Beyond the Breaking News

क्यों झुका TMC का 'पुष्पा', जहांगीर खान ने किसके लिए छोड़ा चुनावी मैदान? Inside Story - why tmc pushpa bow out and for whom jahangir khan leave falta assembly seat and run away from electoral field aakhir kyu jhuka pushpa know inside story

Jahangir Khan News

क्यों झुका TMC का 'पुष्पा', जहांगीर खान ने किसके लिए छोड़ा चुनावी मैदान? Inside Story - why tmc pushpa bow out and for whom jahangir khan leave falta assembly seat and run away from electoral field aakhir kyu jhuka pushpa know inside story
Falta ElectionTMC LeaderWest Bengal Politics

फलता से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुनर्मतदान से ठीक 48 घंटे पहले चुनाव मैदान छोड़ने का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के 'स्पेशल पैकेज' और सख्त चेतावनी के बाद यह कदम उठाया गया, जिससे तृणमूल में आंतरिक कलह बढ़ गई है।

क्यों झुका TMC का 'पुष्पा', जहांगीर खान ने किसके लिए छोड़ा चुनावी मैदान?

Inside Story फलता से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुनर्मतदान से ठीक 48 घंटे पहले चुनाव मैदान छोड़ने का एलान कर दिया है।बंगाल की सियासत में 'झुकेगा नहीं' का दंभ भरने वाले तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता और फलता विधानसभा सीट से उम्मीदवार जहांगीर खान आखिरकार चुनाव से ठीक 48 घंटे पहले घुटनों पर आ गए। 21 मई को होने वाले पुनर्मतदान से ठीक पहले, प्रचार के आखिरी दिन जहांगीर ने चुनावी मैदान छोड़ने का एलान कर दिया। राज्य में नवगठित भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के 'स्पेशल पैकेज' और उनकी सख्त चेतावनी के बाद जहांगीर का यह आत्मसमर्पण बंगाल की राजनीति में एक नए युग की आहट है।जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से हटने की वजह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के फलता के विकास के लिए घोषित विशेष पैकेज को बताया हैअजयपाल शर्मा से टकराव और 'पुष्पा' की सनक जहांगीर खान का राजनीतिक इतिहास हाल के दिनों में खासी चर्चा में रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान डायमंड हार्बर पुलिस जिले के कड़क पुलिस पर्यवेक्षक यूपी के आइपीएस अजयपाल शर्मा को खुलेआम चुनौती देकर जहांगीर ने खुद को बंगाल की राजनीति का 'पुष्पा' घोषित किया था। तत्कालीन भाजपा विरोधी लहर में उन्होंने दावा किया था कि वे किसी के सामने सिर नहीं नवाएंगे। यह वही जहांगीर खान हैं, जिनके लिए कभी तृणमूल के एक प्रवक्ता रिजू दत्ता ने पार्टी से पांच साल के लिए निलंबित होने के बाद इसी अधिकारी से बिना शर्त माफी मांगी थी। लेकिन सत्ता बदलते ही जहांगीर की वह ठसक हवा हो गई। सोमवार को गिरफ्तारी से बचने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट से सुरक्षा कवच लेने के अगले ही दिन जहांगीर ने सीधे सरेंडर कर दिया।गत 29 अप्रैल को अंतिम चरण के मतदान के दौरान फलता में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ और धांधली की शिकायत पूर्व नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से की थी। आयोग ने पुनर्मतदान का फैसला सुनाया और इस बीच चार मई को आए चुनावी नतीजों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल की सत्ता पर कब्जा कर लिया। मंगलवार को मुख्यमंत्री बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने फलता में रोड शो करते हुए हुंकार भरी थी कि 'भाईपो के पुष्पा' ने लंबे समय तक जनता को वोट नहीं देने दिया, अब जनता इन्हें 'शून्य' पर समेटकर इसका जवाब देगी।शुभेंदु की इस राजनीतिक घेराबंदी और कड़ी कानूनी कार्रवाई के खौफ के आगे जहांगीर टिक नहीं सके और घर पर प्रेस कांफ्रेंस कर मैदान छोड़ दिया, जिसके बाद भाजपा खेमे में अबीर-गुलाल के साथ जश्न का माहौल है।जहांगीर के इस फैसले ने तृणमूल के भीतर एक बड़े गृहयुद्ध को जन्म दे दिया है। तृणमूल ने आधिकारिक बयान जारी कर इसे जहांगीर का व्यक्तिगत फैसला बताते हुए इसकी निंदा की है और आरोप लगाया है कि भाजपा की नई सरकार केंद्रीय एजेंसियों और पुलिस के दम पर उनके कार्यकर्ताओं को डरा रही है। हालांकि, पार्टी के भीतर की दरार तब उजागर हो गई जब तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने सीधे पार्टी के सर्वराष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। डायमंड हार्बर अभिषेक का गढ़ माना जाता है और जहांगीर उनके बेहद करीबी हैं। कुणाल घोष ने तंज कसते हुए पूछा कि जिसके चलने पर 'बॉस' का बैकग्राउंड म्यूजिक बजता था, वह 'पुष्पा' आखिर झुक क्यों गया?

