उत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा छाए रहने से यातायात प्रभावित हुआ है।
वहीं, श्रीनगर को छोड़कर उड़ानों पर कोई खास असर नहीं पड़ा। अनुमान है कि दो से तीन दिन तक ऐसी ही कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है। पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में कोहरा के साथ शीतलहर का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, बलिया और फुरसतगंज में दृश्यता शून्य रही। आगरा में ताजमहल घने कोहरे में छिप गया। पंजाब के पटियाला और हरियाणा के अंबाला में भी दृश्यता शून्य रही। हालांकि, दिन निकलने के साथ कुछ स्थानों पर धूप खिली और आसमान साफ
हुआ। राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर में दृश्यता 50 मीटर से कम और अजमेर में शून्य रही। वहीं, माउंट आबू में पारा शून्य पर आ गया है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और राजस्थान में सोमवार तक सुबह-शाम कई जगह घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। उधर, उत्तराखंड में कई जगह भारी बारिश हुई। पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से लकदक पहाड़ी राज्यों में हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान -8.0, गुलमर्ग में -8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री नीचे चला गया है। वहीं, हिमाचल में तांबो में न्यूनतम तापमान -12.3, कुकुमसेरी में -7.0 डिग्री दर्ज किया गया। शिमला में तापमान 3.4 डिग्री रहा। हिमाचल में 340 सड़कें बंद, फंसे हैं सैकड़ों वाहन हिमाचल में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा 340 सड़कें बंद हैं। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला और चंबा में सैंकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा भी बंद है। जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में ऊंचाई वाले हिस्सों में लोग फंस गए हैं। दिल्ली में पारा चढ़ा पर ठिठुरन बढ़ी राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद ठंडी हवाओं के चलते ठंड से राहत नहीं मिली और लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। कई इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है
मौसम शीतलहर कोहरा सर्दी भारत उत्तराखंड हिमाचल
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा का प्रकोपउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है।
और पढो »
कड़ाके की सर्दी और कोहरा: उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहरउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा का प्रकोप जारी है। तापमान में गिरावट और घने कोहरे के कारण कई इलाकों में जीवन प्रभावित हुआ है।
और पढो »
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »
राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि, सर्दी का प्रकोप बढ़ाराजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ओलावृष्टि हुई है। साथ ही घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
और पढो »
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरा और बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। दिल्ली में धुंध और कोहरा छाया रहा, जबकि उत्तर प्रदेश में कई शहरों में घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड के बीच लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।
और पढो »
उत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोपपूरे उत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई राज्यों में तापमान में भारी गिरावट आई है और दृश्यता शून्य हो गई है।
और पढो »