बनना चाहिए, मगर एच-1 बी वीजा कार्यक्रम इसका सही तरीका नहीं है। इसके जवाब में मस्क ने लिखा कि न्यूनतम वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि करके और वार्षिक जरूरी लागत जोड़कर एच-1 बी वीजा को ठीक किया जा सकता है। जिससे घरेलू स्तर की तुलना में विदेशों से भर्ती करना अधिक महंगा हो जाएगा। पिछले सप्ताह मस्क ने कहा था कि अमेरिका में काफी कम उच्च प्रशिक्षित कर्मचारी होते हैं और अगर अमेरिका को आगे भी तरक्की करते रहना है तो विदेशों से कुशल कर्मचारियों को लाना बेहद जरूरी है। मस्क के समर्थन में भारतीय मूल के राजनेता विवेक रामास्वामी ने कहा था कि अमेरिका की संस्कृति लंबे समय से उत्कृष्टता को छोड़कर सिर्फ औसत दर्जे को महत्व देती है। उन्होंने कहा था कि टेक कंपनियां अधिकतर विदेश में जन्मे इंजीनियरों को भर्ती करती हैं, इसलिए नहीं क्यों अमेरिका में बुद्धिमता की कोई कमी है, बल्कि ऐसी संस्कृति की वजह से जिसमें मैथ्स ओलंपियाड चैंपियन के ऊपर प्रॉम क्वीन ज्यादा सेलिब्रेट किया जाता है। उन्होंने कहा कि बिना जबरदस्त प्रतिभा को अमेरिका लाए, देश चीन से पिछड़ सकता है
एलन मस्क एच-1 बी वीजा विवेक रामास्वामी अमेरिका भारत तकनीकी प्रतिभा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
डोनाल्ड ट्रंप का एच-1बी वीजा समर्थनडोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के समर्थन में कहा है।
और पढो »
ट्रंप एच-1बी वीजा का समर्थन करते हैं, पारंपरिक समर्थक विरोध मेंअमेरिका में आव्रजन नीति पर जारी बहस में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा का समर्थन किया है। ट्रंप उद्योगपति एलन मस्क और विवेक रामास्वामी के साथ इस वीजा कार्यक्रम के पक्ष में हैं, जबकि उनके पारंपरिक समर्थक इसका विरोध कर रहे हैं।
और पढो »
ट्रंप एच-1बी वीजा का समर्थन करते हैंडोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक शानदार कार्यक्रम है और योग्य पेशेवरों के लिए यह एक बड़ी सुविधा है। उन्होंने आव्रजन प्रणाली में सुधार का समर्थन किया है, जिसमें योग्यता के अनुरूप एक अंक प्रणाली को अपनाना शामिल है।
और पढो »
ट्रंप ने एच-1बी वीजा का समर्थन किया, मस्क और रामास्वामी के साथ लिया पक्षअमेरिका में एच-1बी वीजा पर जारी बहस में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उद्योगपति एलन मस्क और विवेक रामास्वामी के साथ उच्च प्रशिक्षित कर्मचारियों को लाने के लिए विशेष वीजा कार्यक्रम की जरूरत पर जोर दिया। ट्रंप के इस रुख से उनके पारंपरिक समर्थकों में नाराजगी है जो आव्रजन नीति के खिलाफ हैं।
और पढो »
डोनाल्ड ट्रंप का एच-1बी वीजा समर्थन, विवाद गहराअमेरिका में आव्रजन नीति पर जारी बहस में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा का समर्थन किया है, जिससे विवाद और गहरा गया है।
और पढो »
ट्रंप एच-1बी वीजा में विश्वास करते हैंडोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा में विश्वास करते हुए कहा है कि यह एक शानदार कार्यक्रम है और योग्य पेशेवरों के लिए उपयोगी है. उन्होंने सुझाव दिया है कि अमेरिकी विश्वविद्यालयों से स्नातक करने वाले विदेशी छात्रों को उनके डिप्लोमा के साथ ग्रीन कार्ड मिलना चाहिए.
और पढो »