Beyond the Breaking News

कौन हैं शोभनदेब चट्टोपाध्याय, जिन्हें TMC ने बनाया नेता प्रतिपक्ष? 2021 में ममता बनर्जी के लिए खाली की थी भवानीपुर सीट

TMC News

कौन हैं शोभनदेब चट्टोपाध्याय, जिन्हें TMC ने बनाया नेता प्रतिपक्ष? 2021 में ममता बनर्जी के लिए खाली की थी भवानीपुर सीट
West Bengal Assembly ElectionOpposition LeaderSobhandeb Chattopadhyay

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को सर्वसम्मति से विपक्ष का नेता बनाया है. शोभनदेव चटर्जी ने लगातार 10वीं बार विधायक के रूप में जीत हासिल की है और उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब टीएमसी ने विधानसभा में अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है. 15 साल के शासन के अंत के बाद अब पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार है.

टीएमसी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता बनाया है. और पढ़ेंटीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने जानकारी दी कि 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा में शोभनदेब चट्टोपाध्याय को सर्वसम्मति से विपक्ष का नेता बनाया गया है. बता दें कि टीएमसी का ये फैसला शुभेंदु अधिकारी के सीएम पद का शपथ ग्रहण करने के ठीक एक दिन बाद आया है.

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव हार गई थीं. ऐसे में वो अब विधानसभा की सदस्य नहीं हैं, इसलिए नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए पार्टी को एक अनुभवी चेहरे की तलाश थी. शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने बालीगंज सीट से 61,476 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है. ये विधायक के रूप में उनकी लगातार 10वीं पारी है.

कौन हैं शोभनदेब चट्टोपाध्याय? शोभनदेब चट्टोपाध्याय बंगाल की राजनीति में 80 के दशक के मध्य से सक्रिय हैं. शुरुआत में वो कांग्रेस के सदस्य थे और फिर टीएमसी में शामिल हो गए. वो ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक रहे हैं और टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे, पार्टी की लेबर विंग बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है.

उन्होंने अपना पहला चुनाव 1991 में जीता था और तब से वो कभी नहीं हारे. Advertisement अनुभव की लंबी फेहरिस्तटीएमसी के पिछले तीन कार्यकालों में शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कई अहम भूमिकाएं निभाई हैं. उन्हें 2011 में सरकार का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था. 2016 में वो बंगाल के बिजली और गैर-पारंपरिक ऊर्जा मंत्री बने. फिर 2021 में शोभनदेब ने कृषि मंत्री और बाद में संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली.

इसके बाद 2022 में उन्हें सदन का उप-नेता बनाया गया था. इतना ही नहीं, 2021 में उन्होंने ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर सीट खाली की थी और खुद खरदह सीट से उपचुनाव लड़ा था. यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही ममता बनर्जी ने बदला सोशल मीडिया प्रोफाइल, पर नहीं लिखा 'पूर्व CM' विपक्ष की नई टीमशोभनदेब चट्टोपाध्याय के अलावा टीएमसी ने असीमा पात्रा और नयना बंद्योपाध्याय को विधानसभा में विपक्ष का उप-नेता बनाया है.

वहीं, कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम सदन में विपक्ष के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी संभालेंगे. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

West Bengal Assembly Election Opposition Leader Sobhandeb Chattopadhyay Mamata Banerjee Trinamool Congress Bengal Politics Assembly Leadership Political Change Election Defeat

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महुआ मोइत्रा वायरल वीडियो: फ्लाइट में 'चोर-चोर TMC चोर' के नारे, क्या यह राजनीतिक साजिश है?महुआ मोइत्रा वायरल वीडियो: फ्लाइट में 'चोर-चोर TMC चोर' के नारे, क्या यह राजनीतिक साजिश है?सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे IndiGo फ्लाइट के वीडियो में TMC सांसद महुआ मोइत्रा को 'चोर-चोर TMC चोर' और 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए दिखाया जा रहा है. महुआ मोइत्रा ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और पुलिस को शिकायत दी है. बीजेपी ने इस घटना को राजनीतिक साजिश बताया है.
Read more »

बंगाल में बमबाजी का लाइव वीडियोबंगाल में बमबाजी का लाइव वीडियोबीजेपी ने आरोप लगाया है कि TMC नेता शमीम अहमद के नेतृत्व में TMC कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है. कहा जा रहा है कि इस दौरान ईंट पत्थर भी फेंके गए थे.
Read more »

POCANEWBANGAL POLICE TWEET: KOLKACTA POLICE UNFOLLOWS FROM BMHA, TMC'S NATIONAL CMPOCANEWBANGAL POLICE TWEET: KOLKACTA POLICE UNFOLLOWS FROM BMHA, TMC'S NATIONAL CMThe Kolkata Police's official (first Twitter) handle has made a symbolic digital change, unfollowing former CM Mamata Banerjee, TMC National General Secretary Abhishek Banerjee and others. This change indicates a shift in the political climate, with the channel now following PM Modi, Home Minister Amit Shah and PMO, along with the official accounts of MHA and other sources.
Read more »

IAS हर्षिता माथुर कौन हैं? लगातार दो जिलों की कमान संभाली, अब CM योगी आदित्‍यनाथ ने सौंपी ये जिम्‍मेदारीIAS हर्षिता माथुर कौन हैं? लगातार दो जिलों की कमान संभाली, अब CM योगी आदित्‍यनाथ ने सौंपी ये जिम्‍मेदारीWho Is IAS Harshita Mathur: IAS हर्षिता माथुर को 2021 में पहली बार कासगंज जिले का डीएम बनाया गया। 2023 में रायबरेली का प्रभार सौंपा गया।
Read more »

First BJP Government in West BengalFirst BJP Government in West BengalThe new government in West Bengal, led by Chief Minister-elect, Mr. Shubhendu Bhuyan, is the first BJP government in the state. The state assembly elections were held in May 2021, and the BJP emerged victorious, ending the TMC's 34-year rule.
Read more »

पश्चिम बंगाल: TMC ने शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता प्रतिपक्ष, फिरहाद हकीम बने चीफ व्हिपपश्चिम बंगाल: TMC ने शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता प्रतिपक्ष, फिरहाद हकीम बने चीफ व्हिपTMC ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में अपनी नई नेतृत्व टीम का ऐलान कर दिया है. बालीगंज विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है, जबकि कोलकाता पोर्ट विधायक फिरहाद हकीम को चीफ व्हिप की जिम्मेदारी दी गई है. आसिमा पात्रा और नयना बंदोपाध्याय को डिप्टी लीडर नियुक्त किया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-06-03 21:05:28