कजाकिस्तान में विमान दुर्घटना: 39 लोगों की मौत

विमान दुर्घटना समाचार

कजाकिस्तान में विमान दुर्घटना: 39 लोगों की मौत
विमान दुर्घटनाकजाकिस्तानमौत
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 53%

बुधवार को कजाकिस्तान में एक विमान दुर्घटना हो गई, जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई।

बुधवार को अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान कजाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के पास हुआ। हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। इस हादसे में अब तक 39 लोगों की मृत्यु की खबर आई है। विमान में कुल 67 लोग सवार थे, जिनमें 5 क्रू मेंबर थे। वहीं, इस खौफनाक विमान हादसे में 28 लोग जिंदा बच गए हैं। जिसमें 11 साल की एक लड़की और 16 वर्षीय किशोर समेत 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घने कोहरे

के कारण विमान का रूट डायवर्ट करना पड़ा। इस विमान को अक्ताउ के लिए डायवर्ट किया गया था। हालाँकि, जैसे ही विमान अक्ताउ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पहुंचा विमान की ओर से आपातकालीन लैंडिंग के लिए अनुरोध किया गया, लेकिन विमान इससे पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कजाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि वह घटना के हर संभव पहलू की जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि हादसे के पीछे कोई तकनीकी गड़बड़ रही होगी। शुरुआती कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि संभवतः इस विमान से पक्षियों का कोई झुंड टकरा गया है। जिस कारण एक इंजन क्षतिग्रस्त हो गया हो। विमान के पायलटों ने स्पीड और ऊंचाई हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके और विमान पर नियंत्रण विफल हो गया। घटना का वीडियो आया सामने यह हवाई अड्डे से लगभग तीन किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान हादसे का खौफनाक वीडियो का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखने को मिला कि कैसे ये विमान नाक के बल नीचे गिर रहा है। तेजी से यह ऊंचांई खोते हुए जमीन पर आ गिरा और देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गया। रूस के भी यात्री थे सवार एम्ब्रेयर 190 एयरक्राफ्ट के फ्लाइट नंबर J2-8243 का विमान बाकू से रूस के ग्रोज़नी जा रहा था। इस विमान में रूस के 16 नागरिक सवार थे। इस विमान में पांच चालक दल सहित 67 लोग विमान में मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद मौके पर 150 बचावकर्मी और 45 उपकरण तैनात हुए और राहत एवं बचाव कार्य में लग गए

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

विमान दुर्घटना कजाकिस्तान मौत बचाव अजरबैजान एयरलाइंस

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

कजाकिस्तान में विमान क्रैशकजाकिस्तान में विमान क्रैशकजाकिस्तान में एक विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें कई लोगों की मौत होने की आशंका है.
और पढो »

कजाकिस्तान में विमान दुर्घटना: 42 की मौत, 25 बचतेकजाकिस्तान में विमान दुर्घटना: 42 की मौत, 25 बचतेअजरबैजान एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और 25 बच गए.
और पढो »

कजाकिस्तान में विमान दुर्घटना, कई लोगों की जान गईकजाकिस्तान में विमान दुर्घटना, कई लोगों की जान गईकजाकिस्तान के अक्ताऊ में एक पैसेंजर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 72 लोग सवार थे, जिसमें 67 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स शामिल थे।
और पढो »

दक्षिण अफ्रीका : लिम्पोपो सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौतदक्षिण अफ्रीका : लिम्पोपो सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौतदक्षिण अफ्रीका : लिम्पोपो सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत
और पढो »

नेपाल : सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 5 घायलनेपाल : सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 5 घायलनेपाल : सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 5 घायल
और पढो »

थाईलैंड के टाक प्रांत में बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 39 घायलथाईलैंड के टाक प्रांत में बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 39 घायलथाईलैंड के टाक प्रांत में बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 39 घायल
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 04:44:00