कोहरे के कारण दिल्ली-एनसीआर में विमान और रेल सेवा प्रभावित

NEWS समाचार

कोहरे के कारण दिल्ली-एनसीआर में विमान और रेल सेवा प्रभावित
WEATHERTRANSPORTATIONDELHI
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 55 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात कोहरा छाए जाने से विजिबिलिटी शून्य हो गई। इससे दिल्ली एयरपोर्ट और रेलवे ट्रैक पर आवाजाही प्रभावित हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात ठिठुरन के बीच घना कोहरा छाया हुआ है। इससे कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। सड़कों पर थोड़ी सी दूर का कुछ नहीं दिख रहा है। दिल्ली के पालम सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, दृश्यता शून्य रह गई है। शुक्रवार सुबह को भी ज्यादा कोहरा देखने को मिला था। इससे दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। इस वजह से विमान और रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की चाल थम गई वही दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। इससे यात्रियों को बेहद

परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की बिगड़ी समय सारणी की वजह से शनिवार को भी ट्रेनों की चाल थमी रहेगी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शुक्रवार को संचालित होने वाली 100 से ज्यादा विमान देरी का शिकार हुई। रनवे पर दृश्यता घटने की वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही कराई गई। इससे अन्य विमानों के संचालन में देरी हुई और यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल पर विमानों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। उधर रेलवे ट्रैक पर चलने वाली उत्तर भारत की 150 से अधिक ट्रेन देरी का शिकार हुई। इसमें दिल्ली पहुंचने वाली 41 से अधिक ट्रेन परिवर्तित समय से रवाना की गई। देरी से चलने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से महाबोधी एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सात घंटे से अधिक, पूरबिया एक्सप्रेस 4 घंटे से अधिक, विक्रमशिला 3 घंटे से अधिक देरी से संचालित हुई। इसी तरह महाकौशल, गोमती, अमृतभारत, हावड़ा राजधानी, सियालदाह राजधानी, वंदे भारत, कैफियात, मगध, कानपुर शताब्दी, भी देरी से चली। उत्तर भारत में चलने वाली ट्रेन के साथ ही दक्षिण भारत की तरफ आवाजाही करने वाली लंबी दूरी की ट्रेन भी कोहरे की गिरफ्त में आ रही है। इनमें कर्नाटक एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

WEATHER TRANSPORTATION DELHI AIRPORT TRAIN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

कोहरे की वजह से दिल्ली में परिवहन सेवाएं प्रभावितकोहरे की वजह से दिल्ली में परिवहन सेवाएं प्रभावितनई दिल्ली में घने कोहरे के कारण परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता है।
और पढो »

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, विमान और रेल सेवाएं प्रभावितदिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, विमान और रेल सेवाएं प्रभावितदिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात घने कोहरे से दृश्यता शून्य हो गई। इससे दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई और 100 से अधिक विमान देरी का शिकार हुए। रेलवे ट्रैक पर भी कोहरा की वजह से ट्रेनों की गति धीमी हो गई और कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
और पढो »

रेल सुधार कार्यों से ट्रेनों में बदलावरेल सुधार कार्यों से ट्रेनों में बदलावफिरोजपुर के लाडोवाल में रेल सुधार कार्यों के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
और पढो »

कड़ाके की सर्दी और कोहरा: उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहरकड़ाके की सर्दी और कोहरा: उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहरउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा का प्रकोप जारी है। तापमान में गिरावट और घने कोहरे के कारण कई इलाकों में जीवन प्रभावित हुआ है।
और पढो »

दिल्ली का एक्यूआई 371 पहुंचा, स्मॉग और कोहरे से हवा बेकारदिल्ली का एक्यूआई 371 पहुंचा, स्मॉग और कोहरे से हवा बेकारदिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता गंभीर रूप से बिगड़ गई, जिसके कारण एक्यूआई 371 दर्ज किया गया। स्मॉग और कोहरे के कारण हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रही।
और पढो »

दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप, दिल्ली नcr में ठंड का आलमदिल्ली में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप, दिल्ली नcr में ठंड का आलमदिल्ली और उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर रहने की संभावना है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 10:47:32