सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए व्यापारियों, दुकानदारों, आम जनता और मीडिया को शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में रेलों का चक्का जाम किया जा सकता है।
जरूरत पड़ी को पक्के तौर पर करेंगे ट्रेनों का चक्का जाम किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने साफ किया कि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। उन्होंने पंजाब बंद के इस आह्वान को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से लेकर दुकानदारों, मुलाजिमों, ट्रांसपोर्टरों, वकीलों, आम जनता समेत मीडिया को भी किसानों का साथ देने की अपील की। साथ ही बाकी किसान संगठनों को भी बंद में उनका साथ देने की अपील की। पंधेर ने चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में पक्के तौर पर भी रेलों का चक्का जाम किया जा सकता है।
उन्होंने चेतावनी दी कि जत्थेबंदियों को खुफिया जानकारी मिल रही है कि पुलिस प्रशासन की ओर से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को उठाया जा सकता है। पंधेर ने कहा कि इसके लिए सरकारों को डल्लेवाल की पहरेदारी कर रहे किसानों की जानें लेनी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि जो भी हाथ डल्लेवाल पर डाला जाएगा, उसे तोड़ दिया जाएगा। सल्फास निगलने वाले किसान की मौत शंभू बार्डर पर 14 दिसंबर को सल्फास निगलने वाले किसान जोध सिंह निवासी खन्ना की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक किसान 57 साल का था। किसान जत्थेबंदियों ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक किसान के परिवार का पूरा कर्ज माफ और एक सरकारी नौकरी दी जाए। जत्थेबंदियों का आरोप है कि किसानों पर सरकारों की तरफ से किए जा रहे जुल्म और किसानों को दिल्ली न जाने देने के चलते जोध सिंह काफी परेशान था। जिस दिन उसने शंभू बार्डर पर सल्फास निगला, उसी दिन वह घर से आया था
KISAN BANDH RAILROADS PUNJAB AGRICULTURE
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पंजाब बंद का आह्वान, रेल चक्का जाम की चेतावनीकिसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब बंद का आह्वान किया है। उन्होंने बंद के दौरान इमरजेंसी सेवाओं जारी रहने की बात कही है और सभी वर्गों से किसानों का साथ देने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में पक्के तौर पर रेलों का चक्का जाम किया जा सकता है।
और पढो »
किसान एकजुट, पंधेर ने रेल रोको आंदोलन की अपील कीकिसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब के लोगों से 18 दिसंबर को होने वाले रेल रोको आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान एकजुट हैं और मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं।
और पढो »
क्या यह पाकिस्तान की सीमा है? शंभू बॉर्डर पर पुलिस-किसानों के बीच गतिरोध पर बोले बजरंग पुनियाशंभू बॉर्डर पर पुलिस के साथ हुए कड़े गतिरोध के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आज के लिए अपना मार्च स्थगित करने की घोषणा कर दी.
और पढो »
पंजाब एफसी के निखिल प्रभु ने टीम की मानसिकता पर दी प्रतिक्रियापंजाब एफसी के निखिल प्रभु ने टीम की मानसिकता पर दी प्रतिक्रिया
और पढो »
किसानों का आंदोलन जारी, पंधेर ने किसानों से रेल रोको आंदोलन में शामिल होने की अपील कीपंजाब के किसानों का आंदोलन जारी है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने किसानों से 18 दिसंबर को होने वाले रेल रोको आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी 13000 गांवों के लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे रेलवे ट्रैक, नजदीकी रेलवे क्रॉसिंग और रेलवे स्टेशनों को दोपहर 12 से 3 बजे तक बंद कर दें।
और पढो »
यूपी के इस जिले के लिए योगी सरकार ने खोला पिटारा, 23 सड़कों की बदल जाएगी सूरत; प्रस्ताव पासउत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के लिए योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। जिले की 47 जर्जर सड़कों में से 23 की मरम्मत के लिए 5.
और पढो »