कांग्रेस ने दिल्ली चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी किया, जाति जनगणना और महिला सहायता वादा किया

राजनीति समाचार

कांग्रेस ने दिल्ली चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी किया, जाति जनगणना और महिला सहायता वादा किया
कांग्रेसदिल्ली चुनावघोषणापत्र
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 68%

कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता प्राप्त करने पर जाति जनगणना कराने और पूर्वांचलियों के लिए एक मंत्रालय स्थापित करने सहित कई वादे शामिल हैं।

कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता प्राप्त करने पर जाति जनगणना कराने और पूर्वांचलियों के लिए एक मंत्रालय स्थापित करने जैसे कई वादे शामिल हैं। कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता देने, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने का भी वादा किया है। \ कांग्रेस ने दिल्ली में 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त राशन किट की भी ‘ गारंटी ’ दी है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चुनावी घोषणापत्र जारी किया गया। रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज 'गारंटी' शब्द सभी पार्टी इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन इस शब्द का इस्तेमाल पहले कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक के चुनावों में किया था। हम जनता तक ये संदेश देना चाहते थे कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है, वह कर दिखाती है।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए कांग्रेस पार्टी एक कानून गारंटी के रूप में लाई थी, जो पास हुआ था और उसका नाम 'राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' था। गारंटी का मतलब जनता का एक अधिकार है। अगर उनसे किए गए वादे पूरे नहीं किए जाएं तो वे कानूनी रास्ता भी अपना सकते हैं।’’ उनका कहना था, ‘‘इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के लिए 5 गारंटी दी हैं।’’. देवेंद्र यादव ने कहा, ‘‘हम दिल्ली के लोगों तक पहुंचे, उनकी समस्याएं सुनीं और फिर हमने अपना घोषणापत्र तैयार किया है। हमने अपने घोषणापत्र में दिल्ली के मुद्दों और शहर की जरूरतों को शामिल किया है।’’ \घोषणापत्र में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक वर्ष के लिए 8,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता का भी वादा किया गया है। पार्टी ने दिल्ली में 100 ‘इंदिरा कैंटीन’ शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा है, जिसमें पांच रुपये में भोजन मिलेगा। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा। मतगणना आठ फरवरी को होगी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Navjivan /  🏆 2. in İN

कांग्रेस दिल्ली चुनाव घोषणापत्र जाति जनगणना महिला सहायता गारंटी इंदिरा कैंटीन

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली चुनाव: महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दल कैश ट्रांसफर का वादादिल्ली चुनाव: महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दल कैश ट्रांसफर का वादादिल्ली विधानसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए वित्तीय सहायता योजनाओं का वादा किया है।
और पढो »

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने महिलाओं को 2500 रुपये देने की घोषणा कीदिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने महिलाओं को 2500 रुपये देने की घोषणा कीकांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में महिला वोटरों को लुभाने के लिए हर महिला को 2500 रुपये देने का वादा किया है।
और पढो »

भाजपा का संकल्प पत्र: दिल्ली के लिए वादेभाजपा का संकल्प पत्र: दिल्ली के लिए वादेभाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में जन कल्याण को बढ़ावा देने के लिए कई वादे शामिल हैं।
और पढो »

दिल्ली चुनाव: महिलाओं और बुजुर्गों के लिए वादों की भरमारदिल्ली चुनाव: महिलाओं और बुजुर्गों के लिए वादों की भरमारदिल्ली विधानसभा चुनावों में तीनों प्रमुख पार्टियों - भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विभिन्न योजनाओं का एलान किया है।
और पढो »

मोदी की दिल्ली अपील: बदलाव की उम्मीद जगाते हुए विकास का वादामोदी की दिल्ली अपील: बदलाव की उम्मीद जगाते हुए विकास का वादाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया, विकास का वादा किया और महिलाओं को आर्थिक सहायता की उम्मीदों को बढ़ाया।
और पढो »

आम आदमी पार्टी ने पुजारियों और ग्रंथियों के लिए घोषणा की 18 हजार की राशिआम आदमी पार्टी ने पुजारियों और ग्रंथियों के लिए घोषणा की 18 हजार की राशिआम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये की मासिक सम्मान राशि देने का वादा किया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-12 19:12:17