करण कपूर: बॉलीवुड में कुछ कमाल नहीं कर सके, लेकिन करियर में खुद की जगह बनाए रखा

मनोरंजन समाचार

करण कपूर: बॉलीवुड में कुछ कमाल नहीं कर सके, लेकिन करियर में खुद की जगह बनाए रखा
करण कपूरकपूर खानदानबॉलीवुड
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

यह खबर करण कपूर के जीवन और करियर के बारे में है। करियर के बारे में जानने के साथ ही उनके परिवार और पेशेवर उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

कपूर खानदान में एक से एक एक्टर हुए हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सालों तक राज किया। आज भी ये परिवार बॉलीवुड में अपनी जगह बनाए हुए हैं। मगर फैमिली के कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें वो फेम नहीं मिला जैसा बाकी को मिला। जैसे शशि कपूर के बेटे करण कपूर । जिन्होंने फिल्मों में किस्मत तो अजमाई लेकिन 5 फिल्मों के बाद करियर सिमट गया। (pc@news18) 18 जनवरी 1962 को जन्मे करण कपूर हाल में ही रणधीर कपूर की पार्टी में नजर आए। उनके साथ नीतू कपूर और बाकी परिवार के मेंबर्स भी दिखे। इसके बाद ही उनकी एक बार फिर चर्चा

होने लगी। वह इन सालों में काफी बदले हुए दिखे। तो चलिए उनकी फिल्मों और करियर के बारे में बताते हैं। आखिर वह अब क्या कर रहे हैं। (pc@news18) शुरुआत करते हैं करण कपूर के माता पिता से। जब 18 साल के शशि कपूर पृथ्वी थिएटर में काम किया करते थे। यहां एक बार परफॉर्म करते हुए उनकी नजर एक विदेशी लड़की पर पड़ी। लाल पोल्का डॉट्स वाली ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत सी लड़की को देखते ही शशि कपूर उन्हें दिल दे बैठे। वह भी शेक्सपियराना थिएटर का हिस्सा हुआ करती थीं। इस लड़की का नाम था जेनिफर कैंडल। आगे चलकर दोनों की दोस्ती हुई और कई प्ले में साथ में काम भी किया। (pc@news18) शुरुआत में शशि कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर इस शादी के खिलाफ थे। वह नहीं चाहते थे कि विदेशी लड़की उनके खानदान की बहू बने। फिर भाई के कहने पर शम्मी कपूर ने पिता को मनाया और दोनों ने साल 1958 में शादी कर ली। दोनों के तीन बच्चे हुए करण कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर। कुणाल कपूर अब ऐड मेकर बन चुके हैं तो उनकी छोटी बहन संजना कपूर जुनून फाउंडेशन के जरिए आर्ट्स, कल्चर और ड्रामा को प्रमोट करती हैं। साथ ही पृथ्वी थिएटर भी चलाती हैं। (pc@news18) अब आते हैं करण कपूर पर। जिनकी मां ब्रिटिश थिएटर एक्ट्रेस थीं तो पिता कपूर खानदान के सबसे हैंडसम लड़के। खुद करण ने इंग्लिश मॉडल लोरना टारलिंग कपूर से शादी की। दोनों के दो बच्चे हुए आलिया कपूर और जैक कपूर। कहते हैं कि दोनों अब अलग हो चुके हैं। (pc@news18) करण कपूर ने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की। बॉम्बे डाइंग के लिए किए गए विज्ञापन से वह काफी फेमस हो गए थे। इसके बाद उन्होंने श्याम बेनेगल की चर्चित फिल्म ‘जुनून’ (1978) से डेब्यू किया। इसके बाद वह ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज ‘द ज्वेल इन द क्राउन’ में भी दिखे। (pc@news18) मगर करण कपूर ने बॉलीवुड की मैन स्ट्रीम फिल्मों में साल 1986 में ‘सल्तनत’ से कदम रखा। जहां वह धर्मेंद्र, सनी देओलऔर जूही चावला के साथ काम करते दिखे। फिर उन्होंने लोहा और अफसर जैसी फिल्मों में भी काम किया। इस तरह करण कपूर ने करियर में सिर्फ 5 फिल्मों में काम किया तो करीब 4 टीवी सीरीज का हिस्सा रहे। (pc@news18) शशि कपूर के बेटे करण कपूर, बाकी कपूर लड़कों की तरह करियर चमका नहीं सके। हालांकि उन्होंने एक्टिंग के साथ साथ फोटोग्राफर के तौर पर भी खूब नाम कमयाा है। साथ ही वह अपना बिजनेस भी चलाते हैं।(pc@news18

