काजोल ने एक्स पर लिखा कि इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल का 'कुछ कुछ होता है' गाना देखकर उन्हें बहुत सम्मानित महसूस हो रहा है। यह गाना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शनिवार को आयोजित रात्रिभोज में इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तुत किया था।
काजोल ने साल १९९८ में आई फिल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। काजोल ने एक्स पर लिखा, ' बॉलीवुड की एकता की ताकत फिर से चमक उठी! इंडोनेशिया ई प्रतिनिधिमंडल का ' कुछ कुछ होता है ' गाना दिल को छू लेने वाला है। वास्तव में बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।' Karan Veer Mehra: ‘बिग बॉस 18’ विनर करण की दूसरी पत्नी ने की शादी, दो साल पुराने बॉयफ्रेंड संग लिए फेरे Bollywood’s power to unite shines again! The Indonesian delegation singing Kuch Kuch Hota Hai is such
a heartwarming tribute. Truly honored! ❤️🌏 #KuchKuchHotaHai #IndiaIndonesia https://t.co/Bg0WfProvn— Kajol (@itsKajolD) January 26, 2025 रात्रिभोज ने इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने गाया गाना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा शनिवार को आयोजित रात्रिभोज में इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड के इस गीत को प्रस्तुत किया था। यह प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल था, जिसमें इंडोनेशिया के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे। करण जौहर की पहली फिल्म थी 'कुछ कुछ होता है' कुछ कुछ होता है इस गाने को जतिन-लालित ने संगीतबद्ध किया था। इसे उदित नारायण और अल्का यागनिक ने अपनी आवाज से सजाया था। यह फिल्म न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी बेहद हिट हुई थी। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी
काजोल कुछ कुछ होता है इंडोनेशिया बॉलीवुड गाना भारत इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
काजोल की बेटी से भी जवान दिख रही हैं काजोल!बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी बेटी रानी के साथ एक नई तस्वीर साझा कर इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। प्रशंसक काजोल की उम्र से कहीं अधिक युवा दिखने पर हैरानी व्यक्त कर रहे हैं।
और पढो »
काजोल ने नए साल मनाई परिवार के साथ, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंबॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने नए साल 2025 का खास अंदाज में स्वागत किया और सोशल मीडिया पर परिवार के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं.
और पढो »
काजोल का कमाल का दुर्गा पूजा लुककाजोल का गुलाबी साड़ी का लुक देखने लायक है।
और पढो »
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने धूमधाम से किया 2025 का स्वागतरणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, काजोल, अजय देवगन, सोनाक्षी कपूर, जहीर इकबाल जैसे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने नए साल का स्वागत धूमधाम से किया है।
और पढो »
काजोल का लेटेस्ट लुक: पेस्टल पिंक साड़ी में बिखेरेंगी चार चांदकाजोल का लेटेस्ट लुक ने सबको मोह लिया है। पेस्टल पिंक सिल्क साड़ी में उनके देसी लुक ने दिल जीत लिए है।
और पढो »
सालों बाद ऑनस्क्रीन बेटे से मिलीं काजोल, लगाया गले, वीडियो हुआ वायरलफिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काजोल और शाहरुख खान के बेटे क्रिश का किरदार निभाने वाले एक्टर जिबरान खान अब काफी बड़े हो गए हैं.
और पढो »