पाकिस्तान के जियो न्यूज ने दावा किया कि फतह-1 मिसाइलों ने भारत के राजौरी एयरबेस और मामून एयरबेस को निशाना बनाया. लेकिन दोनों एयरबेस भारत में हैं ही नहीं. राजौरी एक जिला है. मामून आर्मी कैंटोनमेंट है.
पाकिस्तान के जियो न्यूज ने दावा किया कि फतह-1 मिसाइलों ने भारत के राजौरी एयरबेस और मामून एयरबेस को निशाना बनाया. लेकिन दोनों एयरबेस भारत में हैं ही नहीं.
राजौरी एक जिला है. मामून आर्मी कैंटोनमेंट है. बाएं से- जियो न्यूज का एंकर पाकिस्तानी सेना के कैप्टन मुनीब जमाल से बात करता हुआ. पाकिस्तान में जियो न्यूज चैनल ने हाल ही में एक इंटरव्यू चलाया, जिसमें ऑपरेशन बुनयान अल-मरसूस के दौरान फतह-1 मिसाइलें दागने वाले लॉन्च टीम के सदस्यों से बात की गई.
इस इंटरव्यू में पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि उनकी मिसाइलों ने भारत के दो सैन्य ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया. लेकिन इस दावे पर सवाल उठ गए हैं, क्योंकि उन्होंने जिन एयरबेसों का जिक्र किया है, वो भारत में हैं हीं नहीं. जियो न्यूज ने उन व्यक्तियों का इंटरव्यू दिखाया जिन्हें फतह-1 मिसाइल लॉन्च टीम का हिस्सा बताया गया. एंकर ने उनसे सीधा सवाल किया कि क्या फतह-1 मिसाइलें अपने तय टारगेट पर सही से गिरीं या नहीं.
इसपर कैप्टन मुनीब जमाल ने जवाब दिया- एग्जेटली. हमें दो टारगेट सौंपे गए थे -25 मई से 2 जून तक नौतपा... जानिए क्यों पड़ती है भयानक गर्मी5 बार फेल हो चुकी है अल-नीनो की भविष्यवाणी, अब इस सीजन क्या करेगा मॉनसून? में काफी दिखाया गया, जिसमें दावा किया गया कि मिसाइलें सटीक रूप से अपने टारगेट पर पहुंचीं और मिशन सफल रहा.
लेकिन जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली, लोगों ने इन टारगेट्स की सच्चाई पर सवाल खड़े कर दिए. पाकिस्तानी अधिकारी द्वारा बताए गए दोनों नामों पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत में राजौर एयरबेस और मामून एयरबेस नाम से कोई भारतीय वायुसेना का एयरबेस मौजूद ही नहीं है. राजौरी जम्मू-कश्मीर का एक जिला है, जहां भारतीय सेना की कुछ यूनिट्स तैनात हैं, लेकिन वहां कोई ऑपरेशनल एयरफोर्स बेस नहीं हैं.
इसी तरह मामून पठानकोट के पास एक सैन्य कैंटोनमेंट इलाका है, जहां मुख्य रूप से आर्मी की ब्रिगेड और अन्य यूनिट्स रहती हैं. वहां भी कोई एयरबेस नहीं है. विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तानी टीम ने शायद स्थानीय सैन्य ठिकानों के नामों को गलत तरीके से एयरबेस बता दिया या जानबूझकर प्रचार के लिए गलत नाम इस्तेमाल किया. एनालिस्ट्स ने इसे फेक टारगेट वाला दावा करार दिया.
भारत में कई असली एयरबेस जैसे पठानकोट, जम्मू, श्रीनगर, उधमपुर आदि मौजूद हैं, लेकिन पाकिस्तानी अधिकारी उनमें से किसी का भी सही नाम नहीं ले पाए. इस घटना ने पाकिस्तानी मीडिया और सेना के दावों की विश्वसनीयता पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं. कई लोग इसे युद्ध के दौरान अपने लोगों को मनोबल बढ़ाने के लिए किया गया प्रचार मान रहे हैं.
फतह-1 पाकिस्तान की सतह से सतह पर मार करने वाली गाइडेड मिसाइल है, जिसे हाल के वर्षों में विकसित किया गया है. ऑपरेशन बुनयान अल-मरसूस के दौरान पाकिस्तान ने इन मिसाइलों का इस्तेमाल भारत के ठिकानों पर करने का दावा किया था. लेकिन जब टारगेट के नाम ही गलत या अस्तित्वहीन निकलते हैं, तो मिसाइल की सटीकता और मिशन की सफलता पर शंका होती है.
