कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत: पुलिस टीम ने शुरू की जांच

न्यूज़ समाचार

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत: पुलिस टीम ने शुरू की जांच
कांग्रेसप्रभात पांडेयमौत
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 63 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 51%

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत की जांच के लिए पुलिस टीम बुधवार देर रात कांग्रेस कार्यालय पहुंची।

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत की जांच के लिए पुलिस टीम बृहस्पतिवार सुबह कांग्रेस कार्यालय पहुंच गई है। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के मुताबिक कांग्रेस दफ्तर के केयरटेकर के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया जाएगा। प्रदर्शन का आह्वान करने वाले और इसमें शामिल लोगों से पूछताछ की जाएगी और सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके पहले बुधवार देर रात फोरेंसिक टीम कांग्रेस कार्यालय पहुंची। फोरेंसिक टीम ने यहां साक्ष्य संकलित किए। प्रभात के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा

जाएगा। यह भी जानकारी की जाएगी कि उनके साथ गोरखपुर से कौन-कौन लोग आए थे और प्रदर्शन के दौरान प्रभात के साथ कौन लोग थे। साक्ष्य संकलन के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभात पांडेय की मौत के मामले में उनके चाचा विज्ञान खंड गोमतीनगर निवासी मनीष ने हुसैनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। मनीष के मुताबिक प्रभात एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने पीजी में रहते थे। बुधवार शाम को 4:15 बजे उनके पास कांग्रेस दफ्तर से फोन आया था। बताया गया कि आपके भतीजा कांग्रेस दफ्तर में दो घंटे से बेहोश पड़े हैं। मनीष ने फौरन अपने परिचित संदीप को प्रभात के पास कार्यालय भेजा। मनीष के मुताबिक संदीप ने उन्हें फोन पर बताया कि प्रभात के हाथ पैर ठंडे हो गए हैं। संदीप के दबाव बनाने पर कांग्रेस दफ्तर के कुछ लोग प्रभात को एक इनोवा गाड़ी से सिविल अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डाॅक्टरों ने प्रभात को मृत घोषित कर दिया। मनीष का कहना है कि प्रभात पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। प्रभात को कांग्रेस कार्यालय कैसे पहुंचे, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। प्रभात को पूर्व में भी कोई बिमारी नहीं थी। आरोप है कि ऐसा लग रहा प्रभात के साथ कुछ अनहोनी हुई है और अज्ञात कारणों से उनकी हत्या की गई है। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के मुताबिक प्रथमदृष्टया डॉक्टरों के मुताबिक कोई भी जाहिरा चोट प्रभात के शरीर पर नहीं पाई गई है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

कांग्रेस प्रभात पांडेय मौत जांच पुलिस साक्ष्य एफआईआर

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

प्रभात पांडे की मौत के मामले में छानबीन शुरूप्रभात पांडे की मौत के मामले में छानबीन शुरूकांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की विधानसभा के घेराव के दौरान मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम कांग्रेस दफ्तर से साक्ष्य संकलित कर रही है।
और पढो »

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत: पुलिस ने शुरू की जांचकांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत: पुलिस ने शुरू की जांचकांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत के मामले में पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय से साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।
और पढो »

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की प्रदर्शन में हुई मौतकांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की प्रदर्शन में हुई मौतलखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई। पुलिस जांच शुरू कर दी है।
और पढो »

प्रभात पांडे की मौत: कांग्रेस कार्यालय में छानबीन शुरूप्रभात पांडे की मौत: कांग्रेस कार्यालय में छानबीन शुरूकांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मृत्यु गोरखपुर में हुई प्रदर्शन के दौरान हुई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
और पढो »

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत, पुलिस पर आरोपकांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत, पुलिस पर आरोपकांग्रेस के पूर्व युवा विंग सचिव प्रभात पांडेय की बुधवार को लखनऊ में पुलिस के साथ झड़प के बाद मौत हो गई। वह बैरिकेडिंग पर चढ़कर दूसरी ओर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी किसी पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का दे दिया और वे गिर गए। प्रभात को कांग्रेस दफ्तर ले जाया गया, जहाँ वह दो घंटे तक बेहोश रहे। कांग्रेस ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है और राहुल और प्रियंका गांधी भी शोकसभा में शामिल होंगे।
और पढो »

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत, अजय राय ने जताया दुखकांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत, अजय राय ने जताया दुखगोरखपुर के प्रभात पांडेय का कांग्रेस कार्यकर्ता के दौरान निधन हो गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार मृतक परिवार के साथ है। पुलिस जांच कर रही है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 15:11:11