कॉग्निजेंट ने भारत में अपने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी है। यह फैसला कंपनी को अनुभवी कर्मचारियों को आकर्षित और बरकरार रखने में मदद करेगा।
नई दिल्ली: कॉग्निजेंट ने भारत में अपने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 58 से बढ़ाकर 60 कर दी है। यह कंपनी की कुशल कर्मचारियों को आकर्षित करने और बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है। फैसला उन सभी कर्मचारियों पर लागू होता है जो भारत में काम करते हैं। कंपनी इसे वेतन वृद्धि जैसा एक नया कदम मान रही है क्योंकि इससे कर्मचारी दो साल और काम कर सकेंगे। साथ ही अपना अनुभव कंपनी के साथ साझा करेंगे। कॉग्निजेंट जैसी बड़ी आईटी कंपनी का रिटायरमेंट की उम्र को 60 वर्ष तक बढ़ाने का फैसला निश्चित रूप से आईटी
उद्योग में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस फैसले के कई दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं। अनुभवी कर्मचारियों के पास अब अधिक समय तक काम करने का अवसर होगा। इससे उन्हें अपनी पेशेवर यात्रा को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।महत्वपूर्ण है यह कदम कॉग्निजेंट का यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बड़ी संख्या में कंपनियों का इन दिनों फोकस युवाओं पर है। वे सीनियर्स के बजाय युवाओं को हायर करने पर तवज्जो दे रही हैं। ज्यादा IT कंपनियों में रिटायरमेंट की उम्र अब 58 साल है। इसलिए भी कॉग्निजेंट का यह कदम काफी महत्वपूर्ण है।कॉग्निजेंट के फैसले के बाद अब कर्मचारी 60 साल की उम्र में रिटायर होंगे। पहले यह उम्र 58 साल थी। यह बदलाव IT इंडस्ट्री के मानकों के साथ तालमेल बैठाने और अच्छे कर्मचारियों को कंपनी से जोड़े रखने के लिए किया गया है। एक मेमो के अनुसार, कॉग्निजेंट ने कहा, 'यह बदलाव सामान्य बाजार परिपाटी और अनुभवी प्रतिभाओं को आकर्षित करने और बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।' छोटे शहरों में पहुंच रही कंपनी कॉग्निजेंट के सीईओ रवि कुमार एस ने हाल ही में एक कार्यक्रम में भारत की वैश्विक भूमिका पर बात की थी। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रवासी भारतीय सम्मान 2025 भी प्राप्त किया। रवि ने बताया कि भारत टेक जगत में कैसे महत्वपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने कहा, 'कॉग्निजेंट एक बड़ी कंपनी है। हमारे भारत में 2,50,000 कर्मचारी हैं। पहले हम बड़े शहरों से काम करते थे, अब हम छोटे शहरों से भी काम करते हैं... हमारा प्रयास इसे छोटे शहरों तक ले जाने का है, इसलिए हमने इंदौर में शुरुआत की।
कॉग्निजेंट रिटायरमेंट आईटी कंपनियां कर्मचारियों
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
रोहित शर्मा के संन्यास पर रवि शास्त्री का बयानरवि शास्त्री ने रोहित शर्मा के संभावित रिटायरमेंट पर बात की और कहा कि उनकी उम्र के कारण और युवा खिलाड़ियों की उपलब्धता के कारण यह कोई आश्चर्य नहीं होगा.
और पढो »
झारखंड सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में किया 3% की बढ़ोतरीझारखंड सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की है।
और पढो »
अश्विन ने लिया रिटायरमेंट का फैसला, कोहली हुए भावुकक्रिकेट के दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। उनके रिटायरमेंट की खबर सोशल मीडिया पर भूचाल ला गई है।
और पढो »
फार्मा कंपनी फाइजर इंडिया ने पिताओं को दी 12 हफ्ते की पैटरनिटी लीवफाइजर इंडिया में पिता बनने वाले कर्मचारियों को 12 हफ्ते की छुट्टी देने वाली नई पॉलिसी लागू हुई है। यह पॉलिसी पुरुष कर्मचारियों के बीच उत्साह का कारण बन रही है।
और पढो »
अनुष्का शर्मा ने आर अश्विन के रिटायरमेंट पर शेयर किया भावुक नोट और वीडियोअनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर आर अश्विन के रिटायरमेंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अश्विन की उपलब्धि और योगदान की प्रशंसा करते हुए लिखा है।
और पढो »
प्राइवेट कर्मचारियों की सैलरी में उछाल, सरकार बढ़ा सकती है पेंशन सीमाप्राइवेट कर्मचारियों के लिए नया साल खुशिया लेकर आना वाला है. आने वाले वर्ष में प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ सकती है
और पढो »