कांग्रेस के बेलगावी में पोस्टर पर भारत का गलत नक्शा दिखाने पर BJP ने आरोप लगाया है। BJP ने कहा कि नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है।
BJP के IT सेल हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया X पर कांग्रेस के पोस्टर की यह तस्वीर शेयर की। कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक होनी है। मीटिंग से पहले कार्यकर्ताओं ने बेलगावी में पोस्टर लगाए जिसमें भारत का गलत नक्शा दिखाया जा रहा है। BJP के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया X पर गलत नक्शे की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि, कांग्रेस ने अपने सभी होर्डिंग्स पर भारत का बिगड़ा हुआ नक्शा लगाया है, साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सहित अन्य की
तस्वीरें भी लगाई हैं, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है।भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, आज एक तस्वीर सामने आई है जो दिल को दुखाती है। भाजपा कर्नाटक ने एक ट्वीट किया है जिसमें देखा जा सकता है कि बेलगावी में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जो भारत का मैप लगाया है, उसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर और अक्साई चिन नहीं है। वे पहले भी ऐसी हरकतें कर चुके हैं। अब यह साफ हो गया है कि जो ताकतें भारत को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं, उनके साथ कांग्रेस का संबंध अब स्पष्ट हो गया है।बेलगावी में 26 दिसंबर से कांग्रेस का दो दिन चलने वाला अधिवेशन शुरू हो रहा है। ये अधिवेशन 1924 में हुए कांग्रेस के 39वें अधिवेशन के 100 साल पूरे होने के मौके पर रखा गया है। 26 और 27 दिसंबर 1924 को बेलगावी में ही कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन हुआ था। यह पहला और आखिरी अधिवेशन था जिसकी अध्यक्षता महात्मा गांधी ने की थी। इसी अधिवेशन में उन्हें पार्टी अध्यक्ष भी चुना गया था।दोपहर 2:30 बजे कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होगी। इसमें अगले साल के लिए कांग्रेस की कार्य योजना और कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी और दो प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। बैठक में भाजपा सरकार के तहत देश को जिन बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, उन पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी
कांग्रेस BJP पोस्टर नक्शा कश्मीर बेलगावी राजनीति
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कांग्रेस पोस्टर विवाद: कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दिखाया गयाएक कांग्रेस पोस्टर में गलत तरीके से कश्मीर का नक्शा दिखाने के कारण बेलगावी में कांग्रेस अधिवेशन में बवाल मचा है।
और पढो »
कांग्रेस कार्यसमिति बैठक में भारत का गलत नक्शाकर्नाटक में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लगाए गए बैनर-पोस्टर में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है।
और पढो »
बीजेवाईएम ने मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ कीबीजेवाईएम कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की और आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।
और पढो »
क्या आतंकियों ने स्टारलिंक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है?मणिपुर में स्टारलिंक डिवाइस बरामद होने के बाद आतंकियों के द्वारा स्टारलिंक का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया जा रहा है। एलन मस्क ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
और पढो »
बीजेपी कांग्रेस पर भारत का गलत नक्शा लगाने का आरोप लगाती हैतेलंगाना बीजेपी ने कांग्रेस पर भारत का गलत नक्शा लगाने का आरोप लगाया है. बीजेपी का आरोप है कि जिला कांग्रेस ने बेलगाम शहर में एक बैनर में भारत का ऐसा नक्शा लगाया जिससे छेड़छाड़ की गई थी. कांग्रेस ने इस बैनर को हटा दिया है और इस विवाद पर सफाई देते हुए कहा है कि यह बैनर theirs नहीं बल्कि बीजेपी ने लगाया होगा.
और पढो »
राज्यसभा में मतदाता सूची हटाने को लेकर आप और भाजपा में जमकर हंगामाराज्यसभा में आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर आरोप लगाया और भाजपा पर हमला किया। भाजपा ने जवाब दिया और आप पर आरोप लगाया।
और पढो »