कार के टायर के लिए व्‍हील अलाइनमेंट क्यों जरूरी है और इसे करवाते समय क्या रखना चाहिए ध्यान

ऑटोमोटिव समाचार

कार के टायर के लिए व्‍हील अलाइनमेंट क्यों जरूरी है और इसे करवाते समय क्या रखना चाहिए ध्यान
कारटायरव्‍हील अलाइनमेंट
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 53%

यह खबर कार के टायर के लिए व्‍हील अलाइनमेंट के लाभों और इस प्रक्रिया को करते समय ध्यान रखने योग्य बातों पर प्रकाश डालती है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कई बार लोग कार खरीदने के बाद लापरवाही करते हुए सफर करते हैं। जिसका नुकसान गाड़ी के कई हिस्‍सों में होता है। ऐसे ही लापरवाही बरतने के कार कार के टायर पर भी बुरा असर होता है। लेकिन कार के टायर को व्‍हील अलाइनमेंट करवाने से सही रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही अलाइनमेंट करवाते हुए किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। हम इसकी जान कार ी आपको इस खबर में दे रहे हैं। क्‍यों जरूरी है व्‍हील अलाइनमेंट जब कार को चलाया जाता है, तो कार का पूरा वजन टायर पर होता है। टायर ही कार और सड़क के

बीच संपर्क बनाने का काम करते हैं। ऐसे में अगर टायर में खराबी आ जाए तो फिर कई तरह की परेशानियां आने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए कार के लिए व्‍हील अलाइनमेंट करवाना काफी जरूरी हो जाता है। य‍ह भी पढ़ें- Car Insurance Tips: कार के लिए इंश्‍योरेंस क्‍यों होता है जरूरी, एड ऑन से मिलते हैं क्‍या फायदे, पढ़ें खबर मिलता है बड़ा फायदा अगर समय पर कार में व्‍हील अलाइनमेंट करवाया जाता है, तो इससे टायर की उम्र बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही राइड क्‍वालिटी को भी बेहतर करने में मदद मिलती है। कार चलाते हुए अगर वह एक दिशा में ही जाती है और चलाते हुए स्‍टेयरिंग में कंपन भी होता है तो भी व्‍हील अलाइनमेंट करवाने से समस्‍या को हल किया जा सकता है। नियमित अंतराल पर करवाएं अलाइनमेंट व्‍हील अलाइनमेंट करवाने से पहले कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि नियमित अंतराल पर व्‍हील अलाइनमेंट करवाना चाहिए। जानकारों के मुताबिक तीन से चार हजार किलोमीटर के बाद व्‍हील अलाइनमेंट करवाना बेहतर होता है। अपने घर के पास किसी अच्‍छी जगह से व्‍हील अलाइनमेंट करवाना चाहिए, जिससे अगर कभी अलाइनमेंट बिगड़ जाए तो फिर ठीक करवाने में आसानी होती है। सेंटर पर ऑटामैटिक सेट-अप हो तो और बेहतर तरीके से अलाइनमेंट होती है। अलाइनमेंट के साथ करवाएं व्‍हील बैलेंसिंग अगर आप समय पर गाड़ी के व्‍हील्‍स का अलाइनमेंट करवाते हैं तो एक या दो बार के बाद Wheel Balancing को भी चेक करवाना चाहिए। सड़क पर चलते हुए कई बार गढ्डे आदि भी आ जाते हैं जिससे रिम को नुकसान पहुंचता है और खराब रिम के कारण टायर को भी नुकसान होता है। इसलिए अगर Wheel Balancing करवाते हैं तो सही जगह पर जरूरी वेट लगाया जाता है और टायर और रिम की उम्र को आसानी से बढाया जाता है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

कार टायर व्‍हील अलाइनमेंट बैलेंसिंग राइड क्‍वालिटी टायर की उम्र रिम

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

गेहूं की फसल में सिंचाई के लिए जरूरी बातेंगेहूं की फसल में सिंचाई के लिए जरूरी बातेंलखीमपुर में गेहूं की बुवाई का समय आ गया है. किसानों को सिंचाई करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.
और पढो »

ठंड से मटर की फसल को कैसे बचाएंठंड से मटर की फसल को कैसे बचाएंमटर की फसल को गिरते तापमान से बचाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी उपायों का ध्यान रखना चाहिए.
और पढो »

खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जरूरी जानकारियांखाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जरूरी जानकारियांखाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने से पहले यह जान लें कि मंदिर का समय, दर्शन के लिए बुकिंग की आवश्यकता, ड्रेस कोड और जरूरी नियम क्या हैं।
और पढो »

मेष राशि का राशिफल 19 दिसंबर, 2024मेष राशि का राशिफल 19 दिसंबर, 2024मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक दृष्टि से मिश्रित रहेगा। शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करना महत्वपूर्ण है।
और पढो »

मेनोपॉज और डायबिटीज: महिलाओं को 40 की उम्र के बाद क्या ध्यान रखना चाहिए?मेनोपॉज और डायबिटीज: महिलाओं को 40 की उम्र के बाद क्या ध्यान रखना चाहिए?यह लेख महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलावों और डायबिटीज के जोखिम के बारे में बताता है। यह महिलाओं को मेनोपॉज से पहले और उसके बाद अपनी सेहत का ध्यान कैसे रखना चाहिए, इस पर भी प्रकाश डालता है।
और पढो »

चेहरे की भलाई के लिए मान लें डर्मटोलोजिस्ट की सलाह, तुरंत छोड़ दें ये 5 स्किन केयर हैक्सचेहरे की भलाई के लिए मान लें डर्मटोलोजिस्ट की सलाह, तुरंत छोड़ दें ये 5 स्किन केयर हैक्सब्यूटी की दुनिया में ट्रेंड्स समय-समय पर बदलते रहते हैं, लेकिन यह जरूरी है कि आप अपनी त्वचा के लिए सही और सुरक्षित उपाय अपनाएं.
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 12:37:33