दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत के बाद कांग्रेस ने प्रदर्शन पर लगे आरोप भाजपा पर लगाया है
भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) शासित राज्य उत्तर प्रदेश और असम में प्रदर्शन के दौरान बुधवार (18 दिसंबर) को एक ही दिन दो कांग्रेस ी कार्यकर्ताओं की मौत के चलते कांग्रेस ने भाजपा को निशाने पर लिया है. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र और संविधान की हत्या करार देते हुए सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में लिखा, ‘ भाजपा शासित असम और उत्तरप्रदेश में लोकतंत्र और संविधान की फिर से हत्या हुई है. देश भर में कांग्रेस पार्टी बाबासाहेब और संविधान के समर्थन में सत्याग्रह कर रही है.
इस दौरान अत्यधिक पुलिस बल के कारण गुवाहाटी में मृदुल इस्लाम और लखनऊ में प्रभात पांडे, हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मृत्यु बहुत दुखद और निंदनीय है.’ देश भर में कांग्रेस पार्टी बाबासाहेब और संविधान के समर्थन में सत्याग्रह कर रही है। इस दौरान अत्यधिक पुलिस बल के कारण गुवाहाटी में मृदुल इस्लाम और लखनऊ में प्रभात पांडे, हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की… राहुल गांधी ने शोकाकुल प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इन परिवारों को पूरे न्याय का अधिकार है. कांग्रेस के बब्बर शेर सत्य और संविधान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे. मालूम हो कि बुधवार को कांग्रेस पार्टी अमित शाह के बाबासाहेब आंबेडकर पर दिए बयान, अडानी मुद्दे और मणिपुर हिंसा को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही थी. इस दौरान पार्टी सभी राज्यों के राजभवन तक मार्च निकाल रही थी, तभी प्रदर्शन के दौरान हंगामा होने पर लखनऊ में युवा कांग्रेस नेता प्रभात पांडेय की मौत हो गई. वहीं, असम के गुवाहटी में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले फेंके, जिससे दम घुटने से पार्टी के असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के कानूनी सेल के सचिव मृदुल इस्लाम की जान चली गई. के मुताबिक, असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सुबह करीब 10:30 बजे गुवाहाटी के लतासिल से राजभवन की ओर मार्च करना शुरू किया था. मृदुल भी हजारों प्रदर्शनकारियों में से एक थे. पुलिस द्वारा मार्च को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद उन्होंने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें पहले पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) के लिए रेफर कर दिय
कांग्रेस भाजपा प्रदर्शन मौत उत्तर प्रदेश असम लोकतंत्र संविधान
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस की कार्रवाई में मौत, राहुल गांधी ने लगाया आरोपउत्तर प्रदेश और असम में पुलिस की अत्यधिक कार्रवाई में दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकारों द्वारा लोकतंत्र और संविधान की हत्या की जा रही है।
और पढो »
राज्यसभा में मतदाता सूची हटाने को लेकर आप और भाजपा में जमकर हंगामाराज्यसभा में आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर आरोप लगाया और भाजपा पर हमला किया। भाजपा ने जवाब दिया और आप पर आरोप लगाया।
और पढो »
लखनऊ प्रदर्शन में शामिल होने वाले 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गयावाराणसी में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेते हुए, अजय राय ने आरोप लगाया कि सरकार कार्यकर्ताओं पर हमले की साजिश रच रही है।
और पढो »
Alwar News: सास-ससुर और दादी ने पकड़े बहू के हाथ, पति ने जबरदस्ती दिया जहरअलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र बरखेड़ा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया.
और पढो »
लखनऊ में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौतकांग्रेस प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत हो गई. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया.
और पढो »
अमित शाह : कांग्रेस अंबेडकर विरोधी हैअमित शाह ने कांग्रेस पर अंबेडकर विरोधी होने का आरोप लगाया है।
और पढो »