भारत समेत पूरी दुनिया में प्रभु यीशु के जन्म पर क्रिसमस मनाया जा रहा है। ईसाई धर्मावलंबियों ने आकर्षक चरनी सजाई है।
भारत समेत पूरी दुनिया में प्रभु यीशु के जन्म पर क्रिसमस मनाया जा रहा है। ईसाई धर्म ावलंबियों ने आकर्षक चरनी सजाई है। जीसस के जन्म की झांकी देख कर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। गिरजाघरों में प्रार्थना हो रही है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और ओडिशा से आई तस्वीरों और वीडियो में क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना , चरनी की सजावट, दूधिया रोशनी में नहाए चर्च की साज-सज्जा दिखी। क्रिसमस के मौके पर की
गई तैयारियां लोगों में उल्लास का संचार कर रही हैं। क्रिसमस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, कहा- प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाओं में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे पर जोर बता दें कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में भाग लिया था। वे ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री भी बने। उन्होंने क्रिसमस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा था कि प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं प्रेम, सद्भाव और भाईचारे पर जोर देती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल में आए भक्तों ने प्रार्थना की। उन्होंने मोमबत्तियां भी जलाईं। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भी क्रिसमस की पूर्व संध्या के अवसर पर निर्मला कॉन्वेंट चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। मध्य रात्रि में प्रभु ईसा मसीह के जन्म पर लोगों ने मोमबत्तियां जलाईं
क्रिसमस ईसाई धर्म प्रार्थना साज-सज्जा प्रेम सद्भाव
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
क्रिसमस पर देश भर में उल्लास, पंडित मोदी ने भी दी बधाईक्रिसमस मनाते हुए देश भर में प्रार्थना और साज-सज्जा का दौर चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।
और पढो »
2024: चुनावों का वर्षदुनिया भर में आम चुनाव हुए हैं।
और पढो »
क्रिसमस: पूरे विश्व में प्रेम और सद्भाव का संदेशक्रिसमस दुनिया भर में मनाया जा रहा है। ईसाई धर्मावलंबी प्रार्थना, चरनी सजावट और भव्य झांकियों के साथ इस पवित्र त्यौहार को मना रहे हैं।
और पढो »
एसी से अब विलासिता तक ज़रूरतदुनिया भर में एसी की बढ़ती उपयोगिता और विभिन्न देशों में एसी के उपयोग का प्रतिशत।
और पढो »
दुनिया भर में मना पहला 'विश्व ध्यान दिवस', भारतीय मिशनों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजनदुनिया भर में मना पहला 'विश्व ध्यान दिवस', भारतीय मिशनों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन
और पढो »
जर्मनी : क्रिसमस बाजार पर हुए घातक हमले में सात भारतीय घायलजर्मनी : क्रिसमस बाजार पर हुए घातक हमले में सात भारतीय घायल
और पढो »