कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बैनर पर लगाए गए नक्शे में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। भाजपा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। हालांकि यह बैठक अपने आयोजन से पहले ही विवाद में फंस गई है। दरअसल बैठक के लिए जो बैनर पोस्टर लगाए गए हैं, उनमें भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है। नक्शे में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दर्शा दिया गया है। इसे लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगा दिया है। 'ये तुष्टिकरण की राजनीति ' कांग्रेस अधिवेशन के लिए लगे पोस्टर बैनर की तस्वीर साझा करते हुए कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक
पोस्ट लिखा है। जिसमें पार्टी ने लिखा कि 'कर्नाटक कांग्रेस ने भारत की संप्रभुता का अपमान किया है और बेलगावी के कार्यक्रम में भारत का गलत नक्शा दर्शाया है। नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। ये सब सिर्फ वोटबैंक के तुष्टिकरण के लिए किया जा रहा है। यह बेहद शर्मनाक है।' भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए गंभीर सवाल भाजपा के सांसद ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर औऱ अक्साई चिन के हिस्से को गायब कर दिया गया है। भाजपा ने कहा कि भारत को छिन्न-भिन्न करने वाली शक्तियों के साथ कांग्रेस का गठजोड़ साफ हो गया है। कांग्रेस की तरफ से पहले भी इसी तरह भारत के नक्शे से छेड़छाड़ की गई है। पूर्व में डीएमके ने भारत का गलत नक्शा दिखाया। जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन गायब दिखाया गया। कोरोना के समय राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट किया था, उसमें भी अक्साई चिन और पीओके गायब था। शशि थरूर ने 21 दिसंबर 2019 को भारत का नक्शा सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें भी गड़बड़ी थी
कांग्रेस भाजपा भारत नक्शा जम्मू कश्मीर बेलगावी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कांग्रेस की नव सत्याग्रह बैठक, आंबेडकर मुद्दे पर भाजपा को घेरेगीकर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की कार्यसमिति की दो दिवसीय नव सत्याग्रह बैठक आज से शुरू होगी। इस बैठक में कांग्रेस का लक्ष्य भाजपा को आंबेडकर मुद्दे पर घेरना है।
और पढो »
कांग्रेस की बेलगावी में 'नव सत्याग्रह बैठक', भाजपा को आंबेडकर मुद्दे पर घेरना होगाकांग्रेस की कार्यसमिति की दो दिवसीय 'नव सत्याग्रह बैठक' बेलगावी में 26 और 27 दिसंबर को आयोजित होगी। इस बैठक में कांग्रेस भाजपा को आंबेडकर मुद्दे पर घेरने की रणनीति तैयार करेगी।
और पढो »
कांग्रेस की बेलगावी में 'नव सत्याग्रह' बैठक: आंबेडकर मुद्दे पर भाजपा को घेरने की रणनीतिकर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की कार्यसमिति की दो दिवसीय 'नव सत्याग्रह' बैठक शुरू होने वाली है। इस बैठक में कांग्रेस भाजपा को आंबेडकर मुद्दे पर घेरने की रणनीति तैयार करेगी।
और पढो »
वन नेशन वन इलेक्शन : कांग्रेस ने विधेयक पेश करने का किया विरोध, लोकसभा में दिया नोटिसवन नेशन वन इलेक्शन : कांग्रेस ने विधेयक पेश करने का किया विरोध, लोकसभा में दिया नोटिस
और पढो »
मणिपुर में भाजपा सरकार ने विधानसभा सत्र न बुलाकर संवैधानिक प्रावधानों का किया उल्लंघन : कांग्रेसमणिपुर में भाजपा सरकार ने विधानसभा सत्र न बुलाकर संवैधानिक प्रावधानों का किया उल्लंघन : कांग्रेस
और पढो »
कांग्रेस का अडाणी मुद्दा, सोरोस और अंबेडकर को लेकर विवाद, महाराष्ट्र में नया बवालकांग्रेस अडाणी मामले पर आक्रामक रुख अपना रही है, लेकिन भाजपा की रणनीतियों का सामना कर रही है. भाजपा ने जॉर्ज सोरोस और सोनिया गांधी के संबंध को उठाया, जिससे कांग्रेस को बचाव करना पड़ा. साथ ही, अंबेडकर के बारे में अमित शाह की टिप्पणी पर विपक्ष का विरोध हो रहा है, जिसके कारण संसद में हंगामा हुआ. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस से संबंध रखने वाले संगठनों पर काठमांडू में एक बैठक आयोजित करने का आरोप लगाया है, जहाँ ईवीएम विरोध और बैलेट पेपर चुनावों के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया गया.
और पढो »