प्रमुख राजनेता के खिलाफ यमुना जल विवाद पर दिए गए बयानों के लिए मामला दर्ज।
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शाहाबाद पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज हुआ है। मंगलवार शाम को पुलिस ने यह मामला दर्ज किया, यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर हुई है। उन्होंने केजरीवाल पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने और दो प्रदेशों के लोगों के बीच उकसाने वाली बयानबाजी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके चलते भारतीय न्याय संहिता की धारा 192, 196, 197, 248-ए एवं 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता जगमोहन
मनचंदा ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने वाला बयान निराधार और अप्रमाणित है। यह बयान न केवल जनता के बीच हरियाणा के शासन पर संदेह पैदा करने वाला है, अपितु इस बयान से आम लोगों से मन में दहशत और कलह को बढ़ाने की क्षमता भी है। उन्होंने कहा कि यमुना नदी हरियाणा के लोगों और बड़े पैमाने पर करोड़ों हिंदुओं के लिए आस्था का प्रतीक है और केजरीवाल के बयान से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि उच्च सार्वजनिक जिम्मेदारी वाले पद पर रहे व्यक्ति की तरफ से की गई ऐसी अपुष्ट और अपमानजनक टिप्पणी न केवल अंतरराज्यीय सद्भाव को कमजोर करती है, बल्कि सरकारी संस्थाओं में जनता के विश्वास को भी खत्म करती है। जांच के बाद कार्रवाई करे पुलिस एडवोकेट जगमोहन मनचंदा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच पुलिस को करनी है। पुलिस मामले की पूरी जांच करे और कानून के तहत केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करे
केजरीवाल हरियाणा यमुना नदी जल विवाद हिन्दू भावना शिकायत पुलिस जांच मामला दर्ज
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
लक्सर में महापंचायत के दौरान उमेश कुमार समर्थकों पर मामला दर्जखानपुर विधायक उमेश कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ लक्सर में बिना अनुमति महापंचायत करने और दंगा फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
और पढो »
रोहित गोदारा के नाम से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तारराजस्थान के चूरू शहर में प्रॉपर्टी व्यवसायी से रोहित गोदारा के नाम से रंगदारी मांगने के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
और पढो »
दग्गुबाती परिवार के खिलाफ होटल ध्वस्त करने के आरोप में मामला दर्जअभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती, उनके भतीजे राणा दग्गुबाती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दग्गुबाती परिवार से पट्टे पर लिये गए भूखंड पर एक व्यवसायी द्वारा संचालित होटल को ध्वस्त करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
और पढो »
मुजफ्फरपुर में राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी पर राहुल-सोनिया-प्रियंका के खिलाफ मामला दर्जकांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
और पढो »
केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज, यमुना जल पर गंभीर आरोप लगाने परचंडीगढ़: दिल्ली चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज की गई है। केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना जल में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया था।
और पढो »
महाराष्ट्र में मराठा कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज, मंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोपमहाराष्ट्र के बीड जिले में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मंत्री धनंजय मुंडे पर अपमानजनक टिप्पणी करने और समाज के दो वर्गों के बीच दरार पैदा करने का आरोप है। जरांगे ने परभणी में एक रैली के दौरान मुंडे पर बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर निशाना साधा था।
और पढो »