Arvinder Singh Lovely Resigns: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसी के साथ आप के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर भी सवाल उठाए.
Arvinder Singh Lovely Resigns : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लगता जा रहा है. अब दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा देते हुए लिखा, दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ झुठे, मनगढंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी. उन्होंने इस्तीफे में कहा कि इसके बाद भी पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किया.
उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में आगे लिखा कि वह कई कारणों से खुद को अपंग महसूस करते हैं. साथ ही दिल्ली पार्टी इकाई के अध्यक्ष के रूप में बने रहने में अपने आप को असमर्थ समझता हूं. उन्होंने आगे लिखा, '31 अगस्त 2023 को मुझे दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं. मैंने पिछले 7-8 महीनों में दिल्ली में पार्टी को फिर से स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टी फिर से उसी स्थिति में पहुंच जाए, जैसी कभी थी.
अरविंदर सिंह लवली ने आगे लिखा, 'अगस्त 2023 में जब मुझे कार्यभार सौंपा गया था तब पार्टी इकाई किस स्थिति में थी, यह सब जानते हैं. तबसे मैंने कई उपाय करके पार्टी को पुनरजीवत करने और अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने के लिए कड़ी मेहनत की है. उन्होंने लिखा कि, मैंने सैकड़ों स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को फिर से पार्टी में शामिल किया, जो या तो पार्टी छोड़ चुके थे या निष्क्रिय हो गए थे.
Arvinder Singh Lovely resigns from the position of Delhi Congress president.'The Delhi Congress Unit was against an alliance with a Party which was formed on the sole basis of leveling false, fabricated and malafide corruption charges against the Congress Party. Despite that,… https://t.co/Y1A360fuut pic.twitter.com/hLP9RtnzUE
Delhi Congress President Arvinder Singh Lovely Congress Party Rahul Gandhi Sonia Gandhi Mallikarjun Kharge Delhi Congress Lok Sabha Election 2024 Lok Sabha Election Lok Sabha Elections 2024 Lok Sabha Elections न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफादिल्ली में लोकसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
और पढो »
दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली ने प्रदेश प्रमुख पद से दिया इस्तीफादिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए पहला वोट पड़ने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सरकार में 15 साल मंत्री रहे राजकुमार चौहान के बाद अब दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है। उनके इस्तीफे का कारण कन्हैया कुमार...
और पढो »
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफादिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे...
और पढो »
AAP के साथ गठबंधन के चलते दिल्ली में बिखरी कांग्रेस, अरविंदर सिंह लवली ने छोड़ा अध्यक्ष पदLok Sabha Chunav: अरविंदर सिंह लवली ने प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा देते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी है।
और पढो »
अरविंदर सिंह लवली का दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटकालोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि लवली ने कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया के साथ अनबन के चलते पद छोड़ा है.
और पढो »