देश के कई हिस्सों में मंगलवार को कोहरा और बर्फबारी का प्रकोप देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है।
देश के कई हिस्सों में कोहरे और बर्फबारी से हालात बिगड़ गए हैं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पारा शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़कने से मंगलवार की रात इस सीजन में सबसे सर्द रही। वहीं लेह -12.
6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। हिमाचल प्रदेश में कई जगह मंगलवार रात से हो रही बर्फबारी के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 226 सड़कें बंद रहीं। हिमाचल प्रदेश के सभी विभाग प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने को तैयार हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाने और दृश्यता बिगड़ने से राष्ट्रीय राजधानी में कई प्रमुख ट्रेनों में विलंब हुआ। कश्मीर में शीतलहर से रात का पारा लगातार गिरने से गलन बढ़ गई है। डल झील समेत अन्य जलाशय जम गए हैं। घाटी के अधिकांश जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। मंगलवार रात भद्रवाह के पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 27 व 28 दिसंबर को भी प्रदेश में बर्फबारी के आसार हैं। राजस्थान में आज बारिश के आसार राजस्थान के कई इलाकों में बुधवार को कोहरा छाया रहा और 26 दिसंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य में 6.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पिलानी (झुंझुनू) और गंगानगर सबसे सर्द रहा
WEATHER COLD WAVE SNOWFALL FOG TEMPERATURE DROP
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का त्रिशूलदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कोहरा और प्रदूषण का साथ दे रहा है। पहाड़ों की बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है।
और पढो »
दिल्ली में ठंड और कोहरापहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से कई हाईवे और सड़कें बंद हैं।
और पढो »
दिल्ली में कोहरे और ठंड का प्रकोपपहाड़ों में बर्फबारी के कारण दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
दिल्ली में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कोहरा छायापहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। तापमान गिरावट के साथ कोहरा छा रहा है।
और पढो »
सवाई माधोपुर में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का प्रकोप जारीराजस्थान के सवाई माधोपुर में पिछले 10 दिनों से तापमान सिंगल डिजिट में है और शीतलहर का दौर जारी है। तेज सर्दी से धुंध और कोहरा भी पड़ रहा है।
और पढो »