प्रयागराज के महाकुंभ में किन्नर अखाड़े से ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को निकाले जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। ऋषि अजय कुमार दास ने दोनों को किन्नर अखाड़े से बाहर निकाल दिया है। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अजय कुमार दास पर घोटाला और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में किन्नर अखाड़े से ममता कुलकर्णी और आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को निकाले जाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने से नाराज ऋषि अजय कुमार दास ने 31 जनवरी को बड़ा कदम उठाते हुए ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी दोनों को किन्नर अखाड़े से बाहर निकाल दिया। उनका आरोप है कि ममता कुलकर्णी को गलत तरीके से किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है। इस पर पलटवार करते हुए लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने भी ऋषि अजय कुमार दास
पर कई खुलासे किए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने उन पर बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि ऋषि अजय कुमार दास कौन हैं? ऋषि अजय कुमार दास स्वयं को किन्नर अखाड़े का संस्थापक बताते हैं। उन्होंने कहा है कि वे किन्नर अखाड़े के संस्थापक हैं, इसलिए उनको कोई हटा नहीं सकता। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर 2015 को उन्होंने अपने उज्जैन स्थित आश्रम अध्यात्म वाटिका में किन्नर अखाड़े का गठन किया था, जिसका उद्देश्य किन्नर को भी धर्म और अध्यात्म से जोड़कर एक नई पहचान दिलाना है। 2019 के प्रयागराज अर्द्ध कुंभ में किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़े से समझौता करके उसके साथ हो गया था। यह अवैधानिक है, इसमें किन्नर अखाड़े के प्रतीक चिह्नों को क्षत विक्षत कर दिया गया। किन्नर अखाड़े में वैजयंती माला धारण करने की परंपरा है, जिसे बदलकर इन लोगों ने रुद्राक्ष धारण कर लिया। किन्नर अखाड़े के इष्टदेव अर्द्धनारिश्वर हैं। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का खुलासा किन्नर अखाड़े से निकाले जाने पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अजय कुमार दास को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। 1. अजय कुमार दास का किन्नर अखाड़े से कोई संबंध नहीं है। उनको 2017 में ही किन्नर अखाड़े से बाहर कर दिया गया था। 2. अजय कुमार दास दांपत्य जीवन में हैं। उनकी पत्नी का नाम अर्चना है और उनकी एक संतान भी है, जो एक लड़की है। 3. उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ में अजय कुमार दास ने चढ़ावे के रुपए का गबन किया था। उन्होंने बड़ा घोटाला किया था। 4. उन्होंने उज्जैन का आश्रम अध्यात्म वाटिका बेच दिया है, इस वजह से उनको किन्नर अखाड़े से निकाल दिया गया। अजय कुमार दास के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि अजय कुमार दास की क्या हैसियत है? वह मुझे क्या किन्नर अखाड़े से बाहर निकलेंगे? अजय दास के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अजय कुमार दास के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किन्नर अखाड़े को अखाड़ा परिषद समर्थन प्राप्त है। अजय कुमार दास के पास किसी को भी किन्नर अखाड़े से बाहर करने का अधिकार नहीं है। अजय कुमार दास का विवादों से रहा है नाता अजय कुमार दास का विवादों से नाता रहा है। उन्होंने एक पुस्तक लिखी थी, जिसका नाम था-विवाह एक नैतिक बलात्कार. इस किताब को लेकर बवाल मचा था और इसका विमोचन रोक दिया गया था
किन्नर अखाड़ा महाकुंभ ममता कुलकर्णी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ऋषि अजय कुमार दास अखाड़ा परिषद घोटाला
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Kinnar Akhada: ममता कुलकर्णी और महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की छुट्टी, किन्रर अखाड़े का एक्शनMamta Kulkarni in Kinnar Akhada: किन्नर अखाड़े ने महाकुंभ मेले के दौरान ममता कुलकर्णी को दीक्षा दिलाकर महामंडलेश्वर बनाने को लेकर ममता कुलकर्णी और महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को निकाल दिया है.
और पढो »
ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनींममता कुलकर्णी ने शुक्रवार को संगम पर पिंडदान किया और किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनीं। उन्हें महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने दीक्षा दी। उनके नाम अब श्री यामिनी ममता नंद गिरि हो जाएगा।
और पढो »
किनार अखाड़े में महामंडलेश्वर पद का विवाद: लक्ष्मी त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को हटाया गया?किनार अखाड़े में महामंडलेश्वर पद पर विवाद खड़ा हो गया है. ऋषि अजय दास ने लक्ष्मी त्रिपाठी की नियुक्ति को चुनौती दी है और ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है. इस विवाद में एक गुट लक्ष्मी और ममता का समर्थन कर रहा है. यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद का अंत कैसे होगा.
और पढो »
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से हटाया गयाबॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। अजय दास, किन्नर अखाड़े के संस्थापक ने दोनों को अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया है और नए पुनर्गठन की घोषणा की है। ममता कुलकर्णी को इस पद पर नियुक्त करने को लेकर पहले ही विवाद चल रहा था क्योंकि एक स्त्री को इस अखाड़े का प्रमुख बनाना अनौपचारिक था।
और पढो »
प्रयागराज: किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर पद को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा हैबॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दिए जाने को लेकर किन्नर अखाड़े में उथलपुथल मची हुई है. अजय दास और डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी आमने सामने आ गए हैं. अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को उनके पद से हटाने का ऐलान किया है, जबकि त्रिपाठी ने दास को अखाड़े से बाहर बता दिया है. किन्नर अखाड़ा आज दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें अहम ऐलान किया जाएगा.
और पढो »
किन्नर अखाड़े की लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी कौन हैं? फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को जिन्होंने दी दीक्षाबॉलिवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने आध्यात्मिक दुनिया में प्रवेश कर किन्नर अखाड़े के अंतर्गत संन्यास ग्रहण कर लिया। उन्होंने गंगा तट पर पिंडदान किया। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी उन्हें दीक्षा देंगी। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़े की पहली महामंडलेश्वर हैं और किन्नर समाज के अधिकारों के लिए सक्रिय...
और पढो »