क्या 'बॉस' डर गए? उधर भाजपा नेता देवजीत सरकार ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि फलता का 'मुकुटहीन राजा' डरकर भाग खड़ा हुआ है और अब चुनाव में डीजे बजाने और भाजपा कार्यकर्ताओं को देख लेने की धमकी देने वाले अभिषेक बनर्जी जनता के सामने आने से कतरा रहे हैं। फलता का यह चुनावी आत्मसमर्पण बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद टीएमसी के बिखरते आत्मविश्वास की एक बानगी है। 'उन्हें पोलिंग एजेंट तक नहीं मिल रहा था...

', फलता में मतदान से पहले 'पुष्पा' के U-TURN पर शुभेंदु का तंज

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Falta Election TMC Leader West Bengal Politics Suvendu Adhikari Falta Re-Polling BJP Government Abhishek Banerjee Kunal Ghosh Kolkata Kolkata News Kolkata Latest News Kolkata News In Hindi Kolkata Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कटमनी और वसूली के आरोपों से हिला बंगाल, TMC नेता गिरफ्तार; पंचायत प्रधान के घर फूटा लोगों का गुस्सा - bengal cut money and extortion tmc leader arrested panchayat chief residenceकटमनी और वसूली के आरोपों से हिला बंगाल, TMC नेता गिरफ्तार; पंचायत प्रधान के घर फूटा लोगों का गुस्सा - bengal cut money and extortion tmc leader arrested panchayat chief residenceपश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता सरजीत विश्वास को वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि हावड़ा में पंचायत प्रधान अंजलि दलुई के खिलाफ कटमनी को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और उनके घर में तोड़फोड़ की। राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी स्थानीय टीएमसी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए, जिससे बंगाल में राजनीतिक...
Read more »

बंगाल में इमाम-मुअज्जिन और पुजारियों का भत्ता बंद: महिलाओं को 1 जून से ₹3000 मिलेंगे; TMC सरकार में हुए भ्रष्टाचार-महिला उत्पीड़न की जांच होगीबंगाल में इमाम-मुअज्जिन और पुजारियों का भत्ता बंद: महिलाओं को 1 जून से ₹3000 मिलेंगे; TMC सरकार में हुए भ्रष्टाचार-महिला उत्पीड़न की जांच होगीWest Bengal govt decisions: ₹3000 for women from June. TMC govt corruption & harassment probe.
Read more »

पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलते ही एक्शन: पुरुलिया में TMC के 13 बड़े नेताओं की सुरक्षा हटाई गई - purulia 13 tmc leaders lose police security post pollsपश्चिम बंगाल में सत्ता बदलते ही एक्शन: पुरुलिया में TMC के 13 बड़े नेताओं की सुरक्षा हटाई गई - purulia 13 tmc leaders lose police security post pollsपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद पुरुलिया जिले में तृणमूल कांग्रेस के 13 प्रमुख नेताओं और पूर्व विधायक नेपाल महतो की पुलिस सुरक्षा हटा दी गई है। इस कदम को राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के बाद जिला स्तर पर टीएमसी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जिससे जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई...
Read more »

फलता में सिंघम बनाम पुष्पा मुकाबला, BJP ने TMC गढ़ में झोंकी पूरी ताकतफलता में सिंघम बनाम पुष्पा मुकाबला, BJP ने TMC गढ़ में झोंकी पूरी ताकतपश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प और हाई-वोल्टेज बन गया है. बीजेपी और टीएमसी दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है. एक तरफ टीएमसी के दबंग नेता जहांगीर खान हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी ने पूर्व आईपीएस अजय पाल शर्मा पर दांव लगाया है. ‘सिंघम बनाम पुष्पा’ की तरह पेश किए जा रहे इस चुनावी मुकाबले पर पूरे बंगाल की नजर टिकी हुई है.
Read more »

बंगाल: वोटिंग से 48 घंटे पहले झुके 'पुष्पा', फलता उपचुनाव की रेस से बाहर हुए TMC उम्मीदवार जहांगीर खान - falata tmc candidate jahangir khan withdraws before repollबंगाल: वोटिंग से 48 घंटे पहले झुके 'पुष्पा', फलता उपचुनाव की रेस से बाहर हुए TMC उम्मीदवार जहांगीर खान - falata tmc candidate jahangir khan withdraws before repollफलता विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। 21 मई को होने वाले पुनर्मतदान से पहले यह टीएमसी के लिए एक बड़ा झटका है।
Read more »

TMC's 'Punisher' candidate Jahaniger Khan surrenders in Falta election, saying special package from Chief Minister in DdungalTMC's 'Punisher' candidate Jahaniger Khan surrenders in Falta election, saying special package from Chief Minister in DdungalJahaniger Khan, a popular TMC candidate in the upcoming election, has decided to surrender in the Falta constituency, stating that he wants to ensure peace and progress in the region. He said that the Chief Minister of West Bengal, Mr. Mamata Banerjee, has given a special package for the development of Falta. He made this announcement ahead of the polling for the 21st May.
Read more »



Render Time: 2026-05-30 07:50:47