बर्फीली हवाओं से बढ़ा कोहरा, फिर धूप ने दिया आराम। रविवार को सुबह कोहरे की चादर थी लेकिन धूप ने राहत दी।
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाया कोहरे का प्रकोप राजधानी में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। रविवार को अच्छी धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पालम एयरपोर्ट में सुबह चार बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक दृश्यता शून्य रही। वहीं, धूप खिलने के बाद आठ बजे यहां दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। साथ ही, सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 50 मीटर रही। धूप खिलने के बाद कोहरे की मोटी चादर हट गई। गुगुनी धूप का लोगों ने लिया आनंद रविवार को सुबह से
ही हल्की धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तेज हो गए। ऐसे में लोगों ने काफी दिनों बाद गुगुनी धूप का आनंद लिया। साप्ताहिक अवकाश होने के चलते लोग पार्क से लेकर अलग-अलग उद्यान में धूप का आनंद लेते दिखे। हालांकि, शाम होने के साथ ही कोहरे ने एक बार फिर अलग-अलग इलाकों को अपने आगोश में ले लिया। ऐसे में धीरे-धीरे दृश्यता फिर कम होने लगी। शाम होते-होते लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा, जोकि 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पालम में पहुंचा सात डिग्री के करीब न्यूनतम तापमान पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, आया नगर में 8.4, लोधी रोड में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 68 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बाड़मेर में सर्दी का कहर जारी, तापमान में उतार-चढ़ावबाड़मेर जिले में सर्दी का कहर जारी है और तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। सुबह हल्का कोहरा छाया था जो तेज धूप के साथ साफ हो गया।
और पढो »
जैसलमेर में कोहरा, ठंड का प्रकोपजैसलमेर में कोहरा का असर जारी है। गुरुवार को अलसुबह से कोहरा छाया है और इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
और पढो »
देश भर का मौसम अपडेटआज का मौसम अपडेट, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण और कोहरा
और पढो »
राजसमंद में सर्दी से राहतराजसमंद में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर स्थिर रहा। कोहरा नहीं होने और धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली है।
और पढो »
कोहरा और धूपराजाधानी में पहाड़ी बर्फीली हवाओं ने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। रविवार को धूप से कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते ही कोहरा फिर बढ़ गया।
और पढो »
दिल्ली-एनसीआर में कोहरा कहर, रविवार से सुधार की उम्मीददिल्ली-एनसीआर में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी है। शनिवार को विजिबिलिटी जीरो रहा। रविवार से कोहरा कम होगा।
और पढो »