क्यों मनाया जाता है भाई दूज का त्योहार? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा

Bhai Dooj समाचार

क्यों मनाया जाता है भाई दूज का त्योहार? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
Bhai Dooj 2025Bhai Dooj 2025 Kab HaiBhai Dooj 2025 Katha

Bhai Dooj Ki Katha: दीपावली के तीसरे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं. रक्षाबंधन की ही तरह ये पर्व भी भाई बहन के नाम होता है.

Bhai Dooj Ki Katha: भाई दूज को बहनें व्रत रखती हैं. भाई को घर बुलाकर उनकी आरती उतारती हैं और टीका लगाकर कलावा बांधती हैं. इसके अलावा भाइयों को मिठाई भी खिलाती हैं. इसके बाद भाई रक्षाबंधन की तरह अपनी बहन को उपहार देते हैं.

भाई दूर का त्योहार यमराज और उनकी बहन यमुना जी से जुड़ा हुआ है. चलिए जानते हैं कि भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई. भाई दूज शुभ मुहूर्त भैया दूज पूजा मुहूर्त 23 अक्टूबर 2025 की दोपहर 01:13 से 03:28 बजे तक रहेगा. ये मुहूर्त 2 घंटे 15 मिनट का रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाई को टीका कर सकती हैं. भाई दूज की कथा पौराणिक कथाओं में में ऐसा जिक्र हैं कि भगवान सूर्य की पत्नी हैं छाया और उनके गर्भ से यमुना और यमराज का जन्म हुआ. यमराज की बहन यमुना हमेशा यमराज जी से अपने घर आने का निवेदन करती रहती थीं, लेकिन ज्यादा ​बीजी होने के कारण को अपनी बहन का निवेदन टाल देते थे. कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की बात है जब यमराज जी अचानक आपनी बहन यमुना जी के घर पहुंच गए. जब यमुना जी ने अपने भाई यमराज को देखा तो बहुत खुश हुईं. इसके बाद यमुना जी ने अपने भाई यमराज का प्रेम से स्वागत किया और उनको भोजन कराया. यमुना जी के आदर सत्कार से यमराज जी बहुत खुश हुए और और अपनी बहन यमुना जी से वरदान मांगने के लिए कहा. तब यमुना जी ने वरदान का फायदा उठाया और मांगा कि आप हर साल इसी दिन मेरे घर भोजन करने आया करेंगे.यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj: क्या अपने एक्स के बारे में पति को बता देना चाहिए? प्रेमानंद जी महाराज ने दी ये सलाह यमुना जी ने एक वरदान और मांगा इस दौरान यमुना जी ने अपने भाई यमराज से एक वरदान और मांगा और कहा कि मुझे वरदान दें कि इस दिन जो भी बहन अपने भाई को तिलक लगाकर भोजन कराएगी उसे आपको भय नहीं सताएगा. इसके बाद बहन के वरदान को सुनकर यमराज ‘तथास्तु’ कहकर यमपुरी चले गए. ऐसा माना जाता है कि तभी से भाई दूज की शुरुआत हो गई. इस दिन भाई यमुना में स्नान करके अपनी बहन का आतिथ्य स्वीकार करते हैं. बहन भाई का तिलक करती है, मिठाई खिलाती है. इससे उसे यमराज का भय नहीं रहता है. Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के आधार पर बनाई गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Zee News /  🏆 7. in İN

Bhai Dooj 2025 Bhai Dooj 2025 Kab Hai Bhai Dooj 2025 Katha Bhai Dooj Katha Bhai Dooj Katha In Hindi Bhai Dooj Ki Katha भाई दूज भाई दूज 2025 भाई दूज 2025 कब है भाई दूज डेट भाई दूज कथा भाई दूज यमराज और यमुना की कथा

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Bhai Dooj 2025: जीवनभर का साथ यानी भाई-बहन का प्‍यार, जानें कैसे बनाएं इस रिश्‍ते को हमेशा मजबूत और स्‍पेशल...Bhai Dooj 2025: जीवनभर का साथ यानी भाई-बहन का प्‍यार, जानें कैसे बनाएं इस रिश्‍ते को हमेशा मजबूत और स्‍पेशल...Brother Sister Bonding Tips : भाई दूज 2025 का त्योहार न सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को याद दिलाता है, बल्कि इस दिन प्यार और अपनापन भी और गहरा होता है. यह दिन भाई और बहन के बीच के अनमोल बंधन को सेलिब्रेट करने का मौका देता है. भाई दूज पर बहन अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है, वहीं भाई अपने बहन को सुरक्षा और सहयोग का भरोसा देता है.
और पढो »

Bhai Dooj 2025 Date: कल या परसों, कब मनाया जाएगा भाई दूज? जानें क्या रहेगी सही डेटBhai Dooj 2025 Date: कल या परसों, कब मनाया जाएगा भाई दूज? जानें क्या रहेगी सही डेटBhai Dooj 2025: भाई दूज कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस बार भाई दूज का त्योहार 23 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा. यह पर्व बहन और भाई के प्रति विश्वास और प्रेम का होता है जिसको भाऊ बीज, भाई दूज, भात्र द्वितीया, भाई द्वितीया एवं भतरु द्वितीया जैसों नामों से भी जाना जाता है.
और पढो »

भाई दूज पर भाई विदेश या दूर शहर में है? अपनाएं ये आसान विधि, बढ़ेगा स्नेह और सौभाग्यभाई दूज पर भाई विदेश या दूर शहर में है? अपनाएं ये आसान विधि, बढ़ेगा स्नेह और सौभाग्यBhai Dooj 2025 Virtual Tilak: ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिनसे दूर रहते हुए भी पूजा का पूर्ण फल प्राप्त किया जा सकता है.
और पढो »

Bhai Dooj 2025: इस भाई दूज घर पर बनाएं मूंगफली की बर्फी, यहां से नोट कर लें आसान रेसिपीBhai Dooj 2025: इस भाई दूज घर पर बनाएं मूंगफली की बर्फी, यहां से नोट कर लें आसान रेसिपीभाई दूज Bhai Dooj 2025 का त्योहार इस साल 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाई के सिर पर टिका लगाती हैं, उनका मुंह मीठा करवाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। अगर आप भी इस भाई दूज को स्पेशल बनाना चाहती हैं और बाहर की मिलावटी मिठाइयों से भी बचना है, तो घर पर बनाएं मूंगफली की...
और पढो »

Bhai Dooj 2025: उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक, जानिए अलग-अलग राज्यों में भाई दूज मनाने की क्या परंपराएं है?Bhai Dooj 2025: उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक, जानिए अलग-अलग राज्यों में भाई दूज मनाने की क्या परंपराएं है?लाइफ़स्टाइल Bhai Dooj 2025: दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद भारतवर्ष में भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. इस साल भाई दूज 23 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. भारत के किन राज्यों में भाई दूज का पर्व मनाया जाता है.
और पढो »

Bhai Dooj 2025 : भाई दूज के दिन करें ये काम, अकाल मृत्यु से मिलेगी मुक्ति, पैसों से भर जाएगा घर का हर कोनाBhai Dooj 2025 : भाई दूज के दिन करें ये काम, अकाल मृत्यु से मिलेगी मुक्ति, पैसों से भर जाएगा घर का हर कोनाBhai Dooj Ritual : इस दिन लोग अपनी बहन के घर भोजन करना शुभ मानते हैं. ऐसा करने से कल्याण और समृद्धि मिलती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 अक्टूबर को भैया दूज मनाया जाएगा. ये पर्व सदियों पुराना है और इससे कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं.
और पढो »



Render Time: 2026-05-05 04:34:54