कश्मीर में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो गई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री दर्ज किया गया है। कई शहरों में जल आपूर्ति योजनाएं और जल स्रोत जम गए हैं। लेकिन गुलमर्ग में तापमान गिरने और बर्फ की चादर बिछने से सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। हिमाचल, ओडिशा, झारखंड और राजस्थान में भी शीतलहर की स्थिति गंभीर है।
कश्मीर में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो गई है। सोमवार की रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.
3 डिग्री दर्ज किया गया है। श्रीनगर के साथ ही कश्मीर घाटी के कई शहरों में जल आपूर्ति योजनाएं और जल स्रोत जम गए हैं, लेकिन गुलमर्ग में तापमान गिरने और बर्फ की चादर बिछने से सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। लोग जमकर स्कीइंग का लुत्फ उठा रहे हैं। हिमाचल के 12 जिलों में से चार जिलों में निचले पहाड़ी इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भीषण शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में सोमवार की रात माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शिमला और कुफरी में भी 10 डिग्री से कम तापमान बना हुआ है। ओडिशा के 13 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे ओडिशा के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। न्यूनतम 4.7 डिग्री तापमान के साथ कंधमाल जिले का उदयगिरी सबसे ठंडा रहा। झारखंड में पारा 2.5 डिग्री तक पहुंचा झारखंड में न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री पहुंच गया है। रांची समेत 8 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार से पारे में 3-5 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान जताया है। राजस्थान के कई क्षेत्रों में गलन बढ़ी राजस्थान के कई क्षेत्रों में रात का पारा कई डिग्री नीचे तक गिर जा रहा है। सोमवार की रात करौली में सबसे कम 1.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। फतेहपुर, सांगरिया, सीकर, चूरू, अलवर, गंगानगर और पिलानी भी पांच डिग्री से नीचे ही पारा रहा। कश्मीर में रिकॉर्ड 2.20 करोड़ पर्यटक पहुंचे कश्मीर देश-विदेश के पर्यटकों को खूब भा रहा है। जम्मू मेंं भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। हर तिथि के साथ यहां अतिथि बढ़े हैं। इस वर्ष रिकॉर्ड
शीतलहर कश्मीर गुलमर्ग हिमाचल ओडिशा झारखंड राजस्थान मौसम
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कश्मीर में शीतलहरकश्मीर में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो गई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री दर्ज किया गया है। गुलमर्ग में बर्फ की चादर बिछने से सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। हिमाचल, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान और कश्मीर में भीषण शीतलहर जारी है। कश्मीर में रिकॉर्ड 2.20 करोड़ पर्यटक पहुंचे हैं।
और पढो »
जम्मू-कश्मीर में शीतलहर तेज होने की संभावनाजम्मू-कश्मीर में शीतलहर तेज होने की संभावना
और पढो »
Gold-Silver Rate: हफ्ते के ऑल टाइम हाई से सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, खरीदारी से पहले चेक करें रेटवेडिंग सीजन में सोने की कीमत में उठापटक की स्थिति बनी हुई है.
और पढो »
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में 7 साल की बच्ची की संदिग्ध स्थिति में मौत, दो भाई-बहनों की हालत गंभीरजम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक बच्ची की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई जबकि उसके दो भाई-बहनों की हालत गंभीर है. आशंका जताई जा रही है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से बच्ची की मौत हुई है. यह एक हफ्ते में उस इलाके में फूड प्वाइजनिंग का दूसरा मामला है. स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.
और पढो »
कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप!कश्मीर में शीतलहर का असर पहले ही दिखने लगा है। बहता पानी जम रहा है, ओस बर्फ में बदल रही है, और तापमान गिरावट का सामना कर रहा है।
और पढो »
Photos: अरबपति बिजनेसमैन की बेटी हैं गौतम गंभीर की वाइफ, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस फेलPhotos: अरबपति बिजनेसमैन की बेटी हैं गौतम गंभीर की वाइफ, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस फेल
और पढो »