कांग्रेस ने दिल्ली में अपना नया मुख्यालय उद्घाटन किया, जो भाजपा मुख्यालय से 500 मीटर दूर स्थित है। 46 साल बाद पार्टी ने अपना पता बदला है। इस नए ऑफिस का निर्माण 252 करोड़ रुपये में पूरा हुआ है। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने 2019 में दावा किया था कि भाजपा मुख्यालय का निर्माण 700 करोड़ रुपये में हुआ था।
इंदिरा गांधी ने 24, अकबर रोड को कांग्रेस मुख्यालय के तौर पर चुना था, तब पार्टी काफी मुश्किलों से जूझ रही थी। लेकिन यह ऑफिस कांग्रेस और इंदिरा दोनों के लिए काफी लकी साबित हुआ। 1980 के मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटी। यह ऑफिस चार प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह का गवाह रहा। 14 जनवरी को 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पर आखिरी बार कांग्रेस का झंडा उतारा गया।सूत्रों के मुताबिक नए ऑफिस में शिफ्ट होने के बाद भी कांग्रेस अपना
पुराना ऑफिस खाली नहीं करेगी। यहां बड़े नेताओं का उठना-बैठना होता रहेगा। कांग्रेस से पहले भाजपा ने भी दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नए ऑफिस में शिफ्ट होने के बाद भी अपना पुराना ऑफिस 11, अशोक रोड नहीं छोड़ा है। केंद्र सरकार ने 2015 में कांग्रेस को दिए गए चार बंगलों का आवंटन रद्द किया था। इसमें 24, अकबर रोड भी शामिल था। इसके अलावा 26 अकबर रोड (कांग्रेस सेवा दल ऑफिस), 5-रायसीना रोड (यूथ कांग्रेस ऑफिस) और C-II/109 चाणक्यपुरी (सोनिया गांधी के सहयोगी विन्सेंट जॉर्ज को आवंटित) का आवंटन भी रद्द कर दिया था।सुप्रीम कोर्ट ने लुटियंस जोन में भीड़-भाड़ की वजह से सभी पार्टियों को अपना दफ्तर बदलने का निर्देश दिया था। इसके बाद सबसे पहले भाजपा ने 2018 में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर अपना ऑफिस बनाया। कांग्रेस ने भी अपना नया ठिकाना भाजपा के पड़ोस में ढूंढा। मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने कहा था कि भाजपा ने ऑफिस बनाने में 700 करोड़ रुपए खर्च किए हैं
कांग्रेस मुख्यालय भाजपा दिल्ली नया ऑफिस सोनिया गांधी राहुल गांधी कमलनाथ
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कांग्रेस का नया मुख्यालय 15 जनवरी को उद्घाटनकांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय 15 जनवरी को उद्घाटन के लिए तैयार है। 9ए कोटला मार्ग, नई दिल्ली में स्थित नया इमारत इंदिरा गांधी भवन के नाम से जाना जाएगा।
और पढो »
सोनिया गांधी 15 जनवरी को 'इंदिरा गांधी भवन' का उद्घाटन करेंगीकांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय 'इंदिरा गांधी भवन' 15 जनवरी को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।
और पढो »
सोनिया गांधी 15 जनवरी को 'इंदिरा गांधी भवन' का उद्घाटन करेंगीकांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय 'इंदिरा गांधी भवन' 15 जनवरी को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।
और पढो »
सोनिया गांधी ने कांग्रेस का नया मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का किया उद्घाटनकांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन किया. पार्टी का यह नया मुख्यालय '9ए कोटला मार्ग' पर बना है. यह इमारत पार्टी और उसके नेताओं की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है.
और पढो »
कांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटनकांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन किया। पार्टी का मुख्यालय '24 अकबर रोड' से '9ए कोटला मार्ग' पर शिफ्ट हुआ है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए।
और पढो »
कांग्रेस का नया मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का नाम बदलने की मांगकांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान ही 'इंदिरा भवन' से 'सरदार मनमोहन सिंह भवन' करने की मांग शुरू हो गई है।
और पढो »