आगरा के खूबसूरत ताजमहल से पहले काला ताजमहल का निर्माण हुआ था। यह काला ताजमहल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में स्थित है।
आगरा के खूबसूरत ताजमहल से पहले काला ताजमहल का निर्माण हुआ था, इसकी कहानी सुनकर आपको थोड़ी हैरानी होगी। आगरा स्थित संगमरमर के पत्थरों से बना ताजमहल पूरी दुनिया में मशहूर है। इसे देखने के लिए दुनियाभर के कोने-कोने से लोग आगर आते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि संगमरमर के पत्थरों से बना ये ताजमहल , काले ताजमहल से प्रेरित है. यह बात सुनकर आपको थोड़ी हैरानी जरूर होगी. ऐसे में चलिए आज इस काले ताजमहल के बारे में ही कुछ खास बातें जानने की कोशिश करते हैं.
आगरा के ताजमहल के बारे में तो हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं। इसके बारे में बहुत कुछ हम किताबों में भी पढ़ते आए हैं। कुछ लोग इसकी खूबसूरती पर फिदा होते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो इसके इतिहास के बारे में हर बात जानने के लिए बेताब रहते हैं. जबकि एक ओर संगमरमर के पत्थरों से बना ये ताजमहल इतना मशहूर है, वहीं काले ताजमहल के बारे में कम ही लोगों को जानकारी होगी। जी हां, भारत में एक काला ताजमहल भी है, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सुना होगा। यह ताजमहल काले पत्थरों से बनाया गया है। यह मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर में स्थित है। कहते हैं कि आगरा का ताजमहल बनाने से पहले मुगल सम्राट शाहजहां ने इस काले ताजमहल को देखा था और इसके बाद ही उन्होंने सफेद ताजमहल बनाने का फैसला लिया।मध्य प्रदेश के इस बुरहानपुर में कई ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं. वहीं, इस काले ताजमहल के लिए कहा जाता है कि इसने कई दशकों तक मुगलों का शासन देखा है। काले ताजमहल को बनाने की कई तरह की कहानियां सुनने को मिलती हैं। कहा जाता है कि काला ताजमहल शहनवाज खान के मकबरे में तौर पर बनाया गया था, अब्दुल रहीम खानखाना के बड़े बेटे थे। शहनवाज खान की मृत्यु 44 साल की उम्र में ही हो गई थी। हालांकि, इस काले ताजमहल का आकार आगरा के ताजमहल से काफी छोटा है। बताया जाता है कि कुछ वक्त के बाद ही शहनवाज खान की पत्नी की भी मृत्यु हो गई। उन्हें भी पति के साथ ही दफना दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काला ताजमहल का निर्माण 1622 से 1623 ई. के दौरान कराया गया था
ताजमहल काला ताजमहल बुरहानपुर मध्य प्रदेश इतिहास मुगल साम्राज्य
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
इंसान गुस्से में क्यों लाल हो जाता है?क्या आपने सोचा है कि इंसान गुस्से में लाल क्यों हो जाता है? यह सिर्फ एक कहावत नहीं, बल्कि इसमें विज्ञान है।
और पढो »
असल में होती क्या है कस्तूरी, क्यों है इसकी इतनी डिमांड... कितने में बिकती है? जानिएKasturi Price: अक्सर आपने कस्तूरी के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर असली कस्तूरी कैसी होती है, जिसकी बाजार में काफी ज्यादा डिमांड है.
और पढो »
दिन में कितनी बार धोना चाहिए चेहरा, एक्सपर्ट ने बताया क्यों ये जानना है जरूरीअपना चेहरा तो हम सभी रोज धोते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि हमें दिन में कितनी बार फेस वॉश करना चाहिए.
और पढो »
Mahakumbh 2025 : क्या आपने अब तक महाकुंभ में एक डुबकी पुण्य की लगाई हैमहाकुम्भ नगर देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है , 13 जनवरी से प्रयागराज की धरती पर विश्व का विराट उत्सव कुम्भ महापर्व के रूप में चल रहा है , जिसमें देश - दुनिया से आमजन के साथ विशिष्ट व्यक्ति , महात्मा, साधु , संत सब आ रहे हैं ।
और पढो »
कपड़े धोने से पहले नहीं देखा ये टैग तो पैसा बरबाद, जानिए क्या है इनका मतलबजानिए क्या है कपड़ों के टैग पर बने इस चोकोर निशान का मतलब? फिर ही धोएं
और पढो »
क्या प्रयागराज महाकुंभ आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया संग ताजमहल आए थे, क्या मोदी कनेक्शन करेगा काम?Prayagraj Maha Kumbh 2025: संगमनगरी प्रयागराज में होने वाले दिव्य महाकुंभ में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. यहां के लोगों की चाहत है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को भी यहां आने का न्योता मिले.
और पढो »