ऑटो एक्सपो तीन गुना बड़ा होगा और बैटरी और टायर शो शामिल होंगे। 40 से ज़्यादा वाहनों और उत्पादों की लॉन्चिंग होगी।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव विमल आनंद ने कहा कि पिछली बार ऑटो एक्सपो केवल दिल्ली के मंडपम में हुआ था, लेकिन इस बार तीन गुना अधिक बड़ा होगा। ऑटोमोबाइल के साथ इसमें बैटरी शो और टायर शो भी शामिल होंगे। इलेक्ट्रॉनिक शो भी भारत मंडपम में होगा। ऑटो एक्सपो में इस बार 40 से अधिक वाहन व अन्य उत्पादों की लॉन्चिग होगी। इनमें चार व दो पहिया वाहन ों से लेकर यात्री वाहन शामिल होंगे। बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद हैं। चीन की कंपनियों व प्रदर्शक ों को वीजा नहीं मिलने के मामले में
उन्होंने कहा कि इस पर काम किया जा रहा है। एक्सपो में चीन की कंपनियां बड़े पैमाने पर आने को तैयार हैं, लेकिन वीजा एक समस्या हो सकती हैं। यह एक व्यक्ति के हाथ की बात नहीं हैं। विभिन्न भारतीय मंत्रालयों से जुड़ा है। इस पर काम किया जा रहा है। चीन से आने वाले विजिटर्स की जांच के लिए बहुत सारी प्रणाली है। उन्होंने कहा कि कंपोनेंट शो यशोभमि में आयोजित होगा, जबकि ग्रेटर नोएडा में निर्माण उपकरण होंगे, जो शहरी बुनियादी ढांचे का प्रदर्शन करेंगे। इनमें ड्रोन शो जैसे हवाई व जल परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल हैं। 19 से शुरू होगा भारत बैटरी शो, 50 प्रदर्शक होंगे शामिल भारत बैटरी शो का पर्दा 19 जनवरी को उठेगा। इंडिया एनर्जी स्टोरेज एलायंस के अध्यक्ष डेबी प्रसाद ने कहा कि ऊर्जा भंडारण और चार्जिंग पारिस्थितिकी तंत्र में 20 से अधिक उत्पाद लॉन्च होंगे। पिछले साल लगभग 50 प्रदर्शक थे। इस साल 80 से पुष्टि मिल गई है। विभिन्न देशों के 100 प्रदर्शकों के आने उम्मीद हैं। इनमें यूएसए, जापान, जर्मनी, इटली, सिंगापुर और चीन शामिल हैं। कई कंपनियां भविष्य की रणनीति की घोषणा करेंगी। हालांकि कुछ भविष्य की योजनाओं को सार्वजनिक कर चुकी हैं
ऑटो एक्सपो बैटरी शो टायर शो लॉन्चिंग वाहन प्रदर्शक
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025: विस्तृत जानकारीभारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान कुल नौ शो आयोजित किए जाएंगे। इनमें ऑटो एक्सपो मोटर शो (ICE, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन), ऑटो एक्सपो कंपोनेंट्स शो, बैटरी शो (बैटरी टेक्नोलॉजी और स्टोरेज सॉल्यूशन), टायर शो, साइकिल शो, स्टील पैवेलियन, मोबिलिटी टेक पैवेलियन (कनेक्टेड और ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी, इन्फोटेनमेंट आदि), अर्बन मोबिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर शो और कंस्ट्रक्शन इक्यूप्मेंट एक्सपो शामिल होंगे। यह शो दिल्ली एनसीआर में कई स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
और पढो »
मुकेश खन्ना की वजह से छोड़ा था 'शक्तिमान'? एक्ट्रेस को है पछतावा, मांगी फैंस से माफीआइकॉनिक शो शक्तिमान की शुरुआत मुकेश खन्ना और किटू गिडवानी की जोड़ी से हुई थी लेकिन एक्ट्रेस ने इसे शुरुआत में ही छोड़ दिया था.
और पढो »
भारत मोबिलिटी एक्सपो 2023 में नई कारों का आगमन: हुंडई, मारुति और अन्यजनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, मारुति eVitara, किआ सेरियोस, टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक, सिएरा इलेक्ट्रिक, एमजी साइबरस्टर और स्कोडा काइलैक जैसी नई कारों की शुरुआत होगी।
और पढो »
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025: 40 नए वाहन लॉन्च, बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक शोदिल्ली में 17 से 22 जनवरी तक आयोजित होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 में 40 से अधिक नए वाहन लॉन्च होंगे। बैटरी, टायर और इलेक्ट्रॉनिक शो भी आयोजित होंगे। यह एक्सपो भारत मंडपम, यशोभूमि और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा।
और पढो »
मोमो किंग: सिक्किम से कोलकाता तक के सफ़र की कहानीएक युवक के संघर्षों, मोमो की शुरुआत और कोलकाता में मोमो किंग बनने की कहानी
और पढो »
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025: नौ शो में शामिल होंगेभारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नौ शो आयोजित किए जाएंगे। यह शो दिल्ली एनसीआर में कई स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
और पढो »