Beyond the Breaking News

गजब! यात्री दिल्ली में, सामान श्रीनगर में, स्पाइसजेट की 2 फ्लाइटों के यात्रियों का IGI एयरपोर्ट पर फूटा गुस्सा - passengers in delhi luggage in srinagar passengers on two spicejet flights vent their anger at igi

Spicejet Luggage समाचार

गजब! यात्री दिल्ली में, सामान श्रीनगर में, स्पाइसजेट की 2 फ्लाइटों के यात्रियों का IGI एयरपोर्ट पर फूटा गुस्सा - passengers in delhi luggage in srinagar passengers on two spicejet flights vent their anger at igi
IGI AirportSrinagar Delhi FlightPassenger Anger

स्पाइसजेट की दो उड़ानों के यात्री दिल्ली पहुंच गए, लेकिन उनका सामान श्रीनगर में ही छूट गया। इससे नाराज यात्रियों ने आईजीआई एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया, एयरलाइन ने खराब मौसम को वजह बताया।

स्पाइसजेट की दो उड़ानों के यात्री दिल्ली पहुंच गए, लेकिन उनका सामान श्रीनगर में ही छूट गया। इससे नाराज यात्रियों ने आईजीआई एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा कियजानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर मेंदिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के यात्रियों ने तब हंगामा शुरू कर दिया, जब उन्हें पता चला कि वे तो नई दिल्ली पहुंच गए लेकिन, उनका लगेज अभी तक दिल्ली नहीं पहुंचा है। यह घटना एक नहीं बल्कि दो उड़ानों से जुड़ी है, जो श्रीनगर से दिल्ली पहुंची थी। विमान की लैंडिंग के बाद जब यात्री टर्मिनल में बेल्ट के नजदीक पहुंचे तो उन्हें लगा कि शायद तकनीकी दिक्कत के कारण विलंब हो रहा है, लेकिन काफी देर बाद भी जब बेल्ट पर उन्हें लगेज नजर नहीं आया तब उन्हें मामले का पता चला। इस घटना को लेकर यात्रियों ने एक्स पर एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें गुस्साए यात्रियों और स्पाइसजेट के ग्राउंड स्टाफ के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निराश यात्री एयरलाइन अधिकारियों से जवाब मांग रहे हैं, जबकि स्टाफ के पास कोई संतोषजनक उत्तर नहीं है।एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों की परेशानियां बेहद गंभीर हैं।एक्स पर उपलब्ध वीडियो में एक यात्री कहता नजर आ रहा है कि एयरलाइन की इस लापरवाही ने उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल दिया है। यात्री ने बेबसी जताते हुए कहा कि मेरे पूरे सामान के साथ-साथ मेरे फ्लैट की चाबियां भी उसी बैग में हैं। अब आखिर मैं घर में दाखिल कैसे होऊंगा?

स्पाइसजेट की इस लापरवाही का हर्जाना कौन भुगतेगा?

कई अन्य यात्रियों ने भी एक्स पर स्पाइसजेट को टैग करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। किसी की जरूरी दवाइयां बैग में हैं, तो कोई बच्चों के सामान के लिए परेशान हो रहा है। यात्रियों का आक्रोश वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है।यात्री असंतोषजनक उत्तर पर भड़क कर कहते हैं कि लगेज क्यों नहीं आया। स्पाइसजेट कर्मी कह रहा है कि अभी कुछ नहीं हो सकता है। इसपर यात्री कहते हैं कि कैसे कुछ नहीं हो सकता है।उधर, इस संबंध में स्पाइसजेट सूत्रों का कहना है कि श्रीनगर एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को मौसम सही नहीं था। विपरीत मौसम में कई बार विमान को उड़ान भरने के लिए अपना भार कम करना होता है, इस कारण जरुरत पड़ने पर लगेज या फिर यात्रियों की संख्या भी कम करनी पड़ती है। इस मामले में लगेज को हटाने का निर्णय लिया गया ताकि उड़ान पर कोई असर नहीं हो। बाद में अगली उड़ान से यात्रियों का लगेज भेजा गया।

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

IGI Airport Srinagar Delhi Flight Passenger Anger Airline Negligence Baggage Issue Delhi Airport Spicejet Controversy SG161 SG981 New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Bus Fire: हरिद्वार से जयपुर लौट रही बस में लगी आग, सामान जलकर खाक, बाल बाल बचे 32 यात्री | Bus Fire Haridwar To Jaipur Bus Catches Fire 32 Passengers Safe Luggage BurntBus Fire: हरिद्वार से जयपुर लौट रही बस में लगी आग, सामान जलकर खाक, बाल बाल बचे 32 यात्री | Bus Fire Haridwar To Jaipur Bus Catches Fire 32 Passengers Safe Luggage Burntहरिद्वार में जयपुर लौट रही एक निजी यात्री बस देर रात अचानक आग लग गई। बस में 32 श्रद्धालु सवार थे, जो ऋषिकेश से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
और पढो »

दिल्ली होटल अग्निकांड, मालिक बोला- काम दूसरे लोग संभालते थे: 22 मौतें; परिवार के साथ फंसे CA ने फोन पर कहा था- शायद नहीं बच पाएंगेदिल्ली होटल अग्निकांड, मालिक बोला- काम दूसरे लोग संभालते थे: 22 मौतें; परिवार के साथ फंसे CA ने फोन पर कहा था- शायद नहीं बच पाएंगेDelhi hotel fire investigation reveals major lapses. Follow Delhi Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire Latest Updates.
और पढो »

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 2.75 किलो सोना पकड़ा, कीमत 3.80 करोड़दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 2.75 किलो सोना पकड़ा, कीमत 3.80 करोड़दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शारजाह से तस्करी कर लाया जा रहा 2.755 किलोग्राम सोना बरामद किया है।
और पढो »

IGI एयरपोर्ट के तीसरे रनवे के खुलने की समयसीमा बढ़ी, अब सितंबर में होगा चालू - igi airport runway 3 renovation delayed to septemberIGI एयरपोर्ट के तीसरे रनवे के खुलने की समयसीमा बढ़ी, अब सितंबर में होगा चालू - igi airport runway 3 renovation delayed to septemberदिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के तीसरे रनवे 29एल11आर के पुनरुद्धार का काम अब सितंबर तक चलेगा, जो पहले जून में पूरा होने वाला था। इस देरी का मुख्य उद्देश्य रनवे की विमान-प्रबंधन क्षमता को बढ़ाना और भविष्य की दिक्कतों से बचने के लिए अतिरिक्त सिविल वर्क करना...
और पढो »

दिल्ली होटल अग्निकांड, मालिक बोला- काम दूसरे लोग संभालते थे: 22 मौतें; परिवार के साथ फंसे CA ने फोन पर कहा था- शायद नहीं बच पाएंगेदिल्ली होटल अग्निकांड, मालिक बोला- काम दूसरे लोग संभालते थे: 22 मौतें; परिवार के साथ फंसे CA ने फोन पर कहा था- शायद नहीं बच पाएंगेDelhi hotel fire investigation reveals major lapses. Follow Delhi Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire Latest Updates.
और पढो »

खराब मौसम के चलते दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट: पैसेंजर्स की बढ़ी परेशानी, थाईलैंड-ओमान से आ रही फ्लाइट्स भी डायवर्टखराब मौसम के चलते दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट: पैसेंजर्स की बढ़ी परेशानी, थाईलैंड-ओमान से आ रही फ्लाइट्स भी डायवर्टDelhi bad weather impact on air traffic. Follow Jaipur flights diversion news updates.
और पढो »



Render Time: 2026-08-14 00:38:26