केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड अध्यक्ष रवि अग्रवाल का बड़ा दावा, 90 प्रतिशत से अधिक करदाता अपना सकते हैं नई कर व्यवस्था

Finances समाचार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड अध्यक्ष रवि अग्रवाल का बड़ा दावा, 90 प्रतिशत से अधिक करदाता अपना सकते हैं नई कर व्यवस्था
कारकरबजट
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 53%

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट में 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई कर नहीं लगाने और सभी कर स्लैब में फेरबदल की घोषणा से 90 प्रतिशत से अधिक करदाता नई कर व्यवस्था को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने कहा है कि केंद्रीय बजट में 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई कर नहीं लगाने और सभी कर स्लैब में फेरबदल की घोषणा से 90 प्रतिशत से अधिक करदाता नई कर व्यवस्था को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। अभी तक यह आंकड़ा लगभग 75 प्रतिशत है। अग्रवाल ने कहा कि सर कार और आयकर विभाग का दृष्टिकोण यह है कि नियमित मानव खुफिया जान कार ी जुटाने के तंत्र के अलावा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बेहतर उपयोग के माध्यम से देश में गैर-हस्तक्षेप कर प्रशासन सुनिश्चित की जाए।

एक आम करदाता के लिए अपनी आय की जानकारी देने के लिए उपलब्ध कर प्रक्रियाएं बहुत जटिल नहीं हैं। इनकम टैक्स रिटर्न भरना होगा आसान उन्होंने सरलीकृत (इनकम टैक्स रिटर्न) आइटीआर-1, पहले से भरे आयकर रिटर्न, स्रोतों पर कर कटौती (टीडीएस) की स्वचालित गणना आदि का उदाहरण दिया। उन्होंने नई कर व्यवस्था का भी हवाला दिया जिसमें पुरानी व्यवस्था की तरह कोई कटौती या छूट की अनुमति नहीं है। इसमें करदाता के लिए सरल गणनाएं हैं जिससे उन्हें किसी पेशेवर की मदद के बिना अपना आईटीआर दाखिल करने में मदद मिलती है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, वित्त मंत्रालय के अधीन आयकर विभाग के लिए एक प्रशासनिक निकाय है। आगे बढ़ने के लिए सुधार जरुरी बहरहाल, अग्रवाल ने माना कि आगे बढ़ने के लिए हमेशा सुधार की गुंजाइश बनी रहती है और यह हर क्षेत्र में सच है। इसमें जटिल व्यावसायिक संरचनाएं भी शामिल हैं। लेकिन, कुल मिलाकर मैं कहूंगा कि आम करदाता के लिए चीजों को काफी हद तक सरल बनाया गया है। आयकर के भुगतान के संबंध में बजट में की गई घोषणाओं से अधिक से अधिक करदाता नई कर व्यवस्था का विकल्प चुनने के लिए प्रेरित होंगे। 90 प्रतिशत से अधिक करदाता इसे अपनाएंगे अगर 100 प्रतिशत करदाता नहीं भी तो कम से कम अगले साल से हमें 90 प्रतिशत या शायद उससे भी अधिक ऐसे करदाता देखने को मिल सकते हैं जो नई कर व्यवस्था को अपना सकते हैं। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, लगभग 74-75 प्रतिशत व्यक्तिगत करदाता नई कर व्यवस्था में चले गए हैं। इस व्यवस्था को सरकार ने कुछ साल पहले ही शुरू किया था। अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि आयकर भुगतान से संबंधित बजट प्रविधानों से न केवल उन लोगों को लाभ होगा जो प्रति वर्ष 12 लाख रुपये कमाते हैं, बल्कि सभी को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इन निर्णयों के पीछे की सोच मूल रूप से मध्यम वर्ग के हित और उन्हें पर्याप्त राहत देने की थी। ये सभी चीजें अर्थव्यवस्था में बहुत सकारात्मक भावना पैदा करती हैं और यह स्वयं ही विकास को बढ़ावा देती है। इसलिए, जब विकास होता है तो लोग उपभोग करते हैं और खर्च भी होता है और फिर अर्थव्यवस्था बढ़ती है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

कार कर बजट नई कर व्यवस्था रवि अग्रवाल केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड आयकर विभाग

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

SBI लॉन्च कर रहा है 'हर घर लाखपति' योजना: जानें इसके फायदेSBI लॉन्च कर रहा है 'हर घर लाखपति' योजना: जानें इसके फायदेSBI की नई Recurring Deposit योजना 'हर घर लाखपति' से हर महीने छोटी बचत से बड़ा फंड जमा कर सकते हैं। सीनियर नागरिकों को अधिक ब्याज मिलेगा।
और पढो »

मिल गई 12 लाख रुपये की छूट, अब कौन-सी कर व्यवस्था बेस्ट? देश के सबसे बड़े टैक्स अधिकारी से जानिएमिल गई 12 लाख रुपये की छूट, अब कौन-सी कर व्यवस्था बेस्ट? देश के सबसे बड़े टैक्स अधिकारी से जानिएNew Tax Regime Vs Old Tax Regime: बजट 2025 में 12 लाख रुपये की आय को कर मुक्त करने की घोषणा से मिडल क्लास खुश है. CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल ने कहा कि 90% से अधिक करदाता नई कर व्यवस्था अपना सकते हैं.
और पढो »

उत्तराखंड में आंगनवाड़ी पदों पर भर्तीउत्तराखंड में आंगनवाड़ी पदों पर भर्तीउत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग आंगनवाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं के 6,500 से अधिक पदों पर भर्ती कर रही है। महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
और पढो »

दिल्ली का भूजल संकट गहरा होता जा रहा हैदिल्ली का भूजल संकट गहरा होता जा रहा हैकेंद्रीय भूजल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली 2024 में भूजल निकालने की दर से अधिक रिचार्ज नहीं कर पाई।
और पढो »

SBI की नई RD योजना: हर महीने ₹591 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 लाखSBI की नई RD योजना: हर महीने ₹591 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 लाखSBI ने हर घर लखपति नामक नई RD स्कीम लॉन्च की है। इस योजना के तहत ₹591 जमा करने पर एक लाख रुपये या उससे अधिक जमा कर सकते हैं।
और पढो »

DSSSB लाइब्रेरियन भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरूDSSSB लाइब्रेरियन भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरूदिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने लाइब्रेरियन पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी 9 जनवरी 2025 से 7 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 06:44:23