Beyond the Breaking News

कोलकाता रेप-मर्डर केस, देश में आज डॉक्टरों की हड़ताल: अस्पतालों में इमरजेंसी छोड़कर सभी सेवाएं 24 घंटे के ल...

Kolkata Doctor Rape Case समाचार

कोलकाता रेप-मर्डर केस, देश में आज डॉक्टरों की हड़ताल: अस्पतालों में इमरजेंसी छोड़कर सभी सेवाएं 24 घंटे के ल...
Doctor Rape-Murder HorrorKolkata Rape & Murder HorrorKolkata Doctor Death

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर की घटना के विरोध में देश के सभी अस्पतालों में आज डॉक्टरों की हड़ताल है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार (17 अगस्त) सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे, यानी पूरे 24 घंटे के लिए बंद की

अस्पतालों में इमरजेंसी छोड़कर सभी सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद; IMA ने 5 मांगें रखींपुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज में महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंशियल डॉक्टर्स के मेंबर्स ने शुक्रवार को कोलकाता रेप-मर्डर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर की घटना के विरोध में देश के सभी अस्पतालों में आज डॉक्टरों की हड़ताल है। देश में मेडिकल स्टाफ की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे, यानी 24 घंटे के लिए बंद की घोषणा की है। इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी कामकाज बंद रहेंगे। IMA ने 15 अगस्त को हड़ताल की जानकारी दी थी। एसोसिएशन ने कहा कि हड़ताल के दौरान ओपीडी काम नहीं करेंगे। इमरजेंसी के अलावा कोई दूसरी सर्जरी नहीं की जाएंगी। 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ऑन ड्यूटी पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप किया गया और हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद देश भर में डॉक्टरों की हड़ताल और विरोध-प्रदर्शन जारी है।IMA ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज के जरिए अपनी 5 मांगें बताईं। IMA ने कोलकाता की घटना के बाद देश में डॉक्टरों और अस्पतालों की सुरक्षा के लिए सरकार से एक केंद्रीय कानून बनाने सहित 5 मांगे की हैं। एसोसिएशन की मांगें पढ़िए-डॉक्टरों और अस्पतालों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए एक पॉलिसी बनाई जाए। एक केंद्रीय कानून बने, जिसमें 2019 के प्रस्तावित हॉस्पिटल प्रोटेक्शन बिल में एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 में 2023 में किए गए संशोधन शामिल हो। IMA का मानना ​​है कि इससे 25 राज्यों में मौजूदा कानून को मजबूत मिलेगी। IMA ने यह भी सुझाव दिया है कि COVID-19 महामारी के दौरान लागू किए गए अध्यादेश के समान ही एक अध्यादेश इस स्थिति में ठीक रहेगी।सभी अस्पतालों में एयरपोर्ट की तरह सुरक्षा प्रोटोकॉल हो। जरूरी सुरक्षा सुविधाओं के साथ अस्पतालों को सेफ जोन घोषित किया जाए। CCTV, सिक्योरिटी गार्ड्स की तैनाती और प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।IMA ने बताया कि कोलकाता रेप-मर्डर की पीड़ित 36 घंटे की ड्यूटी शिफ्ट पर थीं। आराम करने के लिए कोई जगह नहीं होने के कारण वह सेमिनार हॉल में गई थीं। अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए सुरक्षित जगहों और रेस्ट एरिया की कमी को तुरंत दूर किया जाए।कोलकाता रेप-मर्डर केस की एक तय समय सीमा में प्रोफेशनल जांच हो और पीड़ित को न्याय मिले। आरोपियों की पहचान करके उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।देश में प्रदर्शन की तस्वीरें.

..बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टर से रेप-मर्डर की घटना के खिलाफ रैली निकाली।कोलकाता रेप-मर्डर केस का देश भर में असरIMA की हड़ताल को लेकर कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधिकारियों और सर्जनों की छुट्टियां सस्पेंड कर दीं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित न होनी चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी हो।आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेप-मर्डर के विरोध में जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों और छात्रों ने शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल की। इससे यूनिवर्सिटी में पढ़ाई बंद हो गई।भोपाल में एम्स सहित मध्य प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में सैकड़ों रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार को काम बंद कर दिया। इससे राज्य भर में मेकिल सेवाओं पर असर देखने को मिला। कई अस्पतालों में मरीजों को बिना इलाज के छोड़ दिया गया। ओपीडी और ओटी सेवाएं ठप रहीं। सिर्फ इमरजेंसी और आईसीयू चालू रहा।दिल्ली में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर की हड़ताल को 5 दिन हो गए हैं। हड़ताल के चलते दिल्ली में रोजाना करीब एक लाख से अधिक मरीजों को उपचार के बिना अस्पतालों से लौटना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, डॉक्टरों की काम रोको हड़ताल के चलते रोजाना लगभग 250 से 300 सर्जरी भी नहीं हो पा रही हैं।महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का शुक्रवार को चौथा दिन था। चौथे दिन सीनियर डॉक्टर्स भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए, जिससे सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सेवाएं बाधित हो गईं। ओपीडी, ओटी, लैब सेवाएं सहित दूसरी गैर-जरूरी सेवाएं बंद रहने से हजारों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को 16 अगस्त को हिरासत में लिया। उन्होंने घटना के बाद 12 अगस्त को इस्तीफा दिया था। दूसरी तरफ, कोलकाता रेप-मर्डर मामले में CBI ने पीड़ित परिवार से शुक्रवार को बातचीत की। परिवार ने अस्पताल के कुछ इंटर्न और डॉक्टर्स पर इस केस में शामिल होने का शक जताया है। CBI ने कहा कि पीड़ित परिवार ने कुछ नाम लिखाए हैं। हम अभी 30 लोगों से पूछताछ करेंगे। CBI ने कहा कि शुक्रवार को दो पीजी ट्रेनी डॉक्टर और एक हाउस स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया। घटना वाली रात ये लोग पीड़ित डॉक्टर के साथ ड्यूटी पर थे। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को भी हिरासत में लिया गया है। उनसे भी पूछताछ होगी। उन्होंने 12 अगस्त को इस्तीफा दिया था। CBI रेप-मर्डर के आरोपी संजय रॉय को घटना का सीन रिक्रिएट करने के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लेकर पहुंची। संजय को 9 अगस्त को ही गिरफ्तार किया गया था।पुलिस ने ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को 12 अगस्त को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपी, जिसमें बताया गया कि 8-9 अगस्त की रात रेप और मारपीट के बाद ट्रेनी डॉक्टर की गला और मुंह दबाकर हत्या हुई थी। घटना 9 अगस्त की सुबह 3 से 5 बजे के बीच होने का अनुमान है। चार पेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने डॉक्टर का बुरी तरह शोषण किया था। उनके प्राइवेट पार्ट्स पर गहरा घाव पाया गया। आरोपी ने डॉक्टर की चीख दबाने के लिए उनकी नाक, मुंह और गले को लगातार दबाया। गला घोंटने से थायराइड कार्टिलेज टूट गया। डॉक्टर के सिर को दीवार से सटा दिया गया था, जिससे वह चिल्ला न सके। पेट, होंठ, उंगलियों और बाएं पैर पर चोटें पाई गईं। फिर उन पर इतनी जोर से हमला किया कि चश्मा टूट गया और शीशे के टुकड़े उनकी आंखों में घुस गए। दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था।कहा- नाबालिग को जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता; सालभर से हिरासत में थाडिफेंस, फाइनेंस, हेल्थ मिनिस्ट्री के सचिव बदले; 14 अगस्त को ED के डायरेक्टर के नियुक्ति की थीसरकार ने सीनियर ब्यूरोक्रेट्स का ट्रांसफर किया, रक्षा-वित्त-कोयला विभाग के सेक्रेटरी बदलेSDRF ने केदारनाथ रूट पर 16 दिन से मलबे में दबे 3 शव निकाले; उत्तर प्रदेश के 250 गांवों में बाढ़रायपुर के कला-केंद्र में बरसते पानी में बच्चों का कार्यक्रमबारिश के बीच 32 घंटे स्कूल में फंसे रहे स्टूडेंट-टीचरकानपुर बाढ़ का 5000 फीट से ड्रोन VIDEOछिंदवाड़ा में अब तक 871.9मिमी बारिशबाड़मेर में दूधिया रोशनी में बास्केटबॉल मैच

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Doctor Rape-Murder Horror Kolkata Rape & Murder Horror Kolkata Doctor Death

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

गुस्से में 'भगवान': कल दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं देंगे सेवाएं, केवल इमरजेंसी सुविधा मिलेगीगुस्से में 'भगवान': कल दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं देंगे सेवाएं, केवल इमरजेंसी सुविधा मिलेगीकोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में डॉक्टर की हत्या के विरोध में सोमवार को राजधानी के सरकारी अस्पतालों में सेवाएं बाधित रहेंगी।
और पढो »

Delhi : डॉक्टरों की हड़ताल जारी, एम्स में नहीं हुईं 90 फीसदी सर्जरी; फिलहाल कम ही है राहत की उम्मीदDelhi : डॉक्टरों की हड़ताल जारी, एम्स में नहीं हुईं 90 फीसदी सर्जरी; फिलहाल कम ही है राहत की उम्मीदकोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुई डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में दूसरे दिन भी दिल्ली के सभी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर रहे।
और पढो »

कोलकाता रेप-मर्डर केस : देशभर के डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, सरकार ने मानी सभी मांगेंकोलकाता रेप-मर्डर केस : देशभर के डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, सरकार ने मानी सभी मांगेंद फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने बयान जारी कर बताया कि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया है. सरकार ने सभी मांगें मान ली हैं.
और पढो »

कोलकाता लेडी डॉक्टर मर्डर केस में CBI की जांच शुरूकोलकाता लेडी डॉक्टर मर्डर केस में CBI की जांच शुरूKolkata Lady Doctor Murder Case: कोलकाता में हुए लेडी डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में इस वक्त की खबर Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

मुजफ्फरपुर में कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म हत्या कांड के विरोध में ठप रही Emergency सेवा, भटकते रहे मरीजमुजफ्फरपुर में कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म हत्या कांड के विरोध में ठप रही Emergency सेवा, भटकते रहे मरीजMuzaffarpur News: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों ने आज हड़ताल किया.
और पढो »

कोलकाता रेप-मर्डर केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई ने की पूछताछकोलकाता रेप-मर्डर केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई ने की पूछताछकोलकाता रेप-मर्डर केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई ने की पूछताछ
और पढो »



Render Time: 2026-06-03 08:32:36