ओवन में धमाका, ब्रेड बेकरी में 14 श्रमिक झुलसे

हाड़ाश समाचार

ओवन में धमाका, ब्रेड बेकरी में 14 श्रमिक झुलसे
धमाकाओवनब्रेड बेकरी
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

आगरा में ब्रेड बेकरी में ओवन में जोरदार धमाके से 14 श्रमिक झुलस गए। 5 श्रमिकों की हालत गंभीर है। घटना के बाद हंगामा हुआ और श्रमिकों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर (पुष्प विहार) में स्थित मेडले बेकर्स में गुरुवार दोपहर को ब्रेड बनाते समय ओवन में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। 14 श्रमिक झुलस गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। प्रथम तल पर हुए हादसे में श्रमिक काफी दूर जाकर गिरे। 15 मिनट तक ओवन से लपटें निकलती रहीं। ओवन फटने का कारण गैस का अत्यधिक दबाव माना जा रहा है। बेकरी की अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं ली गई थी। झुलसे हुए श्रमिक एटा, फर्रुखाबाद, कानपुर और शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। हादसे के बाद करीब 30 मिनट तक झुलसे हुए श्रमिकों के

लिए एंबुलेंस नहीं पहुंची तो आक्रोशित लोगों और अन्य श्रमिकों ने हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने मैनेजर पर हमले की कोशिश भी की। उन्होंने खुद को कमरे में बंद होकर बचाया। पुलिस ने स्थिति को संभाला। झुलसे हुए श्रमिकों को पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियों से अस्पताल भेजा गया। हादसा दोपहर एक बजे हुआ। ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम की वर्कशाप के पास मेडले बेकर्स नाम से यह बेकरी लॉयर्स कॉलोनी निवासी शिखा शर्मा की है। प्रथम तल पर बेकरी और भूतल पर ब्रेड रखने के लिए गोदाम है। प्रथम तल पर ही ओवन लगा हुआ है। दिन और रात की दो शिफ्ट में श्रमिक काम करते हैं। गुरुवार को बेकरी में श्रमिक ललित, वीकेश, सोनू, नारद, छोटे, जागेश्वर, रामवीर, विवेक, कृष्णा, शिवम, सुशांत, प्रमोद, अवनीश और आकाश प्रथम तल पर काम कर रहे थे। वीकेश, सुशांत, कृष्णा, प्रमोद, छोटे ओवन में ब्रेड लगाने का काम कर रहे थे। अन्य खांचे में लोई बनाकर लगा रहे थे। कर्मचारियों ने सांचे लगाकर ओवन का ढ़क्कन बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे सांचे तैयार करने लगे। आधा घंटे बाद तेज धमाका हुआ। गैस चारों तरफ फैल गई। धमाके के बाद उठी लपटों की चपेट में सभी श्रमिक आ गए। बुरी तरह से झुलस गए। ओवन का एक हिस्सा भी ढह गया। बेकरी के ऊपर लगी टिनशेड उड़ गई। प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, हंगामा धमाके से भूतल पर काम कर रहे श्रमिक ऊपर पहुंचे। वो गंभीर रूप से झुलसे हुए श्रमिकों को भूतल पर लेकर आए। आसपास के लोग जुट गए। 20 मिनट बाद पुलिस और मुख्य अग्निशमन अधिकारी दमकल के साथ पहुंच गए। बेकरी के अन्य श्रमिक भी जुट गए। उन्होंने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। झुलसे हुए श्रमिकों को अस्पताल ले जाने में देरी करने का आरोप लगाया। एंबुलेंस नहीं आई थी। इस पर पुलिस और दमकलकर्मियों ने घायलों को अपनी गाड़ियों से एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा। वहां से उन्हें घटिया स्थित केपी मेडिकल इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया। इनकी हालत है गंभीर श्रमिक आकाश, वीकेश, सुशांत, नारद और कृष्णा की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें डॉक्टर दिल्ली रेफर करने की तैयारी में लगे थे। हादसे की जानकारी पर अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी, डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि हादसा गैस का दबाव अधिक होने पर ओवन फटने से बताया गया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों से जांच कराई जाएगी। बेकरी की फायर एनओसी नहीं, गैस के अधिक दबाव से धमाका इस हादसे के बाद ब्रेड बेकरी में श्रमिकों ने हंगामा किया। सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि ओवन को चलाने के लिए एलपीजी सिलिंडर का प्रयोग किया जा रहा था, जबकि एलपीजी का प्रयोग होना चाहिए। जिस समय हादसा हुआ, उस समय बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। कुछ श्रमिक जलते हुए खुद ही बाहर निकलकर आए। कुछ को अन्य साथियों ने ही निकाला। एंबुलेंस तक नहीं बुलाई गई। ओवन में गैस के अत्यधिक दबाव हादसे की वजह बना। वहीं अग्निशमन विभाग ने भी जांच की। बेकरी संचालित करने के लिए फायर एनओसी नहीं ली गई थी। इस पर नोटिस भेजने की तैयारी है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

धमाका ओवन ब्रेड बेकरी झुलसे हुए लापरवाही हंगामा एंबुलेंस

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

ब्रेड बेकरी में बच्चे से मारपीट का वीडियो वायरल, तीनों आरोपियों पर मामला दर्जब्रेड बेकरी में बच्चे से मारपीट का वीडियो वायरल, तीनों आरोपियों पर मामला दर्जउत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक ब्रेड बेकरी में एक कक्षा 6 के छात्र को बंधक बनाकर मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है.
और पढो »

गीले चावल को सुधारने के उपायगीले चावल को सुधारने के उपाययह लेख गीले चावल को ठीक करने के लिए विभिन्न तरीके बताता है। इसमें फ्रिज में रखना, अतिरिक्त पानी उबलना, ओवन में सुखाना और कपड़े पर फैलाकर सूखना शामिल है।
और पढो »

तवे या कड़ाही में बनाएं 30 मिनट में कप केकतवे या कड़ाही में बनाएं 30 मिनट में कप केकयह लेख आपको बताएगा कि बिना ओवन या माइक्रोवेव के, तवे या कड़ाही में कैसे 30 मिनट में आसानी से कप केक बना सकते हैं.
और पढो »

गोरखपुर आग हादसे में तीन की मौत, माला, अरविंद और बृजेश निषाद अब इस दुनिया में नहींगोरखपुर आग हादसे में तीन की मौत, माला, अरविंद और बृजेश निषाद अब इस दुनिया में नहींगोरखपुर के चिलुआताल में आग से झुलसे परिवार के पांच सदस्यों में से नवविवाहिता माला (25), पति अरविंद निषाद (30) और जेठ बृजेश निषाद (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
और पढो »

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, छह की मौततमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, छह की मौततमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण ब्लास्ट हुआ जिसमें छह श्रमिक मारे गए। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
और पढो »

श्रमिक संगठनों ने सरकार से बजट से पहले कई मांगें रखी हैंश्रमिक संगठनों ने सरकार से बजट से पहले कई मांगें रखी हैंश्रमिक संगठन वित्त मंत्री से मिलकर EPFO पेंशन में वृद्धि, आठवें वेतन आयोग, आयकर छूट सीमा में वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा योजना, ओपीएस बहाल करने की मांग की है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 00:59:14