प्रयागराज महाकुंभ में 24 जनवरी को ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पदवी दी गई थी। अब उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके बताया कि अखाड़े में विवाद के चलते उन्होंने इस्तीफा देना पड़ा है। ममता कुलकर्णी ने कहा कि वो 25 साल से साध्वी हैं और आगे भी साध्वी रहेंगी।
किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया, बोलीं- 25 साल से साध्वी , आगे भी रहूंगी प्रयागराज महाकुंभ में 24 जनवरी को ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दी गई थी। संगम में स्नान के बाद उनका पिंडदान कराया गया। किन्नर अखाड़े में विवाद के बीच ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद छोड़ दिया है। इस बात की घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके की है। ममता ने कहा, आज किन्नर अखाड़े में मुझे लेकर विवाद है। उसके चलते इस्तीफा दे रही हूं। मैं 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी रहूंगी। ममता को
महामंडलेश्वर बनाए जाने पर योग गुरु बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने विरोध जताया था। ममता पर 10 करोड़ देकर पदवी लेने के आरोप लग रहे थे। हालांकि अब ममता ने दावा किया कि उनसे 2 लाख रुपए मांगे गए थे, जो महामंडलेश्वर जय अंबा गिरी ने अपने हाथों से अखाड़े की आचार्य पंडित लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को दिए थे। प्रयागराज महाकुंभ में 24 जनवरी को उन्हें महामंडलेश्वर बनाया गया था। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पिंडदान और पट्टाभिषेक कराया था। ममता को नया नाम श्रीयामाई ममता नंद गिरि मिला था। करीब 7 दिन तक वह महाकुंभ में ही रहीं
किन्नर अखाड़े महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी इस्तीफा प्रयागराज महाकुंभ साध्वी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से हटाया गयाबॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। अजय दास ने उन्हें और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया है।
और पढो »
किन्नर अखाड़े से महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा देकर ममता कुलकर्णी ने कहा - मैं 25 साल से साध्वी हूं, आगे भी रहूंगीप्रयागराज महाकुंभ में 24 जनवरी को ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दी गई थी। किन्नर अखाड़े में विवाद के बीच ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद छोड़ दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके इस्तीफा दिया है।
और पढो »
ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पद से किया इस्तीफाबॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। ममता कुलकर्णी ने अपना इस्तीफा करवाते हुए कहा कि महामंडलेश्वर का पद मुझे केवल सम्मान के रूप में दिया गया था और विवाद खत्म करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।
और पढो »
ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दियाबॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण किन्नर अखाड़े में पैसे लेकर महामंडलेश्वर बनाने के आरोप और लगातार हो रही गलत आलोचना और आरोपों को बताया है।
और पढो »
ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से किया इस्तीफा, किन्नर अखाड़े में कोहरामममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। किन्नर अखाड़े में उनके इस फैसले से कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने अपने इस्तीफे के कारणों के बारे में कहा कि उनके महामंडलेश्वर बनने पर किन्नर अखाड़े में विवाद शुरू हो गया था। कुछ लोगों ने उनके पद को लेकर आपत्ति जताई थी। ममता कुलकर्णी ने कहा कि उन्होंने इस पद को धर्म के लिए संभाला था, लेकिन अब उन्हें इस पद को छोड़ने का फैसला करना पड़ा है।
और पढो »
ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनींबॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ 2025 में पिंडदान कर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने का फैसला किया है। उन्हें अब यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा।
और पढो »