भारतीय अधिकारियों ने अब तक इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन डिफेंस सर्किल में इसे पाकिस्तानी प्रोपगैंडा का हिस्सा माना जा रहा है. न्यूज का यह इंटरव्यू एक बार फिर दिखाता है कि युद्ध या तनाव के समय दोनों तरफ से सूचना युद्ध भी जोरों पर होता है. पाकिस्तान ने फतह-1 मिसाइलों की सफलता का दावा तो किया, लेकिन जिन एयरबेस का जिक्र किया गया, वे भारत में हैं ही नहीं.
Pakistan Geo News Interview Rajouri Airbase Mamun Airbase Non-Existent Indian Airbases Operation Bunyan Al-Marsoos Pakistan Missile Claim Fake Airbase Claims Capt. Muneeb Zamal Pakistan Propaganda Fatah-1 Failure Indian Air Force Airbases Debunked Pakistan Missile Strike Claim Misinformation In India-Pakistan Conflict
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
आईपीएल इतिहास रचने वाली हरसी पेड़ की जबरदस्त पारीक्रिस गेल और शॉन मार्श को पछाड़ आईपीएल में हरसी पेड़ ने बनाया एक नया इतिहास, अब वो दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। हरसी पेड़ ने 28 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के लगाते हुए नाबाद 53 रन बनाए। इससे पहले, आईपीएल की शॉन मार्श और क्रिस गेल सबसे तेज 3000 टी20 रन बनाने में नंबर-1 थे, लेकिन हरसी ने उनसे पीछे भी छोड़ा है।
और पढो »
OTT पर आते ही नंबर-1 बनी 8 एपिसोड की धांसू क्राइम थ्रिलर, दिमाग हिला देगी Must Watch सीरीज - ott crime thriller berlin season 2 trend number 1 on netflix when and where to watch money heist prequelOTT पर एक नई वेब सीरीज New Series On OTT आई है जिसने रिलीज होते ही सुपरहिट वेब सीरीज को पीछे करके खुद नंबर-1 बन गई है।
और पढो »
सहारनपुर की गार्गी बनी यूपी की नंबर-1 भैंस, 24 लीटर दूध देकर बनाया रिकॉर्डसहारनपुर के मोहम्मदपुर गांव में भैंस 'गार्गी' ने पशुपालन में बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. इस मुर्रा नस्ल की भैंस ने प्रतिदिन 23.375 लीटर दूध देकर सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया. उपलब्धि पर भैंस मालिक परिवार को सम्मानित किया गया. गार्गी की विशेषता उसका अनोखा आकार और उच्च दूध उत्पादन क्षमता है.
और पढो »
JEE Advanced 2026: पेपर-1 के मुकाबले कठिन रहा पेपर-2, लेंदी कैलकुलेशन के कारण टाइम मैनेजमेंट बनी चुनौती - jee advanced 2026 jamshedpur paper 2 tougher time management challengeजमशेदपुर में जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई, जिसमें लगभग 1200 अभ्यर्थी शामिल हुए। छात्रों के अनुसार, पेपर-2 कठिन और लंबा था, खासकर फिजिक्स सेक्शन चुनौतीपूर्ण रहा और समय प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बनी।
और पढो »
बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची, क्वालीफायर-1 खेलना तय: पंजाब-राजस्थान के लिए हर मैच जीतना जरूरी; दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई की भी उम्मीदें कायमIPL 2026 RCB Punjab playoff race update. Follow latest IPL news, scores, and standings on Dainik Bhaskar. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। टीम 13 मैचों में 18 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर हैं।
और पढो »
स्वीडन और भारत ने शुक्रयान-1 मिशन के लिए समझौता किया हैस्कीडन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गोथेनबर्ग में दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है। स्वीडन का Venusian Neutrals Analyzer नाम का यंत्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के ऑर्बिटर पर सवार होगा। इस यंत्र का उद्देश्य शुक्र ग्रह के वायुमंडल और सूर्य के कणों के बीच होने वाले रिएक्शन की स्टडी करना है।
और पढो »




