कोटा में ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरे, फिर भी बेसहारा लोग फुटपाथ पर सोते

NEWS समाचार

कोटा में ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरे, फिर भी बेसहारा लोग फुटपाथ पर सोते
कोटाठंडरैन बसेरा
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

राजस्थान के कोटा में कड़ाके की ठंड से बेसहारा लोग जूझ रहे हैं। नगर निगम ने उनके लिए रैन बसेरे बनाए हैं, परंतु अधिकांश लोग रैन बसेरे में नहीं जा रहे हैं।

राजस्थान के कोटा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात का तापमान 6-7 डिग्री तक पहुँच चुका है। बढ़ती सर्दी को देखते हुए नगर निगम ने भी बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरे बनाए हैं। नगर निगम उत्तर की ओर से क्षेत्र में कुल 7 रैन बसेरे लगाए हैं। एमबीएस परिसर में स्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। वहां एक बड़े हॉल में सोने की व्यवस्था है। वहीं जेके लोन हॉस्पिटल परिसर में स्थित रैन बसेरे में केवल महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था है। इसके अलावा अस्थाई रैन बसेरे भी हैं। इसके बावजूद बेसहारा लोग रैन बसेरों में सोने नहीं

जाते हैं। भास्कर ने रात को रैन बसेरों का निरीक्षण किया और फुटपाथ पर सोते लोगों से बात की कि आखिर वे रैन बसेरे में क्यों शरण नहीं ले रहे हैं। सर्दी से बचाव के लिए नगर निगम की ओर से मजदूर और बेसहारा लोगों के लिए स्थाई और अस्थाई रेन बसेरे बनाए गए हैं। मंगलवार रात 2 घंटे तक (8 से 10 बजे तक) 10 किमी एरिया में घूमकर हकीकत जानी। कई लोग खुले आसमान के नीचे ठंड में ठिठुरते नजर आए। जिनमें छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी शामिल थे। उनके पास सर्दी से बचने का एक मात्र सहारा प्लास्टिक का तिरपाल था। सबसे पहले रात 8 बजे करीब किशोरसागर तालाब किनारे पहुंचे। कोटडी से स्टेशन जानी वाली सड़क पर तालाब किनारे 10 से 12 बेसहारा लोग एक लाइन में सोते हुए नजर आए। उन्होंने सर्दी से बचने के लिए चद्दर, कंबल, प्लास्टिक का तिरपाल ओढ़ रखा था। एक युवक से रैन में बसेरे में नहीं जाने का कारण पूछा। तब उसने बताया- वह एमपी का रहने वाला है। कोटा में मजदूरी करने के लिए आया है। रैन बसेरे में सोने के लिए 20 रुपए देने पड़ते हैं। रोज मजदूरी के लिए इतने ही पैसे कमा पाता हूं जितने में खाना हो जाता है। इसके अलावा आधार कार्ड भी मांगा जाता है, जो उसके पास नहीं है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

कोटा ठंड रैन बसेरा बेसहारा सर्दी नगर निगम

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

अयोध्या में ठंड का कहर, प्रशासन ने राहत के लिए तैयारी कीअयोध्या में ठंड का कहर, प्रशासन ने राहत के लिए तैयारी कीअयोध्या में लगातार ठंड का कहर जारी है। तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था की है।
और पढो »

फुटपाथ पर ही सोते हैं ये सभी... ठंड के मौसम में भी रैन बसेरा में आखिर क्यों नहीं जाने को तैयार?फुटपाथ पर ही सोते हैं ये सभी... ठंड के मौसम में भी रैन बसेरा में आखिर क्यों नहीं जाने को तैयार?दिल्ली के फुटपाथ, बेघरों के लिए बिस्तर से ज़्यादा हैं, ये उनकी ज़िंदगी की कहानी बयां करते हैं। पहाड़गंज में हुई एक हत्या ने फुटपाथ पर जीवन की कठिनाइयों को उजागर किया है। बेघर लोग सुरक्षा और चोरी के डर से रैन बसेरों से बचते हैं, और फुटपाथ पर अपनी जगह के लिए संघर्ष करते...
और पढो »

अयोध्या में ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था में देरीअयोध्या में ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था में देरीअयोध्या में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है रात का तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में नगर निगम शहर के महत्वपूर्ण चौराहों पर अलाव जाने में फेल साबित हो रहा है। जो भी अलाव जल रहे हैं वह स्थानीय लोग खुद जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। केवल रैन बसेरा बस स्टॉप के पास ही एक अलाव जल रहा है बाकी जो अलाव जल रहे हैं वह स्थानीय लोग की अपनी व्यवस्था है, शहर के रीडगंज, गुजरी बाजार,चौक, रोडवेज तिराहा, नियावां चौराहा, सआदतगंज चौराहा, बेनीगंज जैसे महत्वपूर्ण चौराहों पर अभी तक नगर निगम की लकड़ी नहीं गिराई गई है जिसके कारण अलाव जलने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
और पढो »

सर्दियों से बचने का तरीका कैजुअल है! ठंड भगाने के लिए जलती हुई लकड़ी पर लेट गया शख्स, देखें हैरान करने वाला वीडियोसर्दियों से बचने का तरीका कैजुअल है! ठंड भगाने के लिए जलती हुई लकड़ी पर लेट गया शख्स, देखें हैरान करने वाला वीडियोसर्दियों में लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनते हैं, हीटर का प्रयोग करते हैं, आग सेंकते हैं Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

ठंड में डैंड्रफ से हैं परेशान, एक्सपर्ट ने बता दिया समाधानठंड में डैंड्रफ से हैं परेशान, एक्सपर्ट ने बता दिया समाधानDandruff Treatment at Home in Hindi: ठंड के मौसम में लोग स्किन संबंधी तमाम समस्याओं से जूझते हैं और काफी ज्यादा लोगों को डैंड्रफ की भी दिक्कत हो जाती है.
और पढो »

चिड़िया घर में ठंड से बचाव के लिए खास इंतज़ाम!चिड़िया घर में ठंड से बचाव के लिए खास इंतज़ाम!Gwalior Zoo Cold Prevention Measures: कड़ाके की ठंड में बब्बर शेर की दहाड़ भी शांत पड़ चुकी है। ऐसे Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »



Render Time: 2025-04-22 10:43:58