दक्षिणी दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने तीन बार लगातार जीत हासिल की है।
दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट की विधानसभा कालका जी में तीन पर काबिज होकर कांग्रेस ने हैट्रिक लगाई है। सहयोगी शिरोमणि अकाली के साथ भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला टाई रहा है। इन दलों के पास यह सीट दो-दो बार रही है। इस वक्त मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। इस तरह पहली बार इस सीट ने दिल्ली को मुख्यमंत्री दिया है। बतौर तीसरी महिला मुख्यमंत्री वह दिल्ली की सत्ता संभाल रही हैं। विधान सभा के गठन के साथ ही 1993 में कालकाजी विधान सभा सीट अस्तित्व में आई। इस सीट की बसावट
मिली-जुली है। यहां कालका जी, ईस्ट ऑफ कैलाश, सुखदेव विहार, नेहरू एन्क्लेव समेत दूसरे पॉश इलाके हैं। वहीं, ओखला, मंगला अपार्टमेंट, श्याम नगर समेत दूसरे कई इलाकों में मध्यम वर्ग से जुड़े लोग रहते हैं। इसके अलावा जेजे क्लस्टर की संख्या भी अच्छी खासी में हैं। विधान सभा के तीन वार्ड में से दो में जेजे क्लस्टर की संख्या ज्यादा है। साल 2008 में हुए परिसीमन के दौरान कालका जी विधानसभा क्षेत्र से तुगलकाबाद कुछ इलाका, सात साहिब क्षेत्र का इलाका कालका जी से हटा दूसरे विधानसभा में जोड़ दिया गया। वहीं, दूसरे विधानसभा क्षेत्र से महरौली क्षेत्र, बदरपुर का कुछ हिस्सा जोड़ दिया गया। चार पार्टियों को मौका दे चुकी है सीट कालका जी विधानसभा आप, कांग्रेस, भाजपा के साथ शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार को भी जीत का मौका दे चुकी है। साल 2003 में सबसे पहले भाजपा ने यहां जीत दर्ज की। उसके बाद 15 साल तक कांग्रेस का कब्जा रहा। साल 2013 में शिअद ने यहां खाता खोला। लेकिन 2015 से इस सीट पर आप का कब्जा रहा है। यहां हुए सात विधानसभा चुनाव में पांच बार क्षेत्र ने विजेता को 50 फीसदी से अधिक मत दिए। क्षेत्र के तीनों वार्ड पर भाजपा का कब्जा कालका जी विधानसभा में निगम के तीन वार्ड हैं। मौजूदा समय में तीनों वार्ड पर भाजपा का कब्जा है। इनमें से दो वार्ड पर जेजे कलस्टर की संख्या अधिक है। वहीं एक अन्य वार्ड में पॉश एरिया हैं। इन वार्ड में से गोविंद पुरी वार्ड में चंद्रप्रकाश, गोविंदपुरी वार्ड में राजपाल और श्री निवासपुरी वार्ड में योगिता सिंह भाजपा की टिकट से पार्षद चुन कर आए।
कालकाजी विधानसभा कांग्रेस चुनाव दिल्ली
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Lohardaga Election Result 2024 Live: मंत्री रामेश्वर उरांव की प्रतिष्ठा दाव पर, आजसू पार्टी की नीरू शांति भगत से मिली टक्कर, जाने पल-पल का अपडेटLohardaga Vidhan Sabha Chunav Result 2024: लोहरदगा विधानसभा सीट पर इस बार भी बंपर वोटिंग हुई है। इस सीट पर कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ.
और पढो »
Jharkhand Saraikela Chunav Result LIVE: छठे राउंड में भी झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन आगेSaraikela Seat LIVE: झारखंड की सरायकेला विधानसभा सीट पर बीजेपी के चंपाई सोरेन की साख दांव पर है, उनकी सीधी टक्कर जेएमएम के गणेश महली से है.
और पढो »
Bypoll Results 2024: वायनाड में खुद को साबित कर पाएंगी Priyanka Gandhi! 48 सीटों पर हुए उपचुनाव पर फैसला आजBypoll Results 2024: सुबह 8 बजे से देश के 14 राज्यों के 46 विधानसभा सीट और 2 लोकसभा सीट पर हुए मतदान की गणना शुरू हो चुकी है.
और पढो »
Jagannathpur Vidhan Sabha Result : जगन्नाथपुर में कौन जीत रहा है, गीता कोड़ा और सोना राम में किसका पलड़ा भारीJagannathpur Seat Result 2024 झारखंड की जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर इस बार कांटे की टक्कर है। इस सीट से BJP की गीता कोड़ा चुनावी मैदान में हैं को वहीं तो कांग्रेस से सोना राम सिंकु मैदान में हैं। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में जगन्नाथपुर सीट महत्वपूर्ण स्थान रखती है। झारखंड की हॉट सीट में शुमार यह इलाका राज्य गठन के पहले से विधानसभा के तौर पर...
और पढो »
Budhni Election Result 2024: बुधनी में कौन मारेगा बाजी, आज तय होगा नया MLABudhni Assembly by-Election Results 2024: बुधनी विधानसभा सीट के चुनाव नतीजों पर सबकी नजरें हैं, यहां बीजेपी और कांग्रेस ने पूरा जोर लगाया है.
और पढो »
Rajasthan Politics: दौसा विधानसभा सीट पर दिखा सचिन पायलट का जादू! किरोड़ी लाल मीणा के सारे हथकंडे फेलRajasthan Politics: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए. दौसा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »