Hyderabad Temples : निजामाबाद का डिकपल्ली रामालयम, जिसे दक्षिण का खजुराहो कहा जाता है, काकतीय राजाओं द्वारा 14वीं शताब्दी में निर्मित हुआ था और अपनी अद्भुत शिल्पकला के लिए प्रसिद्ध है. निज़ामाबाद से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित यह मंदिर 14वीं शताब्दी में काकतीय राजाओं द्वारा बनवाया गया था. इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता इसका निर्माण है.
हैदराबाद. मध्यप्रेदश में स्थित खजुराहो के मंदिर अपनी कामुक कलाकृतियों और अद्भुत वास्तुकला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तेलांगाना के निजामाबाद में भी एक ऐसा मंदिर है जिसकी बनावट और शिल्प कला खजुराहो की याद दिलाती है.
इसे स्थानीय रूप से डिकपल्ली रामालयम या खिल्ला रामालयम कहा जाता है. इसे दक्षिण का खजुराहो और इंदौर का खजुराहो भी कहा जाता है. निज़ामाबाद से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित यह मंदिर 14वीं शताब्दी में काकतीय राजाओं द्वारा बनवाया गया था. इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता इसका निर्माण है. यह पूरी तरह से सफेद और काले बेसाल्ट पत्थरों से निर्मित है. मंदिर की दीवारों, स्तंभों और छतों पर की गई बारीक नक्काशी आज भी जीवंत प्रतीत होती है. यहां देवी देवताओं, जानवरों और पौराणिक कथाओं के साथ साथ खजुराहो शैली की कामुक मूर्तियां भी उकेरी गई हैं. यही कारण है कि यह मंदिर अन्य दक्षिण भारतीय मंदिरों से अलग पहचान रखता है. अधूरी कहानी और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि इतिहासकार कार्तिक सारण के अनुसार मंदिर का निर्माण काकतीय काल में शुरू हुआ था. लेकिन अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण और अन्य ऐतिहासिक कारणों से इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका. मंदिर के मुख्य शिखर का अभाव इसकी अधूरी कहानी को दर्शाता है. उल्लेखनीय है कि इस प्राचीन मंदिर में भगवान राम की मूर्ति वर्ष 1949 में स्थापित की गई थी. मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 105 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. प्रवेश द्वार पर बना भव्य कीर्ति तोरण काकतीय शिल्पकला का उत्कृष्ट उदाहरण है. प्रकृति और पर्यटन की संभावनाएं प्रकृति प्रेमियों के लिए यह मंदिर मानसून के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र बन जाता है. भारी बारिश के समय मंदिर के चारों ओर पानी भर जाता है, जिससे यह दूर से किसी तैरते हुए द्वीप जैसा दिखाई देता है. अपनी अद्भुत सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के बावजूद यह स्थल अभी भी बड़े पैमाने पर पर्यटकों की नजरों से ओझल है. यदि इसे व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाए तो यह दक्षिण भारत का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बन सकता है.
Local18 खजुराहो शैली के मंदिर निज़ामाबाद मंदिर दक्षिण भारत पर्यटन तेलंगाना के मंदिर Dikapalli Ramalayam डिकपल्ली रामालयम Khajuraho Style Temple Nizamabad Temple South India Tourism Telangana Temples
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फिलीपींस : चक्रवात और भारी बारिश से 20 की मौत, 14 लापताफिलीपींस : चक्रवात और भारी बारिश से 20 की मौत, 14 लापता
Read more »
Allu Arjun Sent To 14-Day Judicial Custody By Telangana High Court In Hyderabad Stampede Death CasePushpa 2 star Allu Arjun has been sent to 14-day Judicial custory by the Telangana High Court in the Hyderabad stampede case involding death of a woman, reported Zee News TV.
Read more »
मणिपुर में कोरोना के 14 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 20 हुएमणिपुर में कोरोना के 14 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 20 हुए
Read more »
Terrible Bus Fire: বাইকের সঙ্গে সংঘর্ষ! মুহূর্তের মধ্যে দাউদাউ করে জ্বলে উঠল বাস, ঘুমন্ত অবস্থায় ঝলসে মৃত কমপক্ষে ২০...At least 20 dead as Hyderabad to Bengaluru bus catches fire near andhrapradesh Kurnool
Read more »
सहारनपुर का डेविड मिलर, CSK का अगला जडेजा? कोच से जानिए कितना खतरनाक है एमएस धोनी का नया 'धुरंधर'Kaun Hai Prashant Veer: उत्तर प्रदेश के 20 साल के खब्बू स्पिन गेंदबाज को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में रिकॉर्ड 14,20,00,000 रुपये देकर शामिल किया है।
Read more »
जालंधर के कबाड़ में छुपा इतिहास, 1921 में बने दुर्लभ ट्रैक्टर पर विदेशी कंपनी ने क्यों चुकाए करोड़ों रुपये? जानिएपंजाब जालंधर में एक 105 साल पुराना लैंड बुलडॉग एचएल-12 मॉडल का ट्रैक्टर 1.25 करोड़ रुपये में बिका है. यह ट्रैक्टर, जिसे कबाड़ समझा जा रहा था, अब कैलिफोर्निया के एक संग्रहालय में रखा जाएगा.
Read more »
