हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला का गुरुग्राम में निधन हो गया। वे 89 साल के थे।
गुरुग्राम: इंडियन नेशनल लोकदल ( इनेलो ) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। वह 89 साल के थे। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराया गया था। वे सात
बार विधायक भी रहे। 2012 में जेबीटी भर्ती घोटाले में चौटाला को 10 साल की जेल हुई थी। ओमप्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को सिरसा के चौटाला गांव में हुआ था। उन्होंने पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पहली बार 2 दिसंबर 1989 को मुख्यमंत्री बने और 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। दूसरी बार 12 जुलाई 1990 को मुख्यमंत्री बने, जब बनारसी दास गुप्ता को हटाया गया था। लेकिन उन्हें पांच दिन बाद ही इस्तीफा देना पड़ा। तीसरी बार 22 अप्रैल 1991 को मुख्यमंत्री बने, लेकिन दो हफ्ते बाद ही राष्ट्रपति शासन लग गया। चौथी बार 24 जुलाई 1999 को मुख्यमंत्री बने। उन्होंने दिसंबर 1999 में विधानसभा भंग कर दी। फिर चुनाव हुए और 2 मार्च 2000 को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने। इस बार वे पूरे पांच साल मुख्यमंत्री रहे।1993 में चौटाला ने नरवाना उपचुनाव जीता। 1996 में उन्होंने हरियाणा लोक दल (राष्ट्रीय) नाम से नई पार्टी बनाई। 1998 में बसपा के साथ मिलकर पांच लोकसभा सीटें जीतीं। फिर पार्टी का नाम बदलकर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) कर दिया गया। चौटाला की शादी स्नेह लता से हुई थी, जिनका निधन अगस्त 2019 में हो गया। उनके दो बेटे अजय और अभय चौटाला हैं। दोनों राजनीति में हैं। अजय की पत्नी नैना चौटाला और अभय की पत्नी कांता चौटाला हैं। चौटाला की तीन बेटियां भी हैं। सुचित्रा, सुनीता और अंजलि। उनके तीन भाई हैं। रणजीत सिंह चौटाला, प्रताप सिंह चौटाला और जगदीश कुमार चौटाला। ओमप्रकाश चौटाला के पास हजार करोड़ की संपत्ति होने का दावा किया जाता रहा है। CBI ने चौटाला परिवार के खिलाफ 1467 करोड़ रुपये की संपत्ति के मामले में चार्जशीट दायर क
ओमप्रकाश चौटाला इनेलो हरियाणा मुख्यमंत्री निधन
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधनओम प्रकाश चौटाला, भारत के पूर्व डिप्टी प्राइम मिनिस्टर के बेटे और हरियाणा के पूर्व सीएम, 89 वर्ष की आयु में निधन हो गए हैं. उनके राजनीतिक करियर के अलावा उनकी शिक्षा भी एक दिलचस्प कहानी है जो अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं से प्रेरित है.
और पढो »
ओमप्रकाश चौटाला का निधन, हरियाणा की राजनीति में शोक की लहरहरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का आज (शुक्रवार) निधन हो गया। चुनाव में उनकी सक्रिय भूमिका थी और हाल ही में उन्होंने 115 साल तक जीवित रहने का दावा किया था।
और पढो »
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधनहरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
और पढो »
हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधनहरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है. वह 89 वर्ष की आयु में गुरुग्राम में अपने निवास पर अंतिम सांस लीं. वह इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चीफ थे और चौधरी देवीलाल के चार बेटों में से एक थे.
और पढो »
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधनहरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की आयु में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
और पढो »
ओमप्रकाश चौटाला का निधनओम प्रकाश चौटाला, हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री, का निधन हो गया। उनका जन्म सिरसा के गांव चौटाला में एक जनवरी 1935 को हुआ था। उन्होंने दो दिसंबर 1989 को पहली बार मुख्यमंत्री पद संभाला था।
और पढो »