कीर्ति सुरेश ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से शादी की. उन्होंने 15 साल के रिश्ते के बाद शादी रचाई.
कीर्ति सुरेश साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. हाल ही में उन्होंने वरुण धवन की 'बेबी जॉन' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया.हिंदी डेब्यू के साथ कीर्ति अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में रहीं. उन्होंने 12 दिसंबर 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से शादी रचाई थी. एक्ट्रेस ने पहले हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की और फिर क्रिश्चियन वेडिंग रचाई. मगर कम ही लोग जानते हैं कि शादी से पहले कीर्ति और एंटनी करीब 15 साल तक रिश्ते में थे.
15 सालों में से करीब 6 साल तक कीर्ति, एंटनी संग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थीं. हाल ही में Galatta India को दिए इंटरव्यू में कीर्ति ने अपनी शादी पर बात की. उन्होंने कहा कि वो खुशकिस्मत हैं कि अपने प्यार से उन्होंने शादी रचाई है. कीर्ति ने ये भी बताया कि शादी के लिए उनके पति एंटनी ने कभी भी उनपर प्रेशर नहीं बनाया था. एक्ट्रेस बोलीं- किसी भी शख्स के लिए शादी के लिए इतना लंबा इंतजार करना आसान नहीं है. लेकिन एंटनी ने कभी भी मुझसे नहीं कहा था कि मैं कब शादी करना चाहती हूं. उन्होंने शादी या किसी भी दूसरी चीज को लेकर मुझपर दबाव नहीं बनाया. सब मेरे ऊपर था कि मैं कब क्या और कैसे करना चाहती हूं. कीर्ति ने इससे पहले एक इंटरव्यू में अपनी शादी को ड्रीमी बताया था. उन्होंने कहा था कि वो हमेशा से एंटनी से शादी करना चाहती थीं. उनके लिए वो पल काफी इमोशनल था
कीर्ति सुरेश एंटनी थाटिल बॉलीवुड डेब्यू शादी लव स्टोरी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कीर्ति सुरेश की शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से आईंकीर्ति सुरेश ने गोवा में एंटनी थट्टिल से शादी की है। यह जोड़ा 15 साल से डेटिंग कर रहा था। कीर्ति का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
और पढो »
15 साल का प्यार, कीर्ति सुरेश और एंटनी थैटिल की शादीफिल्म इंडस्ट्री के फेमस कपल कीर्ति सुरेश और एंटनी थैटिल ने 15 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2024 में शादी की. कीर्ति ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है और बताया है कि कैसे उनकी मुलाकात हुई थी और एंटनी ने उन्हें प्रपोज किया था.
और पढो »
कीर्ति सुरेश की गोवा में हुई शादीकीर्ति सुरेश ने एंटनी थट्टिल के साथ गोवा में एक अंतरंग समारोह में शादी की। इस जोड़े ने 15 साल तक डेटिंग की।
और पढो »
कीर्ति सुरेश ने लम्बे समय के बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से की शादीएक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने दिसंबर 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ शादी की। दोनों पिछले 15 साल से एक साथ हैं।
और पढो »
कीर्ति सुरेश ने गोवा में एंटनी थट्टिल से की शादी!साउथ स्टार कीर्ति सुरेश ने गोवा में एंटनी थट्टिल से शादी की है। शादी के बाद पहली बार कीर्ति सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं।
और पढो »
कीर्ति सुरेश की शादी के बाद पहली बार सामने आईंकीर्ति सुरेश ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड एंटनी थैटिल से शादी की है। उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
और पढो »