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

करण कपूर कपूर खानदान बॉलीवुड करियर फिल्मों परिवार जीवन

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

37 साल पहले छोड़ी एक्टिंग, अब फिल्मों से नहीं कोई नाता, कपूर खानदान के इस चिराग को देख फैन्स को याद आए शशि कपूर37 साल पहले छोड़ी एक्टिंग, अब फिल्मों से नहीं कोई नाता, कपूर खानदान के इस चिराग को देख फैन्स को याद आए शशि कपूरकरण कपूर पैपराजी की नजर में आए और वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो फैन्स शशि कपूर को याद किए बिना और करण की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए.
और पढो »

कपूर खानदान की 24 साल की इस बेटी के आगे, फीकी पड़ जाएगी हुस्न की मल्लिका, सालों से हैं लाइमलाइट से दूर, आ रही आग लगानेकपूर खानदान की 24 साल की इस बेटी के आगे, फीकी पड़ जाएगी हुस्न की मल्लिका, सालों से हैं लाइमलाइट से दूर, आ रही आग लगानेकपूर खानदान की बेटी कावेरी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ वर्धन पुरी फिल्म 'बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी' में दिखाई देंगे।
और पढो »

कपूर खानदान का वो चिराग, जो कई हिट फिल्मों में काम करने के बाद भी रहा फ्लॉप, सिर्फ 16 साल का रहा करियर; आज 248 करोड़ के हैं मालिककपूर खानदान का वो चिराग, जो कई हिट फिल्मों में काम करने के बाद भी रहा फ्लॉप, सिर्फ 16 साल का रहा करियर; आज 248 करोड़ के हैं मालिककपूर खानदान के एक्टर रणधीर कपूर ने कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन वो पहचान नहीं हासिल कर पाए, जो राज कपूर और ऋषि कपूर ने हासिल की. उनका करियर 16 सालों में सिमट कर रह गया. उन्होंने एक्टिंग के अलावा निर्देशन और निर्माण में भी हाथ आजमाया और सफल रहे. आज करिश्मा और करीना का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है और उन्होंने इस ट्रेंड को तोड़ था कि कपूर परिवार की बेटी और बहूएं फिल्मों में काम नहीं करेंगी. आज रणधीर कपूर लगभग 248 करोड़ के मालिक हैं.
और पढो »

शक्ल से विदेशी-परिवार देशी, क्यों एक्टिंग करियर छोड़ विलायत शिफ्ट हो गए थे Shashi Kapoor के बेटे करण?शक्ल से विदेशी-परिवार देशी, क्यों एक्टिंग करियर छोड़ विलायत शिफ्ट हो गए थे Shashi Kapoor के बेटे करण?हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे शशि कपूर Shashi Kapoor Son के बेटे करण कपूर ने पिता की तरह एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने की कोशिश की। लेकिन उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद करण कपूर Karan Kapoor एक्टिंग के फील्ड को बीच में छोड़कर आखिर क्यों विदेश में शिफ्ट हो...
और पढो »

बॉलीवुड के खूंखार विलेन अमरीश पुरी का जन्मदिवसबॉलीवुड के खूंखार विलेन अमरीश पुरी का जन्मदिवसयह लेख बॉलीवुड के प्रसिद्ध विलेन अमरीश पुरी के जीवन और करियर पर प्रकाश डालता है। अमरीश पुरी की एक्टिंग का लोहा बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड तक में मानी जाती थी।
और पढो »

कपूर खानदान की ये नातिन फिल्मों में नहीं आईं, लेकिन पर्दे के पीछे करियर बनायाकपूर खानदान की ये नातिन फिल्मों में नहीं आईं, लेकिन पर्दे के पीछे करियर बनायापीढ़ी-दर-पीढ़ी कपूर खानदान की हिंदी सिनेमा पर पकड़ और भी मजबूत होती चली गयी, लेकिन इस परिवार में शुरुआत से एक प्रथा थी कि खानदान की बहू और बेटियां हमेशा से पर्दे से दूर रहीं. शम्मी कपूर की नातिन पूजा देसाई फिल्मों में नहीं आईं, लेकिन उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन और राइटिंग में करियर बनाया. पर्दे के पीछे रहकर ही पूजा देसाई अपने परिवार की फिल्मों से जुड़ी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं.
और पढो »



Render Time: 2025-04-19 10:13:26