केशवपुरम हत्याकांड: इंस्टाग्राम से खुला राज, दो गिरफ्तार

अपराध समाचार

केशवपुरम हत्याकांड: इंस्टाग्राम से खुला राज, दो गिरफ्तार
हत्यागिरफ्तारीइंस्टाग्राम
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 53%

केशवपुरम में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का राज आरोपियों के इंस्टाग्राम अकाउंट से खुला है।

केशवपुरम थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या मामले का राज आरोपित के इंस्टाग्राम अकाउंट से खुला। आरोपित ने पहले शव देख मृतक को पहचानने से इंकार कर दिया। जब पुलिस ने आरोपित का इंस्टाग्राम खंगाला तो एक वीडियो आरोपित का मृतक के साथ मिल गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक आरोपितों के साथ एक फैक्ट्री में काम करता था। जहां मृतक ने आरोपितों के साथ मारपीट और अपमान किया था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपितों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक का

शव उसके घर में सड़ी गली अवस्था में मिली थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रणजीत और नीरज वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव उत्तरी- पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि बीते सात जनवरी को पुलिस को रामपुरा स्थित एक मकान के बंद कमरे से दुर्गंध आने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे के अंदर सड़ी-गली अवस्था में एक युवक का शव मिला। मृतक का चेहरा काला पड़ा हुआ था। उसके पास से रामपुरा निवासी गोलू का आधार कार्ड मिला। बाद में मृतक की बहन ने उसकी शिनाख्त गोलू के रूप में की। पुलिस (Delhi Police) ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि गोलू इलाके में स्थित एक फुटवेयर की फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने CCTV कैमरों की जांच की हत्या की आशंका को देखते हुए, पुलिस ने जांच के लिए एक टीम बनाई। मृतक के कमरे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें दो संदिग्ध दिखे। जिसमें एक की पहचान रंजीत के रूप में हुई। पुलिस ने रंजीत को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। रंजीत ने मृतक को पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने रंजीत और गोलू के इंस्टाग्राम अकाउंट की छानबीन की। जिसमें दोनों का वीडियो मौजूद था। पुलिस ने रंजीत को फिर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार करने के बाद उसके निशानदेही में वारदात में शामिल दूसरे आरोपित नीरज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया। 31 दिसंबर की रात पार्टी के दौरान की थी हत्या पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फैक्ट्री में गोलू अक्सर उन्हें अपमानित करता था। जिसका बदला लेने के लिए 31 दिसंबर की रात गोलू के घर पर पार्टी की। फिर दोनों ने गोलू के साथ मारपीट की। इस दौरान गोलू का सिर दीवार से टकरा गया। जिससे वह बेहोश हो गया, दोनों मरा हुआ समझकर उसे कमरे में बंद कर वहां से भाग गए थे।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

हत्या गिरफ्तारी इंस्टाग्राम केशवपुरम दिल्ली पुलिस

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

महाराष्ट्र में सरपंच हत्याकांड: दो फरार आरोपी गिरफ्तारमहाराष्ट्र में सरपंच हत्याकांड: दो फरार आरोपी गिरफ्तारबीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने पुणे और कल्याण से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
और पढो »

लखनऊ हत्याकांड: 5 दिन बाद भी नहीं खुला राजलखनऊ हत्याकांड: 5 दिन बाद भी नहीं खुला राजलखनऊ के एक होटल में मां और उसके चार बेटियों की हत्या का मामला 5 दिनों बाद भी सुलझा नहीं पाया गया है। पुलिस जांच कर रही है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
और पढो »

दो लुटेरों की गिरफ्तारीदो लुटेरों की गिरफ्तारीनई दिल्ली पुलिस ने बांका से लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
और पढो »

बीड सरपंच हत्याकांड में 'डॉक्टर' गिरफ्तारी पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारीबीड सरपंच हत्याकांड में 'डॉक्टर' गिरफ्तारी पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारीमहाराष्ट्र के बीड जिले में हत्याकांड में एक 'डॉक्टर' गिरफ्तार, दो आरोपियों तक पहुंचाया, पुलिस अब जांच कर रही है।
और पढो »

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में दो भाइयों और सुपरवाइजर गिरफ्तारमुकेश चंद्राकर हत्याकांड में दो भाइयों और सुपरवाइजर गिरफ्तारबीजापुर। टीवी पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने ठेकेदार व नेता सुरेश चंद्रकार के दो भाइयों रितेश व दिनेश के साथ सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढो »

वकील की हत्याकांड का पर्दाफाश, दो शूटर गिरफ्तारवकील की हत्याकांड का पर्दाफाश, दो शूटर गिरफ्तारसंभल में हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दो शूटरों और एक साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है।
और पढो »



Render Time: 2025-04-22 07:33:11