कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से अलका लांबा को चुनाव चिन्ह दिया है। अलका लांबा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री आतिशी के विरुद्ध चुनाव लड़ेंगी।
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में हाईप्रोफाइल सीट कालकाजी से अपने उम्मीदवार का आज ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने इस सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अपनी महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने कालकाजी से अलका लांबा के नाम को स्वीकृति प्रदान की। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने 1990 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से अपनी
छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। वह लंबे समय तक एनएसयूआई में रहीं। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थीं और आप के टिकट पर वह 2015 में चांदनी चौक से विधायक बनी थीं। हालांकि, कुछ ही दिनों बाद उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली थी। मुख्यमंत्री आतिशी वर्तमान में कालकाजी से विधायक हैं और एक बार फिर से वह इसी सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने फिलहाल अपने उम्मीदवार अभी तक घोषित नहीं किए हैं। वहीं कांग्रेस अब तक कुल 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। उसने नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। इसी तरह, कांग्रेस ने जंगपुरा सीट पर पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी को चुनाव मैदान में उतारा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले महीने होने की संभावना है
कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव कालकाजी अलका लांबा आतिशी आम आदमी पार्टी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कांग्रेस ने कालकाजी से अलका लांबा को टिकट दिया, आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगीदिल्ली कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को टिकट दिया है। इस सीट से दिल्ली की सीएम और आम आदमी पार्टी की कद्दावर नेता आतिशी चुनाव लड़ रही हैं।
और पढो »
दिल्ली चुनाव: कालकाजी सीट पर अलका लांबा का आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से होगा मुकाबलाकांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए अलका लांबा को कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनाया है.
और पढो »
कांग्रेस ने कालकाजी से अलका लांबा को टिकट दिया, मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनावी लड़ाईदिल्ली कांग्रेस ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से अलका लांबा को चुनाव लड़ाने के लिए टिकट दिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनावी लड़ाई के लिए लिया गया है।
और पढो »
कांग्रेस ने कालकाजी से अलका लांबा को टिकट दियादिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी की है जिसमें सिर्फ एक नाम का ही एलान किया गया है। पार्टी ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को टिकट दिया है।
और पढो »
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अलका लांबा को कालकाजी से टिकट दिया हैकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अलका लांबा को कालकाजी सीट से टिकट दिया है. उन्हें आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है.
और पढो »
कालकाजी से अलका लांबा कांग्रेस की उम्मीदवारनई दिल्ली में कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारने का फैसला किया है।
और पढो »