उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार नीतियों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। विधानसभा घेराव की कोशिश रद्द हुई जबकि पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। कांग्रेस की ओर से 18 नवंबर को विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया था। इसको लेकर मंगलवार से ही कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे थे। कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। बुधवार को तय कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ी कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने निकले। हालांकि, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी दिखी। कांग्रेस ी
कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं को रोका गया। कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे को उनके होटल में ही पुलिस ने नजरबंद किया गया।कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा घेराव की घोषणा के बाद सड़क से लेकर विधानसभा सदन तक प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा मोना और विधायक वीरेंद्र चौधरी ने विधानसभा में किसानों को यूरिया न मिलने और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था का मसला उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता सड़क पर विधानसभा आने को लेकर संघर्षशील हैं।बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शनकांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग की गई। सामान्य से अधिक ऊंचाई वाले बैरिकेडिंग के जरिए प्रशासन की कोशिश प्रदर्शनकारियों को रोकने की थी। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस की टीम से जोरदार झड़प हुई। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पुलिस-प्रशासन पर जबर्दस्ती रोकने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को लेकर धारा 163 लागू है। निषेधाज्ञा लागू होने के कारण इस इलाके में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। पुलिस से हुई झड़पप्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा जाने की मांग पर अड़े रहे। वहीं, पुलिस ने उन्हें रोके रखा। इस दौरान कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी और महिला नेताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस महिला नेताओं को खींचकर ले गई। उन्हें गाड़ी में बैठाया गया। महिला नेताओं की मांग थी कि विधानसभा जाने दिया जाए। मंगलवार देर रात पुलिस ने वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे समेत 50 कांग्रेसी नेताअों को गिरफ्तार किया
कांग्रेस विधानसभा प्रदर्शन पुलिस योगी सरकार यूपी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कांग्रेस विधानसभा घेराव के लिए तैयार, पुलिस ने नेताओं को नोटिस जारी कियाकांग्रेस ने 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम तय किया है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी करते हुए घेराव करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
और पढो »
कांग्रेस का विधानसभा घेराव, पुलिस ने 2 दर्जन से ज्यादा नेताओं को नोटिस दिया18 दिसंबर को कांग्रेस विधानसभा घेराव के लिए तैयार है। कई जिलों के कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच चुके हैं। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य वरिष्ठ नेताओं को नोटिस जारी किया है।
और पढो »
कांग्रेस का विधानसभा घेराव, पुलिस ने नेताओं को नोटिस भेजाकांग्रेस ने 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने की तैयारी की है। पुलिस ने कई वरिष्ठ नेताओं को नोटिस भेजा है और बैरिकेडिंग कर दी है।
और पढो »
लखनऊ में कांग्रेस के विधानसभा घेराव को रोकने के लिए पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दियालखनऊ में आज होने वाले कांग्रेसियो के विधानसभा घेराव को कमजोर करने के लिए जिले की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया है।
और पढो »
कांग्रेस का विधानसभा घेराव, पुलिस ने वरिष्ठ नेताओं को नोटिस भेजायूपी कांग्रेस 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेगी। पुलिस ने कई नेताओं को नोटिस भेजा है और बैरिकेडिंग कर दी है।
और पढो »
कांग्रेस का विधानसभा घेराव, पुलिस ने नेताओं को नोटिस जारी कियाकांग्रेस विधानसभा का घेराव 18 दिसंबर को कर रही है, इसको लेकर पुलिस ने कई नेताओं को नोटिस जारी किया है।
और पढो »