काले हिरणों की संख्या में उछाल

पर्यावरण समाचार

काले हिरणों की संख्या में उछाल
काले हिरणकैमूर वनसंरक्षण
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 56 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

उत्तर प्रदेश के कैमूर वन रेंज में काले हिरणों की संख्या में वृद्धि हुई है। वन विभाग के प्रयासों के बाद हिरणों की संख्या बढ़कर 816 पहुंच गई है।

काले हिरण राजस्थान और गुजरात के जंगलों में पाए जाते हैं। वहाँ इनकी संख्या सबसे अधिक होती है। हालाँकि, योगी सरकार की पहल के बाद उत्तर प्रदेश के कैमूर वन रेंज में भी काले हिरण ों की संख्या में वृद्धि हुई है। मिर्जापुर और सोनभद्र क्षेत्र में आने वाले कैमूर वन ्य जीव अभ्यारण्य के वन विभाग के प्रयासों के बाद हिरणों की संख्या में उछाल आया है। काले हिरण ों की गिनती 20 दिसंबर से 19 जनवरी तक चली। गणना में हिरणों की संख्या बढ़कर 816 पहुंच गई है। वर्ष 2022 में हिरणों की गिनती हुई थी उस समय संख्या 510 थी।

हालाँकि, वन विभाग की ओर से संरक्षण को लेकर किए गए प्रयासों के बाद 316 काले हिरणों की संख्या बढ़ गई है। कैमूर वन्य जीव अभयारण्य में मिर्जापुर जनपद का हलिया रेंज, सोनभद्र का घोरावल, राबर्ट्सगंज और गुरमा रेंज है। काले हिरण राबर्ट्सगंज और घोरावल रेंज में पाए जाते हैं। सोनभद्र के शाहगंज क्षेत्र को ब्लैक बक घाटी के तौर पर विकसित किया जा रहा है। ताकि, वहां पर भी संख्या में बढ़ोतरी हो सके। योगी सरकार की पहल के बाद काले हिरण के लिए आहार की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह पर चारागाह तैयार किए गए हैं। हिरणों को घास पसंद है। उनके लिए स्टालोहमाटा और दीनानाथ घास जंगल में लगाई गई हैं। पीने के लिए पानी का भी इंतजाम किया गया है। गर्मी में पानी के लिए वाटर होल तैयार किए गए हैं। वन विभाग की तरफ से संरक्षण के साथ ही उनकी सुरक्षा का भी विशेष ख्याल रखा गया है। शिकार को रोकने के लिए जगह-जगह वॉच टॉवर लगाए गए हैं। वन विभाग की टीम रात में गस्त करती है। तीन वर्षों पर इनकी गणना होती है। वन्य जीव प्रतिपालक कैमूर वन्य जीव बिहार अरविंद कुमार ने लोकल 18 से बताया कि हाल ही में काले हिरणों का सर्वे हुआ था। सर्वे में काले हिरणों की संख्या बढ़ गई है। यह सुखद खबर है। उनके संरक्षण के साथ ही सुरक्षा को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

काले हिरण कैमूर वन संरक्षण योगी सरकार वृद्धि

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

सोनभद्र के कैमूर वन्य क्षेत्र में पर्यटकों के लिए खुल गया महुअरियासोनभद्र के कैमूर वन्य क्षेत्र में पर्यटकों के लिए खुल गया महुअरियापर्यटकों को खुले में काले हिरणों को देखने का मौका मिलेगा.
और पढो »

सोनभद्र के कैमूर वन्य क्षेत्र में पर्यटक फिर से देख सकेंगे काले हिरणों कोसोनभद्र के कैमूर वन्य क्षेत्र में पर्यटक फिर से देख सकेंगे काले हिरणों कोमहुअरिया वन क्षेत्र दोबारा पर्यटकों के लिए खुल गया है. यहाँ पर्यटक काले हिरणों को कुलांचे मारते देख सकेंगे.
और पढो »

तेंदुए ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सफारी में काले हिरणों पर हमला कियातेंदुए ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सफारी में काले हिरणों पर हमला कियाअहमदाबाद/नर्मदा: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सफारी में एक तेंदुए ने काले हिरणों पर हमला करके एक को मार डाला और सात अन्य को सदमे में मृत्यु का सामना कराया। यह जंगली तेंदुए की सफारी में घुसपैठ की पहली घटना है। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कोशिश जारी रखी है।
और पढो »

नागपुर में दो बच्चों में एचएमपीवी की पुष्टि, कुल मामलों की संख्या सात हुईनागपुर में दो बच्चों में एचएमपीवी की पुष्टि, कुल मामलों की संख्या सात हुईनागपुर में दो बच्चों में एचएमपीवी की पुष्टि, कुल मामलों की संख्या सात हुई
और पढो »

तुर्की के स्की रिजॉर्ट में आग की घटना में मरने वालों की संख्या 78 हुईतुर्की के स्की रिजॉर्ट में आग की घटना में मरने वालों की संख्या 78 हुईतुर्की के स्की रिजॉर्ट में आग की घटना में मरने वालों की संख्या 78 हुई
और पढो »

शाकाहारी थाली महंगी, टमाटर और आलू का दबदबाशाकाहारी थाली महंगी, टमाटर और आलू का दबदबादिसंबर में शाकाहारी थाली की कीमत में 6 फीसदी की सालाना वृद्धि हुई है। टमाटर और आलू की कीमतों में उछाल का असर थाली के दाम पर दिखा है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 06:04:41