कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत, मामले में छानबीन शुरू

राजनीति समाचार

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत, मामले में छानबीन शुरू
कांग्रेसमौतप्रदर्शन
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

प्रभात पांडे की मौत के मामले में छानबीन शुरू हो गई है। पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर से साक्ष्य संकलित किए हैं।

प्रभात पांडे की मौत के मामले में छानबीन शुरू हो गई है। बुधवार देर रात फोरेंसिक टीम कांग्रेस कार्यालय पहुंची। फोरेंसिक टीम ने यहां साक्ष्य संकलित किए। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के मुताबिक कांग्रेस दफ्तर के केयरटेकर के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया जाएगा। प्रदर्शन का आह्वान करने वाले और इसमें शामिल लोगों से पूछताछ की जाएगी और सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे। प्रभात के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। यह भी जानकारी की जाएगी कि उनके साथ गोरखपुर से कौन-कौन लोग आए थे और

प्रदर्शन के दौरान प्रभात के साथ कौन लोग थे। साक्ष्य संकलन के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव गोरखपुर रवाना कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा के घेराव के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया। पुलिस ने इन्हें बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान गोरखपुर के सहजनवां निवासी युवक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय (28) की मौत हो गई। मृतक के चाचा मनीष पांडेय ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांग्रेस ने पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया है। डॉक्टरों के पैनल से देर रात शव का कराया गया पोस्टमार्टम। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट और विसरा सुरक्षित। मौत का कारण स्पष्ट नहीं। परिजन शव लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो रहे हैं। अंतिम संस्कार गोरखुपर में किया जाएगा। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर प्रभात पांडेय की मौत के मामले में उनके चाचा विज्ञान खंड गोमतीनगर निवासी मनीष ने हुसैनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। मनीष के मुताबिक प्रभात एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने पीजी में रहते थे। बुधवार शाम को 4:15 बजे उनके पास कांग्रेस दफ्तर से फोन आया था। बताया गया कि आपके भतीजा कांग्रेस दफ्तर में दो घंटे से बेहोश पड़े हैं। मनीष ने फौरन अपने परिचित संदीप को प्रभात के पास कार्यालय भेजा। मनीष के मुताबिक संदीप ने उन्हें फोन पर बताया कि प्रभात के हाथ पैर ठंडे हो गए हैं। संदीप के दबाव बनाने पर कांग्रेस दफ्तर के कुछ लोग प्रभात को एक इनोवा गाड़ी से सिविल अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डाॅक्टरों ने प्रभात को मृत घोषित कर दिया। मनीष का कहना है कि प्रभात पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। प्रभात कांग्

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

कांग्रेस मौत प्रदर्शन छानबीन प्रभात पांडे

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

प्रभात पांडेय मौत मामले में छानबीन शुरूप्रभात पांडेय मौत मामले में छानबीन शुरूप्रभात पांडेय की मौत के मामले में छानबीन शुरू हो गई है। पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय में साक्ष्य संकलित किए और कांग्रेस दफ्तर के केयरटेकर का बयान दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया जाएगा और प्रदर्शन में शामिल लोगों से पूछताछ की जाएगी। प्रभात के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
और पढो »

कांग्रेस प्रोताष्ट के विरोध प्रदर्शन में एक कार्यकर्ता की मौतकांग्रेस प्रोताष्ट के विरोध प्रदर्शन में एक कार्यकर्ता की मौतउत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा घेराव प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। कांग्रेस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान चोट लगने से कार्यकर्ता की मौत हुई।
और पढो »

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की प्रदर्शन के दौरान मौत, हत्या की आशंकाकांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की प्रदर्शन के दौरान मौत, हत्या की आशंकाउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई। उनके चाचा ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से एफआईआर दर्ज कराई है। मनीष पांडेय ने दावा किया कि प्रभात को कोई जाहिर बीमारी नहीं थी और उनकी मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई है। कांग्रेस ने प्रशासन पर आरोप लगाया है और कहा है कि सरकार के आतंकवादी रवैये से उनके कार्यकर्ता की जान गई है।
और पढो »

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत, अजय राय ने जताया दुखकांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत, अजय राय ने जताया दुखगोरखपुर के प्रभात पांडेय का कांग्रेस कार्यकर्ता के दौरान निधन हो गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार मृतक परिवार के साथ है। पुलिस जांच कर रही है।
और पढो »

UP विधानसभा घेराव प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौतUP विधानसभा घेराव प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौतकांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई, जब वे यूपी विधानसभा घेराव के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान हुए धक्का-मुक्की में कार्यकर्ता का निधन हो गया।
और पढो »

लखनऊ में कांग्रेस प्रदर्शन में कार्यकर्ता की मौतलखनऊ में कांग्रेस प्रदर्शन में कार्यकर्ता की मौतप्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। कांग्रेस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान चोट लगने से मौत हुई है।
और पढो »



Render Time: 2025-04-26 12:18:39