कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आर्थिक संकट और लोगों की आर्थिक परेशानियों के लिए जिम्मेदारी लेने का आरोप लगाया है। पार्टी ने निजी खपत में गिरावट, महंगाई और बढ़ती हुई आर्थिक असमानता को उजागर करते हुए मोदी सरकार की आलोचना की है।
कांग्रेस ने निजी खपत में गिरावट, महंगाई और ' आर्थिक असमानता ' को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि उनके ‘‘नए साल के संकल्प’’ लोगों का जीवन बर्बाद करने वाले जुमलों से कम नहीं हैं।पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार के पास आर्थिक उथल-पुथल का कोई समाधान नहीं है। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ मोदी सरकार के पास खुद के द्वारा पैदा की गई आर्थिक उथल-पुथल का कोई समाधान नहीं है। कुछ संकेतक साफ बताते हैं कि आम भारतीयों के जीवन में
कितनी समस्या है। गोल्ड लोन में 50 प्रतिशत की वृद्धि और गोल्ड लोन एनपीए में 30 प्रतिशत का उछाल आया।’’उन्होंने दावा किया कि निजी खपत कम हो गई है तथा कारों की बिक्री में वृद्धि चार साल के निचले स्तर पर आ गई है। उनका कहना था, ‘‘पिछले 5 वर्षों (2019-2023) में इंजीनियरिंग, विनिर्माण, प्रक्रिया और बुनियादी ढांचे (ईएमपीआई) के क्षेत्र में मजदूरी केवल 0.8 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक दर से बढ़ी। पिछली आठ तिमाहियों में खाद्य मुद्रास्फीति औसतन 7.1 प्रतिशत रही है। आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के रूप में अप्रत्यक्ष कराधान से घरेलू बचत घट रही है जो 50 साल के निचले स्तर पर है।’’खड़गे के अनुसार, घरेलू वित्तीय देनदारियां अब सकल घरेलू उत्पाद का 6.4 प्रतिशत हैं, जो दशकों में सबसे अधिक है।उन्होंने दावा किया, ‘‘रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे विदेशी धन बाहर चला गया और छोटे निवेशकों को लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।’’कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी, आपके वार्षिक 'नए साल के संकल्प' प्रत्येक नागरिक के जीवन को नष्ट करने वाले जुमलों से कम नहीं हैं।’’.कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक कथन का उल्लेख करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रिजर्व बैंक के मुताबिक, भारतीय परिवारों की आमदनी लगातार घट रही है और कर्ज लेने वालों की संख्या बढ़ रही है।’’उन्होंने दावा किया, ‘‘घटती आमदनी की वजह से लोगों का ऋण चुकाना मुश्किल हो रहा है, इसका नतीजा ये है कि मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती 7 महीनों में गोल्ड लोन में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन गोल्ड लोन की अदायगी नहीं हो पाना 30 प्रतिशत बढ़ गया।’
कांग्रेस मोदी सरकार आर्थिक संकट महंगाई आर्थिक असमानता
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
राहुल गांधी ने गिरी नगर सब्जी मंडी में महंगाई का हाथ देखाकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली की गिरी नगर सब्जी मंडी में आम लोगों से राय ली और महंगाई के बढ़ते दामों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा।
और पढो »
मणिपुर हिंसा पर सीएम ने मांगी माफी, कांग्रेस ने मोदी पर निशाना साधामणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राज्य में जातीय हिंसा के लिए माफी मांगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में नजरअंदाज करने और मणिपुर का दौरा करने से परहेज करने का आरोप लगाया।
और पढो »
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की सरकार पर आर्थिक संकट के लिए जमकर निशाना साधाभोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राज्य का कर्ज चार लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो जाने पर कांग्रेस विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक RBI से लिए गए कर्ज की जानकारी वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने हाथों में कटोरे लेकर भीख मांगने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। इससे उन्होंने राज्य की खराब आर्थिक स्थिति को दर्शाया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण मध्य प्रदेश आर्थिक संकट में फंस गया है।
और पढो »
डोटासरा पर मोदी के राजस्थान दौरे का निशानाराजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे पर निशाना साधा और भाजपा सरकार की नीतियों का घेरा.
और पढो »
मणिपुर हिंसा: मुख्यमंत्री ने मांगी माफी, कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशानामणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राज्य में जातीय हिंसा के लिए माफी मांगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी को इस मामले में चुप्पी के लिए आरोप लगाया और उनसे मणिपुर का दौरा करने और माफी मांगने का आग्रह किया।
और पढो »
कांग्रेस को लगा संशोधन का खून, इंदिरा गांधी ने किया नेहरू वाला पाप, संसद में गरजे मोदीलोकसभा में आज संविधान पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर उदाहरण दर उदाहरण देकर जमकर निशाना साधा.
और पढो »